Responsive Scrollable Menu

Mahindra की 5 नई SUV, लिस्ट में थार फेसलिफ्ट से लेकर BE 07 तक, लॉन्च जल्द

कंपनी आने वाले करीब दो साल में कई नई एसयूवी और अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें 3-डोर थार फेसलिफ्ट, Vision S पर बेस्ड नई एसयूवी, BE 07 और Vision T से इंस्पायर्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं।

Continue reading on the app

भोपाल: इंटर्न डॉक्टरों पर वाटर कैनन चलाने का मामला, डिप्टी CM ने दिए जांच के आदेश, बोले- समस्याओं पर सरकार गंभीर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा वॉटर कैनन के इस्तेमाल का मामला गर्मा गया है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, सोमवार को भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन के उपयोग और कुछ डॉक्टरों के घायल होने की जानकारी को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस सम्बंध में पुलिस आयुक्त भोपाल  संजय कुमार से चर्चा की और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उक्त के अनुक्रम में प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-2  विकास सहवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी सभी संबंधित पक्षों को सुनकर शीघ्र जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

गौरतलब है कि 7 सितंबर को भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च निकालने का ऐलान किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें हमीदिया अस्पताल परिसर में ही रोक दिया। अस्पताल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कुछ इंटर्न डॉक्टरों बैरिकेड तोड़ अस्पताल से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर आ गए और वहीं बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर दिया, जिसमें कुछ इंटर्न डॉक्टर घायल हो गए।

इस मामले पर विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने भी इंटर्न डॉक्टरों का समर्थन किया और गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र भेजकर नियमित ओपीडी सेवाएं रोकने का फैसला सुना दियाा। हालांकि आपातकालीन और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने की बात कही है। मामले के तूल पकड़ते ही मंगलवार, 8 सितंबर को  उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

इंटर्न डॉक्टर्स के संपर्क में हैं, संवाद से निकलेगा समाधान: राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि भोपाल में इंटर्न डॉक्टर्स द्वारा स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर उठाया गया विषय मेरे संज्ञान में है। प्रदेश के युवा चिकित्सकों की अपेक्षाओं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस विषय को लेकर मैं निरंतर इंटर्न डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों के संपर्क में हूं। हमारा प्रयास है कि सभी पक्षों से सकारात्मक चर्चा कर इस विषय का उचित और व्यावहारिक समाधान निकाला जाए। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में युवा डॉक्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी उचित अपेक्षाओं के प्रति सरकार संवेदनशील है। चर्चा और आवश्यक विचार-विमर्श के उपरांत इस संबंध में उचित एवं आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

मुख्य मांगे

इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि स्टाइपेंड की राशि में वृद्धि की जाए। वर्तमान में हर महीने 14337 रुपये मिलते हैं जिसे बढ़ाकर 30000 रुपये किया जाए। शासन की ओर से एक महीने में निर्णय लेने का मौखिक आश्वासन दिया गया था, लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं आकर स्टाइपेंड वृद्धि का लिखित आदेश नहीं सौंपते तब तक सभी इंटर्न डॉक्टर हमीदिया परिसर में ही धरने पर बैठे रहेंगे। साथ ही उन्होंने मांग रखी है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उन पर लाठी चार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

कमलनाथ-जीतू पटवारी का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सरकार राज हठ छोड़कर डॉक्टरों की मांगों पर ध्यान दें, ताकि डॉक्टर और मरीज दोनों परेशानी से बच सकें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव से संवाद से समाधान निकालने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि MBBS इंटर्न डॉक्टर्स को सुनें और स्टाइपेंड बढ़ाने की जायज मांग पूरी करें।

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन, अब 1000 युवाओं के सपनों को देंगे उड़ान, UPSC की तैयारी का उठाएंगे खर्च

संजू सैमसन फाउंडेशन ने Lead IAS Academy के साथ मिलकर 1000 छात्रों को UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने की पहल शुरू की है. स्टार भारतीय विकेटकीपर बैटर ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक हजार युवाओं के सिविल सर्विस का सपना पूरा करने में मदद का ऐलान किया है. Thu, 10 Sep 2026 00:39:04 +0530

  Videos
See all

West Aisa War : अमेरिका पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ.? | US-Iran War | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:12:25+00:00

Flood News in Bihar Live : सुबह-सुबह बिहार के 14 जिलों में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 17 लाख लोग बेघर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers