Responsive Scrollable Menu

3 दिन की बजाय 12 घंटे में पहुंचेगा सामान! जानिए वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर यूपी के दादरी से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक क्या-क्या बदलेगा

उत्तर प्रदेश के दादरी से नवी मुंबई के जेएनपीटी तक बना 1600 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके तीन प्रमुख हिस्सों का उद्घाटन किया

Continue reading on the app

बेंगलुरु में 1.4 करोड़ से अधिक के एक्सपायर्ड और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थ व दवाइयां जब्त

बेंगलुरु, 8 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बेंगलुरु में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर 1.4 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एक्सपायर्ड, गलत लेबल वाले खाद्य उत्पादों और बिना लाइसेंस रखी गई दवाइयों को जब्त किया है। विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यू.टी. खादर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006, खाद्य सुरक्षा नियम-2011 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट-1940 के तहत यह कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों ने उत्पादों की अनिवार्य लेबलिंग, निर्माण और एक्सपायरी तिथि, शेल्फ लाइफ, खाद्य सुरक्षा मानकों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे सामान की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही बिना लाइसेंस दवाइयों के भंडारण की भी जांच की गई।

देवनहल्ली स्थित अमेजन के बीएलआर6 हाईटेक डिफेंस एंड एयरोस्पेस पार्क केंद्र से 14 लाख रुपये के गलत लेबल वाले और 10 लाख रुपये के एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद जब्त किए गए। यहां से कुल 24 लाख रुपये के खाद्य उत्पाद और 2.45 लाख रुपये की बिना लाइसेंस रखी दवाइयां भी बरामद हुईं।

वहीं, अनेकल तालुक के मडिवाला और थट्टनहल्ली गांव स्थित अमेजन के बीएलआर7आरकेवी डेवलपर्स केंद्र से 19 लाख रुपये के गलत लेबल वाले और 13 लाख रुपये के एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद जब्त किए गए। यहां से कुल 32 लाख रुपये के खाद्य उत्पाद और 1.57 लाख रुपये की दवाइयां बरामद हुईं।

बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे स्थित इंस्टामार्ट केंद्र से 42 लाख रुपये के एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद जब्त किए गए। अधिकारियों ने परिसर में गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर केंद्र को बंद करा दिया। मामले की जांच जारी है।

एचबीआर लेआउट स्थित सप्ता बाजार में जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दुकान विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों से किराना, दूध, सब्जियां, दही और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदकर उनकी एक्सपायरी के बाद उपभोक्ताओं को बेच रही थी। यहां से करीब 10 हजार रुपये के एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद जब्त किए गए।

लिंगराजपुरम स्थित लियो 7 एंटरप्राइजेज से पोषण उत्पाद, पेय पदार्थ, चॉकलेट, मिठाइयां, घी और सूखे मेवे सहित करीब 56 लाख रुपये के एक्सपायर्ड या एक्सपायरी के करीब पहुंच चुके खाद्य उत्पाद बरामद किए गए। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया।

विभाग के अनुसार, अब तक की पुष्टि के आधार पर 33 लाख रुपये के गलत लेबल वाले और 65.10 लाख रुपये के एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद जब्त किए गए हैं। कुल मिलाकर 98.10 लाख रुपये के खाद्य उत्पाद और 4.02 लाख रुपये की दवाइयां जब्त हुई हैं। होसकोटे केंद्र में करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध उत्पादों की जांच अभी जारी है, इसलिए उन्हें अंतिम जब्ती की राशि में शामिल नहीं किया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि सभी मामलों की जांच जारी है और संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान 'होस्ट' तो टीम इंडिया होगी दिल्ली में मेहमान, फिर कौन चुकाएगा अरुण जेटली स्टेडियम का खर्चा और कमाएगा सीरीज से माल?

ind vs afg series: 13 सितंबर से शुरु हो रही भारत बनाम अफगानिस्तान द्विपक्षीय सीरीज के वित्तीय मोर्चे पर एक बेहद दिलचस्प समीकरण सामने आया है. इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का पूरा किराया बीसीसीआई नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी जेब से चुकाएगा Tue, 8 Sep 2026 18:41:01 +0530

  Videos
See all

मटकी फोड़ने का ऐसा खेल नहीं देखा होगा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:14:03+00:00

Noida Online Shopping Fraud: ऑनलाइन मंगाई Android Device,पैकेट खोलते ही निकला गोबर! युवक के उड़े होश #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:16:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers