Responsive Scrollable Menu

Oppo F35 Pro का टीजर जारी: 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगी एंट्री!

Oppo भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, हालांकि अभी तक फोन के नाम और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। टीज़र में फोन के डिजाइन और रियर पैनल की झलक देखने को मिली है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछली कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Oppo भारत में जल्द F35 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसमें Pro मॉडल भी शामिल हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी ने जिस फोन का टीज़र जारी किया है, वह Oppo F35 Pro हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Oppo F35 Pro में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी
अगर टीज़ किया गया स्मार्टफोन Oppo F35 Pro ही होता है, तो इसके स्पेसिफिकेशन चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max जैसे हो सकते हैं। Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलता है। फोन को 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

ये भी पढ़े-ः iQOO Z11xa 5G हुआ लॉन्च: 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A7 Pro Max में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 50MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा और 2MP f/2.4 मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर F35 Pro इसी मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन होता है, तो इसमें भी इसी तरह का कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

80W फास्ट चार्जिंग के साथ 10,000mAh बैटरी
Oppo A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। पिछली रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि Oppo F35 Pro में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ 10,000mAh बैटरी मिल सकती है। इससे यह संभावना और मजबूत होती है कि F35 Pro, चीन में लॉन्च हुए A7 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Oppo F35 Pro की संभावित कीमत
Oppo F35 Pro की भारत में कीमत को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo F33 Pro के सक्सेसर की कीमत भारत में 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है। फिलहाल Oppo ने नए स्मार्टफोन के नाम, लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन से जुड़ी बाकी जानकारी के लिए कंपनी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।

Continue reading on the app

Opinion: 'दिमागी नक्सली' के बाद अब 'नाराज फूफा', PM मोदी के तंज पर इतना क्यों तिलमिला रहे कांग्रेसी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक ही कहते हैं कि सरकार की अच्छी बात पर भी विपक्षी 'नाराज फूफा' की तरह मुंह फुला लेते हैं. मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 'दिमागी नक्सल' की चर्चा की तो कांग्रेस के पी चिंदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने भी खुद को नक्सली बताना शुरू कर दिया. अब मोदी ने सरकार के अच्छे कामों का विरोध करने वालों को 'नाराज फूफा' कहा है तो विपक्ष में बौखलाहट है.

Continue reading on the app

  Sports

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने कसा शिकंजा, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का जलवा; साउथ जोन की आधी टीम पवेलियन लौटी 

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पकड़ बना ली है। मैच के तीसरे दिन ईस्ट जोन की पहली पारी के स्कोर 708 के जवाब में साउथ जोन की पारी लड़खड़ा गई है। साउथ जोन की आधी टीम 200 के अंदर पवेलियन लौट गई है। देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 रन की पारी खेली।

पड्डिकल के अलावा नारायन जगदीशन 32, शेख रसीद 27 रन बनाकर चलते बने। क्रीज पर कप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे। उनके कंधों पर टीम को फॉलोऑन से बचाने की अहम जिम्मेदारी है। वह श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ईस्ट जोन ने बोर्ड पर पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है। ऐसे में साउथ जोन के बल्लेबाजों पर काफी दबाव होगा। 

चेपॉक के मैदान में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद गेंदबाजी में भी जबरदस्त परफॉर्म किया। ईस्ट जोन की तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी ने साउथ जोन की शुरुआती झटके दिए। इससे टीम ऊबर नहीं पाई और 174 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। शमी और मुकेश कुमार दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। शिखर मोहन ने एक विकेट लिया। 

इससे पहले ईस्ट जोन की तरफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए। सलामी बल्लबाजों में वैभव सूर्यवंशी ने 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए थे। जबकि लोअर ऑर्डर में अंकुल रॉय ने 45 और मोहम्मद कुरैशी ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, साउथ जोन की तरफ से त्रिपुर्णा विजय ने 4 विकेट लिए जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट चटकाए। 

 

Tue, 08 Sep 2026 16:22:58 +0530

  Videos
See all

Government Hospital Slap: नर्स को थप्पड़ मारने का VIDEO आया सामने! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T11:14:41+00:00

Command Centre: Pakistan में Army से Cricket तक कितने Fixer? | Major Gaurav Arya | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T11:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers