Responsive Scrollable Menu

Copper Price: कॉपर की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 2026 में 16% चढ़ा; आगे कैसा रहेगा भाव

कॉपर यानी तांबे की कीमत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर तीन महीने का कॉपर फ्यूचर 14,533 डॉलर प्रति टन के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 2026 में अब तक इसकी कीमत करीब 16% बढ़ चुकी है।

7 सितंबर को लंदन एक्सचेंज के आधिकारिक भाव के मुताबिक कैश कॉपर 14539-14540 डॉलर प्रति टन के आसपास रहा। वहीं तीन महीने का कॉपर कॉन्ट्रैक्ट 14,443-14,448 डॉलर प्रति टन पर कारोबार करता दिखा।

सप्लाई घटने से बढ़ी कॉपर की कीमत
कॉपर में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह दुनिया के कुछ प्रमुख बाजारों में घटता स्टॉक है। अमेरिका के बाहर कॉपर की उपलब्धता कम हो रही है। इसके साथ डॉलर में कमजोरी और फंड्स की खरीदारी ने भी कीमतों को ऊपर धकेला है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस की कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट परीन पटनी के मुताबिक बाजार अब सप्लाई में बढ़ती कमी पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात कॉपर के लिए काफी मजबूत नजर आ रहे हैं।

लंदन मेटल एक्सचेंज में करीब 51% कैंसिल्ड वारंट हैं। इसका मतलब है कि आने वाले हफ्तों में 1.21 लाख टन से ज्यादा कॉपर LME के वेयरहाउस सिस्टम से बाहर जा सकता है। इससे बाजार में उपलब्ध स्टॉक और घट सकता है।

चीन में कॉपर का स्टॉक 85% तक गिरा
चीन में भी कॉपर का स्टॉक तेजी से घटा है। शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज यानी SHFE का कॉपर इन्वेंटरी करीब 63 हजार टन रह गया है। मार्च के मध्य के मुकाबले यह करीब 85% कम है। यह जनवरी 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

SHFE में कॉपर की कीमतों का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के मुकाबले आगे के कॉन्ट्रैक्ट से महंगा होना भी तत्काल सप्लाई की कमी का संकेत दे रहा है। LME में भी ऐसी ही स्थिति है। इसे बाजार में कॉपर की तंगी का संकेत माना जा रहा है।

अमेरिका और चीन के स्टॉक में बड़ा अंतर
अमेरिका में कॉपर का स्टॉक अभी ऊंचा है, लेकिन चीन और LME सिस्टम में लगातार गिर रहा है। यह अंतर बाजार के लिए अहम है। एक्सपर्ट के मुताबिक इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका के बाहर कॉपर की सप्लाई तेजी से टाइट हो रही है। संभावित टैरिफ ने भी कीमतों को सपोर्ट दिया है।

AI और EV से बढ़ेगी कॉपर की मांग
कॉपर की कहानी सिर्फ मौजूदा सप्लाई संकट तक सीमित नहीं है। आने वाले वर्षों में इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है। AI डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, पावर ग्रिड का विस्तार और दुनिया में बढ़ता इलेक्ट्रिफिकेशन कॉपर की मांग को मजबूत कर रहे हैं। इन सेक्टर्स में बड़ी मात्रा में कॉपर की जरूरत होती है।

हालांकि इतनी तेज तेजी के बाद कीमतों में थोड़ी मुनाफावसूली हो सकती है। शॉर्ट टर्म में कॉपर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि लंबे समय में सप्लाई की कमी बनी रहने की संभावना है। ऐसे में अगर इन्वेंटरी कम रहती है और मांग मजबूत बनी रहती है तो कॉपर में गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखा जा सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, 'आरक्षण बढ़ाओ संविधान बचाओ' आंदोलन में जुटेंगे लोग

पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, 'आरक्षण बढ़ाओ संविधान बचाओ' आंदोलन में जुटेंगे लोग

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

लालकोट ब्लास्ट मामले में NIA ने उमर उन नबी को बताया मास्टरमाइंड | Lalkot Blast Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:14:28+00:00

हिरासत से फरार ड्रग तस्कर 3 दिन बाद जालंधर से गिरफ्तार, 522 ग्राम हेरोइन बरामद | Jammu NCB Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:09:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers