Responsive Scrollable Menu

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने कसा शिकंजा, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का जलवा; साउथ जोन की आधी टीम पवेलियन लौटी 

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पकड़ बना ली है। मैच के तीसरे दिन ईस्ट जोन की पहली पारी के स्कोर 708 के जवाब में साउथ जोन की पारी लड़खड़ा गई है। साउथ जोन की आधी टीम 200 के अंदर पवेलियन लौट गई है। देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 रन की पारी खेली।

पड्डिकल के अलावा नारायन जगदीशन 32, शेख रसीद 27 रन बनाकर चलते बने। क्रीज पर कप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे। उनके कंधों पर टीम को फॉलोऑन से बचाने की अहम जिम्मेदारी है। वह श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ईस्ट जोन ने बोर्ड पर पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है। ऐसे में साउथ जोन के बल्लेबाजों पर काफी दबाव होगा। 

चेपॉक के मैदान में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद गेंदबाजी में भी जबरदस्त परफॉर्म किया। ईस्ट जोन की तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी ने साउथ जोन की शुरुआती झटके दिए। इससे टीम ऊबर नहीं पाई और 174 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। शमी और मुकेश कुमार दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। शिखर मोहन ने एक विकेट लिया। 

इससे पहले ईस्ट जोन की तरफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए। सलामी बल्लबाजों में वैभव सूर्यवंशी ने 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए थे। जबकि लोअर ऑर्डर में अंकुल रॉय ने 45 और मोहम्मद कुरैशी ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, साउथ जोन की तरफ से त्रिपुर्णा विजय ने 4 विकेट लिए जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट चटकाए। 

 

Continue reading on the app

बच्चा कब भूखा और कब उसका पेट भर चुका है, क्या आप जानते हैं? जानें सही Feeding Routine

Responsive Feeding: बच्चे को कब भूख लगी है और कब पेट भर गया है, ये समझना Responsive Feeding का हिस्सा है. 6 महीने बाद सॉलिड शुरू करने का सही तरीका जानें.

The post बच्चा कब भूखा और कब उसका पेट भर चुका है, क्या आप जानते हैं? जानें सही Feeding Routine appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

महिला एशिया कप के बीच स्मृति मंधाना को मिली बड़ी खुशखबरी

महिला एशिया कप में ताबड़तोड़ रन बरसा रहीं स्मृति मंधाना को बड़ी खुशखबरी मिली है. वो आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 में पहुंच गई हैं. Tue, 08 Sep 2026 16:46:44 +0530

  Videos
See all

MP Viral Video: दमोह वालों ने मटकी फोड़ में कर दिया गजब जुगाड़! #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:12:52+00:00

Patna Flood: पटना में बाढ़ का कहर, ड्रोन से दिखी तबाही | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers