Responsive Scrollable Menu

Srinagar में SKIMS ने हड़ताली मेडिकल प्रशिक्षुओं को थमाया कारण बताओ नोटिस

श्रीनगर, आठ सितंबर एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने हड़ताल कर रहे चिकित्सा प्रशिक्षुओं को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनसे 24 घंटे के भीतर यह बताने को कहा गया है कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) मेडिकल कॉलेज, बेमिना के प्राचार्य ने नोटिस में कहा, ‘‘ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहे सभी चिकित्सा प्रशिक्षु 24 घंटे के भीतर यह स्पष्ट करें कि नियमों के तहत उनके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

ऐसा नहीं करने पर यह माना जाएगा कि उनके पास बचाव के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं है और मामले में लागू नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेज के चिकित्सा प्रशिक्षु पिछले सोमवार से हड़ताल पर हैं। वे अपने मासिक वजीफे को 12,300 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों की देखभाल और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

नोटिस में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह गंभीर अनुशासनहीनता और पेशेवर कदाचार की श्रेणी में आता है, जिसके तहत इंटर्नशिप में कटौती, अस्थायी निलंबन या यहां तक कि इंटर्नशिप रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस में यह भी कहा गया कि प्रशिक्षुओं ने दाखिले के समय शपथ पत्र जमा किए थे, जिसमें उन्होंने अनुशासन बनाए रखने, कॉलेज के सभी नियमों और निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी हड़ताल या अन्य अनुशासनहीन गतिविधि में शामिल नहीं होने का वादा किया था। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने चिकित्सा प्रशिक्षुओं की हड़ताल के मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘‘दोहरा रवैया’’ अपनाने का आरोप लगाया।

मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एसकेआईएमएस बेमिना के प्राचार्य ने वैध वजीफा बढ़ाने की मांग कर रहे चिकित्सा प्रशिक्षुओं के खिलाफ आज किसके कहने पर कार्रवाई शुरू की है? भारत एक लोकतंत्र है और हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। आप एक बेकार शपथ पत्र के आधार पर उन्हें मजबूर नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का यह दोहरा रवैया है।

मुख्यमंत्री ने कुछ घंटे पहले ही दावा किया था कि प्रशिक्षुओं का मुद्दा आज ही सुलझा लिया जाएगा, लेकिन इसके बाद विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के माध्यम से ये धमकी भरे पत्र जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि उनका वजीफा बढ़ाया जाए।

Continue reading on the app

Desh Ki Pathshala: Satya Niketan हादसे की क्या है असली कहानी? | Delhi Building Collapse | Sushant

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha में चर्चा Satya Niketan PG Collapse की। दिल्ली में हुए इस दर्दनाक हादसे से जुड़े सवाल, घटनाक्रम और इसके पीछे की जिम्मेदारी पर विस्तार से विश्लेषण। Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha focuses on the Satya Niketan PG Collapse in Delhi. Watch the detailed analysis of the incident, the key questions surrounding the tragedy, and accountability. #deshkipathshala #sushantsinha #satyaniketan #pgcollapse #delhi #delhinews #buildingcollapse #delhiincident ID_VJ डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान 'होस्ट' तो टीम इंडिया होगी दिल्ली में मेहमान, फिर कौन चुकाएगा अरुण जेटली स्टेडियम का खर्चा और कमाएगा सीरीज से माल?

ind vs afg series: 13 सितंबर से शुरु हो रही भारत बनाम अफगानिस्तान द्विपक्षीय सीरीज के वित्तीय मोर्चे पर एक बेहद दिलचस्प समीकरण सामने आया है. इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का पूरा किराया बीसीसीआई नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी जेब से चुकाएगा Tue, 8 Sep 2026 18:41:01 +0530

  Videos
See all

Noida Online Shopping Fraud: ऑनलाइन मंगाई Android Device,पैकेट खोलते ही निकला गोबर! युवक के उड़े होश #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:16:21+00:00

मटकी फोड़ने का ऐसा खेल नहीं देखा होगा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:14:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers