नवसारी को मिला 10 करोड़ का हाईटेक 'नमो कमलम' ऑफिस, PM मोदी बोले- हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा में दिन-रात जुटे
PM Modi at Navsari: गुजरात के वडोदरा दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवसारी पहुंचे, जहां उन्होंने आधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस नए जिला कार्यालय 'नमो कमलम' का भव्य उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पांच हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की जमकर सराहना की. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी कभी सत्ता के नशे में नहीं रहता है. पार्टी का हर साथी जमीन से जुड़कर जनसेवा के कार्यों में अपनी पूरी ताकत लगाता है.
कॉरपोरेट स्टाइल में तैयार हुआ 10 करोड़ का नया दफ्तर
नवसारी में तैयार हुआ 'नमो कमलम' दफ्तर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बना है. यह पूरा भवन कॉरपोरेट शैली में तैयार किया गया है, जो आने वाले समय में देशभर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लिए एक बड़ा मॉडल बनेगा. इस दफ्तर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ढाई साल से भी कम समय में पूरी तरह तैयार कर लिया गया है. आधुनिक तकनीक से सजे इस परिसर में हाई स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी, बड़ा ऑडिटोरियम और मीटिंग हॉल जैसी तमाम सुविधाएं जोड़ी गई हैं, ताकि संगठन का काम पेशेवर तरीके से आगे बढ़ सके.
Addressing a programme in Navsari. Watch. https://t.co/E4J412nByJ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक का संगम
'नमो कमलम' भवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को सबसे आगे रखा गया है. पार्टी का यह केंद्र भविष्य में संगठन से जुड़े कामकाज और बड़े आयोजनों के लिए एक मुख्य केंद्र की भूमिका निभाएगा. प्रधानमंत्री के इस पूरे कार्यक्रम को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भी डिजिटल स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए. नवसारी के 389 गांवों में लगभग 4 हजार स्क्रीन लगाई गईं, जिनके जरिए ग्रामीण इलाकों में बैठे लोगों ने भी इस पूरे उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा.
कार्यकर्ताओं ने नवसारी के विकास के लिए बहाया पसीना
मंच से कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां के साथियों ने नवसारी के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की है. कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान केवल जनता की सेवा और समाज की भलाई पर टिका रहता है. उन्होंने बताया कि किस तरह कार्यकर्ताओं ने हर गांव में माइक्रो क्लीनिंग अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके संस्कार और सेवा भावना में है, जो हर कार्यकर्ता के आचरण में साफ दिखाई देती है.
नवसारी को टीबी और कुपोषण से मुक्त करने का बड़ा लक्ष्य
समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भी कार्यकर्ताओं और नए कार्यालय की भूमिका पर विस्तार से बात रखी. उन्होंने नवसारी जिले को 100 प्रतिशत कुपोषण और टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने का बड़ा संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत का इस्तेमाल समाज की कमजोर कड़ियों को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है. स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में नवसारी को देश के सामने एक मिसाल बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.
स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे कामगारों को 700 हैंड ट्रक की सौगात
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने इस मौके पर स्थानीय जरूरतमंदों के लिए 700 हैंड ट्रक देने का भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि छोटे कामगारों और ट्रक मालिकों को एक जैसी मजबूत स्टील बॉडी वाले हैंड ट्रक मुहैया कराए जाएंगे. इसके साथ ही उनके काम को सहारा देने के लिए 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का आसान लोन उपलब्ध कराने की कोशिश भी की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर सम्मान के साथ अपनी आजीविका चला सकें.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात के बाद ईरान ने की भारत की तारीफ, कहा- हिंदुस्तान हमारा पुराना दोस्त
निक्की तंबोली करने जा रहीं मुस्लिम बॉयफ्रेंड अरबाज से शादी? बताया बच्चे किस धर्म को करेंगे फॉलो
Nikki Tamboli-Arbaz Patel: एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और एक्टर अरबाज पटेल (Arbaz Patel) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. पिछले दिनों देखने को मिला था कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. जिसके बाद उनके ब्रेकअप को लेकर खबरें आने लगी थी. इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस काफी दुखी हो गए थे. हालांकि, उन्होंने ये सब अपने वीडियो सॉन्ग की हाइप बढ़ाने के लिए किया था. जिसके बाद साफ हुआ कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है. अब सोशल मीडिया पर कपल की शादी और बच्चों का धर्म क्या होगा, इस पर चर्चा शुरू हो गई है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
बताया बच्चे किस धर्म को करेंगे फॉलो
हाल ही में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने फिल्मी ज्ञान से खास बातचीत की है, इस दौरान कपल ने अपने रिलेशन और धर्म को लेकर खुलकर बात की. दरअसल, निक्की और अरबाज को एक ट्रोल का कमेंट बताया गया, जिस पर दोनों ने खुलकर जवाब दिया. कपल से पूछा गया कि निक्की और अरबाज के बच्चे कौन सा धर्म अपनाएंगे? इस पर निक्की ने करारा जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा, 'आज कल आपको पता है ना कि सरकार ने बोला है कि मां का धर्म बच्चे फॉलो करेंगे. ये कानून अगस्त में ही लागू हो गया है. दोस्तों प्लीज थोड़ा ज्ञान लो और फिर बात करो.' ऐसे में उनके जवाब से साफ है अगर दोनों की शादी होती है तो उनके बच्चें हिंदू धर्म को ही फॉलो करेंगे.
अरबाज पटेल ने सवाल का जवाब देने से किया परहेज
निक्की तंबोली ने अपने जवाब से तो ट्रोलर्स मुंह बंद कर दिया था. लेकिन अरबाज पटेल इस मुद्दे पर थोड़े बचते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, 'देखों हम लोगों का इतना ही है कि हमें हिंदू मुस्लिम और धर्म में घुसना ही नहीं है. हमारे मुंह से कुछ निकले और फिर वो कुछ और बोले.'
इसी के साथ अरबाज के जवाब से समझा सकता है कि वह इस टॉपिक पर बात करने से परहेज कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर उनके मुंह से कुछ ऐसा-वैसा निकल जाएगा, तो कॉन्ट्रोवर्सी हो सकती है. वहीं, निक्की ने इस पर कहा कि उनके मुंह से कुछ नहीं निकलेगा. उन्होंने कहा, 'हमारे मुंह से कुछ निकलेगा ही नहीं. हमारे लिए धर्म जरूरी नहीं है हमारे लिए इंसानियत जरूरी है.'
'मोहब्बत बांटो तभी आपको प्यार मिलेगा'
वहीं, निक्की की बात को आगे बढ़ाते हुए अरबाज कहते है कि हमारे में बोलते हैं कि आपका ईमान आपके साथ है. आपके दिल दिमाग में है. उन्होंने कहा, 'हमारे में बोलते हैं कि आपका ईमान आपके साथ है. आपके दिल दिमाग में है. तुम कौन होते हो बोलने वाले सही और गलत. ऊपर वाला जानता है आपकी नीयत और आपके दिल के हाल. आप जिंदगी में मोहब्बत चाहते हो तो मोहब्बत बांटो. तभी आपको प्यार मिलेगा.'
ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर बैंकॉक में बॉयफ्रेंड राहुल संग करती नजर आईं मस्ती, फोटो शेयर शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
क्या शादी करने वाले हैं अरबाज और निक्की?
अरबाज और निक्की ने अभी तक शादी करने को लेकर किसी तरह की बात नहीं की है. हालांकि, उनकी बातों से समझा जा सकता है कि वह अपने इस रिश्ते को काफी इंपोर्टेंट मानते हैं और एक दूसरे प्यार करते हैं. ऐसे में अगर दोनों शादी करते हैं तो निक्की के मुताबिक, उनके बच्चे हिंदू धर्म को फॉलो करेंगे. वहीं, दूसरी तरफ अरबाज पटेल मानते हैं कि उनके लिए धर्म से ऊपर इंसानियत है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






.jpg)

