‘हैवान’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अक्षय कुमार के मॉन्स्टर लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फैंस को इस फिल्म के जरिए अपने चहेते खिलाड़ी कुमार का नेगेटिव अवतार देखने को मिलने वाला है।
अक्षय के साथ-साथ दूसरी तरफ दर्शक एक अंधे पुलिस वाले की भूमिका में सैफ अली खान को देखने के लिए भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। इसी बीच फिल्म का नया गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही ये इंटरनेट पर छा गया है।
हैवान का गाना रिलीज
7 सितंबर को फिल्म हैवान का गाना रिलीज किया गया है। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘मैं तो नहीं हैवान’ है जो 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये काफी वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय और सैफ के साथ श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खैर नजर आ रही हैं। अक्षय का मॉन्स्टर लुक लोगों को अट्रैक्ट करने का काम कर रहा है।
View this post on Instagram
छाई राघव चैतन्य की आवाज
प्रीतम ने इस गाने को बनाया है। वही इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं और गाने की धुन भी उन्होंने ही तैयार की है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और राघव चैतन्य ने इसे आवाज दी है। 2 मिनट 49 सेकंड के इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने के बाद अब दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
कब आएगी फिल्म
हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। ये साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। 2016 में आई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब 10 साल बाद प्रियदर्शनी इसे हिंदी में बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय खलनायक और सैफ नायक की भूमिका में हैं। 2 घंटा 45 मिनट की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।
श्रद्धा कपूर बैंकॉक में बॉयफ्रेंड राहुल संग करती नजर आईं मस्ती, फोटो शेयर शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
Shraddha Kapoor-Rahul Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ईथा (Eetha) को लेकर चर्चा मे हैं. इसके अलावा भी वह अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, श्रद्धा कपूर लंबे समय से राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. वह अक्सर उनके साथ देखी जाती हैं, इतना ही नहीं वह अपने इस रिश्तों को पब्लिक की नजरों से छिपाकर नहीं रखती हैं. इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड राहुल के साथ बैंकॉक छुट्टियां मनाने के लिए गई हैं, जहां वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुलकर मस्ती करती हुईं नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और राहुल के कुछ फोटो शेयर किए हैं. जिसमें दोनों वहां लजीज खाने को ट्राई करते हुए नजर आए. इसके साथ ही श्रद्धा ने अपने फैंस से एक सवाल पूछा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
श्रद्धा कपूर बैंकॉक में बॉयफ्रेंड राहुल संग करती नजर आईं मस्ती
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को डेट करते हुए करीब दो साल हो गए हैं. दोनों के अफेयर को लेकर पहली बार खबरें साल 2024 की शुरुआत में सामने आई थीं, उस दौरान दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर के बाद बाहर निकलते देखा गया था. इसके बाद वह कई बार राहुल के साथ स्पॉट की जाती रही हैं. अब वह बैंकॉक में राहुल के साथ छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की वो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में राहुल के साथ उनकी डेट नाइट की झलक दिखी, जिसमें राहुल उनकी फोटो लेते हुई नजर आए. इसके अलावा दूसरी फोटो में श्रद्धा कॉफी पीते हुए सूर्यास्त का आनंद लेती दिखीं. इतना ही नहीं उन्होंने फोटोग्राफर बनकर राहुल की तस्वीर खींची, जिसमें वह लाइब्रेरी में किताब पढ़ते हुए दिखाई दिए.
फैंस से पूछा ये सवाल
श्रद्धा ने बैंकॉक में कई सारे लजीज खानों को भी ट्राई किया. जिसमें वह 'मैंगो स्टिकी राइस' खाती हुईं नजर आईं. सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में श्रद्धा कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं, जिससे समझा जा सकता है कि वह अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रही हैं. फोटो में उनका मज़ेदार और चंचल अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इन फोटो को शेयर कर फैंस से एक सवाल भी किया. उन्होंने लिखा, 'छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना?' उनके इस सवाल पर कई सारे फैंस ने कमेंट कर इसका जवाब दिया है.
श्रद्धा और राहुल में कैसे बढ़ी नजदीकियां
आपको बता दें कि श्रद्धा और स्क्रीनराइटर-प्रोड्यूसर राहुल मोदी के अफेयर की चर्चा सबसे पहले 2024 में शुरू हुई, जब उन्हें मुंबई में डिनर के बाद साथ देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म पर साथ काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं. इस फिल्म में राहुल राइटिंग टीम का हिस्सा थे. उसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाने लगा. श्रद्धा भी राहुल संग अपने रिलेशन को लेकर कई इशारे देती हुई नजर आती रहती हैं जैसे राहुल के साथ तस्वीरें शेयर करना और साथ में घूमना-फिरना या खास मौकों पर साथ टाइम बिताना. इतना ही नहीं उन्होंनें पिछले साल राहुल के साथ एक मज़ेदार इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया और उन्हें टैग करते हुए मज़ाक में कहा कि उन्हें ऐसा कोई मिल गया है जो उनके नखरे 'संभाल' सके. इसके अलावा उन्होंने राहुल के साथ वड़ा-पाव खाते हुए एक फोटो शेयर किया था. हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों के इशारों से यह बात काफी हद साफ है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'मैं शर्मिंदा हूं, कुछ नहीं कर पाई...', Bigg Boss 20 में भावुक हुईं Mary Kom, मणिपुर के हालात पर छलका दर्द
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation







