Responsive Scrollable Menu

Sensex 555 अंक टूटा, कच्चे तेल में तेजी और Nifty में गिरावट से बाजार में निराशा

मुंबई, आठ सितंबर घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन जारी रहा और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। जहां बीएसई सेंसेक्स 555 अंक लुढ़क गया, वहीं एनएसई निफ्टी 144 अंक टूटा। कच्चे तेल के दाम में तेजी और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बने रहने से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित हुई।

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली से भी बाजार पर दबाव बढ़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 555.23 अंक यानी 0.73 प्रतिशत टूटकर 75,577.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 579.46 अंक तक लुढ़क गया था।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 144.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,635.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी ओर लाभ में रहने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंटरग्लोब एविएशन शामिल हैं।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत बढ़कर 98.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की ऊंची कीमत और लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण बाजार में गिरावट जारी रही और यह सात सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया।

पूरे कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा।’’ मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.79 प्रतिशत चढ़ा जबकि छोटी कंपनियों से जुड़ा स्मॉलकैप सेलेक्ट 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग स्थिर रहा। बीएसई के क्षेत्रवार सूचकांकों में बीमा सूचकांक 1.05 प्रतिशत, टॉप-10 बैंक 0.97 प्रतिशत, निजी बैंक सूचकांक 0.88 प्रतिशत, वित्तीय सेवाएं 0.80 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.64 प्रतिशत, बैंकएक्स 0.63 प्रतिशत और ऊर्जा सूचकांक में 0.48 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं, जिंस, सोच-विचार कर किये जाने वाले उपभोक्ता व्यय से जुड़े क्षेत्र, एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियां), स्वास्थ्य, औद्योगिक, दूरसंचार, पूंजीगत सामान, बिजली, सेवाएं और मिडस्मॉल प्राइवेट बैंक्स क्वालिटी टिल्ट सूचकांक बढ़त में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं चीन में शंघाई एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था।

अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘श्रमिक दिवस’ के अवसर पर बंद रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 280.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 382.62 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूटकर 76,132.81 अंक और निफ्टी 118.55 अंक की गिरावट के साथ 23,779.15 अंक पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

UP Cooperative Societies and Panchayat Driver Online Form 2026

UP Cooperative Societies and Panchayat Driver Recruitment 2026 Apply Online Post Update Date: 08-09-2026 Short Description : Uttar Pradesh Cooperative Societies and Panchayats Driver Recruitment 2026 – (UP Sahkari Samiti Panchayat Vibhag Driver) भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर Total 26 Post ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 03 Sep ...

Continue reading on the app

  Sports

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. Wed, 9 Sep 2026 23:38:05 +0530

  Videos
See all

Police launch criminal investigation into Reform UK donations. #UKPolitics #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T20:30:10+00:00

Rajasthan Nikay Chunav 1st Phase Voting: राजस्थान निकाय चुनाव पर बड़ी खबर! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T20:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers