Responsive Scrollable Menu

जानिए कौन हैं अयोध्या के रितेश मिश्रा, 3000 से ज्यादा लावारिस शवों का करा चुके हैं अंतिम संस्कार, धर्म से ज्यादा इंसानियत को देते हैं महत्व

अयोध्या के रितेश मिश्रा इंसानियत की मिसाल हैं, जो पिछले कई सालों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करा रहे हैं. अब तक 3000 से ज़्यादा लोगों को उन्होंने सम्मानजनक विदाई दी है, बिना किसी धर्म या पहचान के भेदभाव के.

The post जानिए कौन हैं अयोध्या के रितेश मिश्रा, 3000 से ज्यादा लावारिस शवों का करा चुके हैं अंतिम संस्कार, धर्म से ज्यादा इंसानियत को देते हैं महत्व appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

जापान क्रिकेट टीम के कप्तान को धोनी से डर क्यों लगता है? अब टीम इंडिया से लेगा लोहा

भारत के खिलाफ एक टी20 मैच के लिए जापान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, ये मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा. ये जापान का पहला इंटरनेशनल मैच भी होगा.

Continue reading on the app

  Sports

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने कसा शिकंजा, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का जलवा; साउथ जोन की आधी टीम पवेलियन लौटी 

EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पकड़ बना ली है। मैच के तीसरे दिन ईस्ट जोन की पहली पारी के स्कोर 708 के जवाब में साउथ जोन की पारी लड़खड़ा गई है। साउथ जोन की आधी टीम 200 के अंदर पवेलियन लौट गई है। देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 रन की पारी खेली।

पड्डिकल के अलावा नारायन जगदीशन 32, शेख रसीद 27 रन बनाकर चलते बने। क्रीज पर कप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे। उनके कंधों पर टीम को फॉलोऑन से बचाने की अहम जिम्मेदारी है। वह श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ईस्ट जोन ने बोर्ड पर पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है। ऐसे में साउथ जोन के बल्लेबाजों पर काफी दबाव होगा। 

चेपॉक के मैदान में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद गेंदबाजी में भी जबरदस्त परफॉर्म किया। ईस्ट जोन की तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी ने साउथ जोन की शुरुआती झटके दिए। इससे टीम ऊबर नहीं पाई और 174 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। शमी और मुकेश कुमार दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। शिखर मोहन ने एक विकेट लिया। 

इससे पहले ईस्ट जोन की तरफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए। सलामी बल्लबाजों में वैभव सूर्यवंशी ने 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए थे। जबकि लोअर ऑर्डर में अंकुल रॉय ने 45 और मोहम्मद कुरैशी ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, साउथ जोन की तरफ से त्रिपुर्णा विजय ने 4 विकेट लिए जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट चटकाए। 

 

Tue, 08 Sep 2026 16:22:58 +0530

  Videos
See all

Government Hospital Slap: नर्स को थप्पड़ मारने का VIDEO आया सामने! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T11:14:41+00:00

Command Centre: Pakistan में Army से Cricket तक कितने Fixer? | Major Gaurav Arya | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T11:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers