Responsive Scrollable Menu

आधार-कार्ड खराब होने या खोने पर न हों परेशान:घर बैठे ऑर्डर करें नया कार्ड, इसकी ₹75 फीस; देखें प्रोसेस

आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। ऐसे में इसके गुम या खराब हो जाने पर आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। इस कारण आधार जारी करने वाली UIDAI लोगों को PVC आधार ऑनलाइन ऑर्डर करने की सुविधा देता है। 75 रुपए में बनेगा नया आधार कार्ड UIDAI के अनुसार इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए केवल 75 रुपए का फीस देकर PVC आधार कार्ड ऑर्डर किया जा सकता है। पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स को PVC कार्ड के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी। यहां हम आपको ऑनलाइन PVC आधार कार्ड मंगवाने की ऑन लाइन प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं। ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं नया कार्ड अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते तो आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। 3 फॉर्मेट में आता है आधार आधार कार्ड इस वक्त 3 फॉर्मेट - आधार लेटर, ई-आधार और PVC कार्ड में उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार बाजार से जो PVC कार्ड बन रहे हैं, वे मान्य नहीं हैं। UIDAI ने हाल ही में अक्टूबर महीने में आधार कार्ड को पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड (PVC) पर रीप्रिंट कराने की सुविधा दी है। यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी।

Continue reading on the app

बाबर, रिजवान और शाहीन के पेट पर पड़ेगी लात, नई मुसीबत में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, PSL में भारी सैलरी कट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस संकट के दौर से गुजर रही है. लगातार हो रहे गतिरोध के बीच अब पीएसएल से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए डराने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट मुताबिक पीएसएल में खेलने वाले पाकिस्तानी प्लेयर्स की सैलरी में अब कटौती होगी और उसके लिए लंदन में पीसीबी चेयरमैन के साथ एक मीटिंग भी हुई है.

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: अकेले पड़े तिलक... फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की टीम का दबदबा, 708 रन के जवाब में साउथ जोन के 242 पर गिरे 6 विकेट

duleep trophy final day 3 highlights: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने तीसरे दिन गदर मचाया. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन दिन के स्टंप्स तक 708 रन के जवाब में पहली पारी में 242 रन पर 6 विकेट खो चुकी है. तिलक वर्मा ने अर्धशतक जमाकर एक छोर जरूर संभाल रखा है, लेकिन टीम काफी मुश्किल में है. वहीं, ईस्ट जोन ने मैच पर पकड़ मजबूत करते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. Tue, 8 Sep 2026 18:08:23 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert: पटना समेत बिहार के 13 जिले डूबे! | Patna Flood | Ganga | Punpun | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:45:16+00:00

हिंदुओं को "नमस्ते" कहना भी घोषित हुआ हराम..वन्देमातरम के बाद लॉन्च हुआ कट्टरपंथ पार्ट 2. #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers