Responsive Scrollable Menu

'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। गणपति बप्पा के आने का इंतजार हर किसी को रहता है। बप्पा घर आते हैं तो घर का माहौल ही बदल जाता है। सुबह-शाम आरती, प्रसाद और बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है। गणेश चतुर्थी का रंग फिल्मों में भी कई बार बड़े प्यार से दिखाया गया है।

Continue reading on the app

पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज में भारत के 2 गोल्ड:पुरुष रिकर्व-कंपाउंड टीम चैंपियन, महिला रिकर्व को सिल्वर

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज-III के तीसरे दिन भारत ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह-विजय सुंडी और मेंस कंपाउंड में तोमान कुमार-श्याम सुंदर स्वामी की जोड़ी चैंपियन बनी। वहीं, विमेंस रिकर्व में भावना-पूजा की जोड़ी चीन से हारकर सिल्वर पर रही। मेंस कंपाउंड में तोमान-श्याम सुंदर की जीत फाइनल में तोमान कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने इराक के अब्बास काधिम और अनवर अलदावोद को 152-139 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले तीर पर 8 अंक बनाए, लेकिन इसके बाद अगले 12 तीरों में सिर्फ 5 अंक गंवाए। तोमान और श्याम सुंदर मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। हरविंदर-विजय ने रिकर्व में स्लोवाकिया को हराया मेंस रिकर्व टीम के फाइनल में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने स्लोवाकिया के डेविड इवान और डेनिस इवान को 6-2 से हराया। भारतीय जोड़ी पहला सेट 34-37 से हार गई थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में हरविंदर ने लगातार तीन 10 अंक हासिल किए। हरविंदर टोक्यो 2020 में ब्रॉन्ज और पेरिस 2024 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। भावना-पूजा को सिल्वर, चीन से 0-6 से हारीं विमेंस रिकर्व टीम फाइनल में भारत की भावना और पूजा को चीन की जोड़ी के खिलाफ 0-6 से हार मिली। मैच के तीनों सेट भारत के पक्ष में नहीं रहे और स्कोर 23-34, 33-35, 30-31 रहा। भारतीय जोड़ी पूरे फाइनल में एक भी 10 का स्कोर नहीं कर सकी। शीतल-पायल ब्रॉन्ज से चूकीं विमेंस कंपाउंड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मैच में शीतल देवी और पायल नाग को चीन की वांग हुईटिंग और गाओ फांगक्सिया से हार मिली। भारत की जोड़ी दूसरे एंड तक सिर्फ 1 पॉइंट पीछे थी, लेकिन तीसरे एंड में चीन ने बढ़त बढ़ा ली। इसके बाद भारतीय जोड़ी वापसी नहीं कर सकी और चौथे स्थान पर रही।

Continue reading on the app

  Sports

Video: क्या भविष्य में इशान किशन भारत की कप्तानी करते नजर आ सकते है?

ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली और दिलीप ट्रॉफी में कप्तानी व शानदार खेल से सबको चौंकाया। 270 रन की पारी के बाद उनके नेतृत्व में निखार दिखा। क्या वे टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं? ऋषभ पंत व अन्य खिलाड़ियों से तुलना। Tue, 8 Sep 2026 20:15:40 +0530

  Videos
See all

Patna Reservation Prtoest: पटना में आरक्षण पर पुलिस और प्रदर्शनकारी क्यों भिड़े? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:45:34+00:00

Delhi Police Traffic Advisory| BRICS Summit 2026 |Delhi-NCR वाले जरुर देखें ये वीडियो |Delhi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers