खुशखबरी! अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के फैंस को मिली गुड न्यूज, मैच से पहले फिट हुआ खतरनाक ऑलराउंडर
IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक गुड न्यूज आई है. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट फैंस भी इस खुशखबरी को पाकर खुशी से झूम उठे हैं. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम का खतरनाक ऑलराउंडर पूरी तरह से फिट हो चुका है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ वो पूरी तरह से धूम मचाने के लिए तैयार है.
आपको बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ जब इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान किया था, तब 4 ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था, जो पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे. उनके नाम के आगे * लगा हुआ था, जो उनकी फिटनेस पर संदेह पैदा कर रहा था. अब इन 4 में से 1 खिलाड़ियों को इससे आराम मिल गया है.
टीम इंडिया का खतरनाक ऑलराउंड हुआ फिट
अब स्टार स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए हैं. सुंदर को बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के द्वारा क्लीन चिट मिल गई है. उनके अनुसार सुंदर ने सफलात पूर्वक अपनी फिटनेस हासिल कर ली है. अब वो पूरी तरह से मैच फिट हैं और 13 सितंबर से इंडिया के लिए खेलने के लिए भी तैयार हैं.
???? GOOD NEWS FOR TEAM INDIA'S ????
— M A N U. (@Manu_1845) September 8, 2026
- India best all rounder Washington Sundar has been declared fully fit and available to play in T20I series against Afghanistan. (Sports Today) pic.twitter.com/G47IyQD6Zj
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हुए थे चोटिल
वाशिंगट सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ खेली वनडे सीरीज में चोट लगी थी. 14 जुलाई 2026 को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान सुंदर को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. अब वो उससे उभर चुके हैं. सुंदर अब भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे.
हालांकि अभी तक जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया है. अभी भी इन तीन खिलाड़ियों के ऊपर तलवार लटकी हुई है. कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबकि बुमराह को पूरी तरह मैच फिट होने के लिए थोड़ा और समय लगेगा. ऐसे में उनकी जगह पर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 15 सितंबर को होगा. इस सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा. इन दोनों टीमों के बीच ये तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
भारत का अफगानिस्तान सीरीज के लिए स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
???? GOOD NEWS FOR INDIA ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 8, 2026
- Washington Sundar has been declared fit for the T20I series vs Afghanistan. [Sports Today] pic.twitter.com/cF1mBeozzP
वाशिंगटन सुंदर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
| फॉर्मेट | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 18 | 30 | 937 | 101* | 46.90 | 46.90 | 2 | 6 | 41 |
| वनडे | 34 | 23 | 445 | 52* | 22.20 | 82.60 | 0 | 2 | 30 |
| टी20I | 62 | 27 | 279 | 50 | 15.50 | 126.80 | 0 | 1 | 51 |
ये भी पढ़ें : दलीप ट्रॉफी के फाइनल में किस बल्लेबाज ने खेली है सबसे बड़ी पारी, देखिए लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद ईशान किशन
PM मोदी की रैली से पहले मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम! 2 संदिग्ध गिरफ्तार, बंदूक और फर्जी ID बरामद
मुंबई में PM मोदी की रैली से पहले, पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक संदिग्ध के पास से बंदूक बरामद हुई है. मुंबई पुलिस ने BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी. मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस मामले की आगे जांच कर रही है.
Mumbai Police say, "Two individuals have been detained from the venue in Mumbai where Prime Minister Narendra Modi was scheduled to attend an event. A gun was recovered from one of the individuals. The Mumbai Police detained a man at the Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC)…
— ANI (@ANI) September 8, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





