Responsive Scrollable Menu

Explainer: कैसे चुने जाते हैं 'National Awards' विनर्स? जानिए पूरा प्रोसेस

National Film Awards: भारत में फिल्मों के लिए मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान नेशनल फिल्म अवॉर्ड माना जाता है. हर साल जब इन अवॉर्ड्स के विनर्स  के नाम सामने आते हैं, तो लोगों के मन में एक सवाल उठता है कि आखिर विनर्स का चयन कैसे किया जाता है. लोग जानना चाहते हैं कि बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेसेस जैसे अवॉर्ड क्या सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट की वजह से मिलते हैं, या इसके पीछे कोई और वजह है. तो आइए जानते हैं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स चुनने का पूरा प्रोसेस.

क्या होता है नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स? 

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भारत में फिल्मों के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है. इसकी शुरुआत साल 1954 में हुई थी और ये पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिए जाते हैं. हर साल हिंदी समेत देश की अलग-अलग भाषाओं में बनी बेहतरीन फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों, संगीतकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है. 

बता दें कि,  नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतना किसी भी कलाकार और फिल्ममेकर के लिए गर्व की बात मानी जाती है. दरअसल, ये अवॉर्ड किसी भी कलाकार को इस वजह से नहीं दिया जाता की उसकी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो.  बल्कि इन अवॉर्ड को देने से पहले उसकी फिल्म की कहानी, स्टार्स की एक्टिंग, निर्देशन, संगीत और तकनीकी क्वालिटी को देखा जाता है. 

कौन भेजता है फिल्मों की एंट्री?

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में किसी फिल्म को अपने आप शामिल नहीं किया जाता. इसके लिए फिल्म के निर्माता या प्रोडक्शन हाउस को अपनी फिल्म की एंट्री भेजनी होती है. एंट्री भेजने के लिए कुछ नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है. सबसे पहले फिल्म का भारत में बनना जरूरी है और उसे सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिला होना चाहिए. इसके अलावा फिल्म तय समय सीमा के भीतर रिलीज हुई होनी चाहिए. आज के समय में सिर्फ थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में ही नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्में भी नियमों को पूरा करने पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए आवेदन कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर बैंकॉक में बॉयफ्रेंड राहुल संग करती नजर आईं मस्ती, फोटो शेयर शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

जूरी और विनर्स का सलेक्शन 

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स चुनने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एक जूरी बनाता है. इस जूरी में फिल्म, कला, साहित्य और दूसरे क्षेत्रों के अनुभवी लोगों को शामिल किया जाता है. सरकार जूरी बनाती है, लेकिन किसे अवॉर्ड देना है, इसका फैसला जूरी ही करती है.  विनर्स चुनने का काम दो चरणों में होता है. इसे टू-टियर सिस्टम कहा जाता है. पहले चरण में देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की अलग-अलग जूरी बनाई जाती है. ये जूरी अपने-अपने क्षेत्र की फिल्मों को देखकर अच्छी फिल्मों को आगे भेजती हैं.

जूरी को फॉलो करने होते हैं नियम

इसके बाद सेंट्रल जूरी इन फिल्मों को देखती है. इसमें चेयरपर्सन समेत 11 सदस्य होते हैं. जूरी फिल्मों और कलाकारों के काम को देखकर आपस में चर्चा करती है और फिर अलग-अलग कैटेगरी में अंतिम विनर्स का फैसला करती है. वहीं, जूरी सदस्यों के लिए कई नियम बनाए गए हैं.  उन्हें हर फिल्म पूरी देखनी होती है, अगर किसी सदस्य ने कोई फिल्म पूरी नहीं देखी है, तो वो उस फिल्म पर वोट नहीं कर सकता है. इसके अलावा जूरी की चर्चा और फैसलों को पूरी तरह सीक्रेट रखा जाता है.  वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर सदस्य को भविष्य में जूरी का हिस्सा बनने से रोका भी जा सकता है.

फिल्म की कमाई से नहीं मिलता अवॉर्ड

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, ये सबसे जरूरी बात नहीं होती. जूरी फिल्म को कई चीजों के आधार पर देखती है. इसमें फिल्म की कहानी, एक्टिंग, डायरेक्शन, संगीत और फिल्म बनाने का तरीका शामिल होता है. फिल्म का दर्शकों और समाज पर क्या असर पड़ा, इसे भी ध्यान में रखा जाता है. यही वजह है कि कई बार ऐसी फिल्में भी नेशनल अवॉर्ड जीत जाती हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की होती.

ये भी पढ़ें- 'मैं शर्मिंदा हूं, कुछ नहीं कर पाई...', Bigg Boss 20 में भावुक हुईं Mary Kom, मणिपुर के हालात पर छलका दर्द

कभी-कभी नहीं दिया जाता अवॉर्ड

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की एक खास बात ये भी है कि अगर जूरी को किसी कैटेगरी में कोई एंट्री तय स्तर की नहीं लगती, तो उस साल उस कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं दिया जाता है. बता दें, वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई अवॉर्ड शो होते हैं, लेकिन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को सबसे ज्यादा सम्मान मिलता है क्योंकि ये पॉपुलैकिटी से ज्यादा टैलेंट को महत्व देता है. इसी वजह से किसी भी कलाकार के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतना गर्व की बात होती है.

कब और कहां होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स? 

इस साल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की बात करे तो ये गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. वहीं, हर साल की तरह इस बार भी देशभर के टेलेंटड कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों और तकनीशियनों को इस दौरान सम्मानित किया जाएगा. वहीं, समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को अवॉर्ड देंगी. बता दें, इससे पहले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किए जाते थे.

किन सेलेब्स को मिलेगा सम्मान?

बता दें, इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा 18 जुलाई 2026 को हो गई थी. फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा यामी गौतम (Yami Gautam) को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और मलयालम सुपरस्टार ममूटी ममूटी (Mammootty) को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का सम्मान मिलेगा.  इसके अलावा एक्टर और फिल्म निर्माता रणदीप हुड्डा को उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा.

ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा

Continue reading on the app

खुशखबरी! अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के फैंस को मिली गुड न्यूज, मैच से पहले फिट हुआ खतरनाक ऑलराउंडर

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक गुड न्यूज आई है. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट फैंस भी इस खुशखबरी को पाकर खुशी से झूम उठे हैं. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम का खतरनाक ऑलराउंडर पूरी तरह से फिट हो चुका है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ वो पूरी तरह से धूम मचाने के लिए तैयार है.

आपको बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ जब इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान किया था, तब 4 ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था, जो पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे. उनके नाम के आगे * लगा हुआ था, जो उनकी फिटनेस पर संदेह पैदा कर रहा था. अब इन 4 में से 1 खिलाड़ियों को इससे आराम मिल गया है. 

टीम इंडिया का खतरनाक ऑलराउंड हुआ फिट 

अब स्टार स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए हैं. सुंदर को बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के द्वारा क्लीन चिट मिल गई है. उनके अनुसार सुंदर ने सफलात पूर्वक अपनी फिटनेस हासिल कर ली है. अब वो पूरी तरह से मैच फिट हैं और 13 सितंबर से इंडिया के लिए खेलने के लिए भी तैयार हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हुए थे चोटिल

वाशिंगट सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ खेली वनडे सीरीज में चोट लगी थी. 14 जुलाई 2026 को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान सुंदर को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. अब वो उससे उभर चुके हैं. सुंदर अब भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे. 

हालांकि अभी तक जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया है. अभी भी इन तीन खिलाड़ियों के ऊपर तलवार लटकी हुई है. कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबकि बुमराह को पूरी तरह मैच फिट होने के लिए थोड़ा और समय लगेगा. ऐसे में उनकी जगह पर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 15 सितंबर को होगा. इस सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा. इन दोनों टीमों के बीच ये तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भारत का अफगानिस्तान सीरीज के लिए स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

वाशिंगटन सुंदर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

फॉर्मेट मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक विकेट
टेस्ट 18 30 937 101* 46.90 46.90 2 6 41
वनडे 34 23 445 52* 22.20 82.60 0 2 30
टी20I 62 27 279 50 15.50 126.80 0 1 51

ये भी पढ़ें : दलीप ट्रॉफी के फाइनल में किस बल्लेबाज ने खेली है सबसे बड़ी पारी, देखिए लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद ईशान किशन

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय ओपनर शेफाली का आत्मविश्वास, बांग्लादेश के खिलाफ फिर से कमाल दिखाने को तैयार

भारतीय ओपनर शेफाली का आत्मविश्वास, बांग्लादेश के खिलाफ फिर से कमाल दिखाने को तैयार. उन्होंने हालिया प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास को आगे ले जाने की बात कही और दुबई की पिच को भारत जैसी बताया। साथ ही, मध्य क्रम के योगदान पर भी अपनी राय साझा की। Wed, 9 Sep 2026 20:32:49 +0530

  Videos
See all

Debate With Arnab LIVE: Suvendu’s March For ‘Gerua Saman’ & Against Dimagi Naxals #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T15:06:16+00:00

Poochta Hai Bharat: UP Election 2027 में AI Video War शुरू | CM Yogi Vs Akhilesh Yadav | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T15:09:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers