Responsive Scrollable Menu

पानीपत की कनिका मान की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:पानीपत से बिग बॉस तक का सफर, जानिए कैसे स्टार बनीं कनिका मान

हरियाणा के पानीपत से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कनिका मान अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच गई हैं। 6 सितंबर को हुए ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका शो की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में दाखिल हुईं। कनिका ने ‘शरारत’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ बिग बॉस के मंच पर एंट्री ली। उनके अंदाज और डांस ने शुरुआत में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। सलमान ने की परफॉर्मेंस की तारीफ कनिका की परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कनिका को टेलीविजन और फिल्म एक्टर बताते हुए हरियाणा की छोरी के तौर पर दर्शकों से मिलवाया। इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कनिका अब ‘बिग बॉस की मेहमान’ बन गई हैं। सलमान ने बताया कि उनकी मां भी कनिका की बहुत बड़ी फैन हैं। बातचीत के दौरान सलमान की मां द्वारा कनिका के एक पुराने किरदार को लेकर की गई मजेदार टिप्पणी का जिक्र भी हुआ। इसी पर सलमान और कनिका के बीच हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हो गया। ‘नागिन’ के ड्रैगन को लेकर हुआ मजेदार कन्फ्यूजन बातचीत में कनिका के ‘नागिन’ से जुड़े किरदार का भी जिक्र आया। सलमान ने मजाक करते हुए पूछा कि उनकी मां ने कनिका को ‘ड्रैगन फ्लाई’ के तौर पर याद किया है। इस पर कनिका ने हंसते हुए सफाई दी कि वह ‘ड्रैगन फ्लाई’ नहीं बल्कि ड्रैगन थीं। सलमान ने भी मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनकी मां को शायद दोनों किरदारों में कन्फ्यूजन हो गया है। कनिका ने हंसते हुए कहा कि उन्हें देखकर शायद ऐसा नहीं लगता होगा कि वह ड्रैगन हैं। बता दें की कनिका मान ने हाल ही में ‘नागिन 7’ में राधिका का किरदार निभाया था। शो में उनके किरदार को इच्छाधारी ड्रैगन के रूप में दिखाया गया था। इसी किरदार को लेकर बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने कनिका से मजाक किया और उनके ‘ड्रैगन मोड’ का जिक्र किया। सलमान ने कहा- सीरियल में राइटर बताता था कब निकलेगा ड्रैगन इसके बाद सलमान ने कनिका के ‘ड्रैगन’ वाले किरदार को बिग बॉस के घर से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सीरियल में तो राइटर तय करता था कि ड्रैगन कब बाहर आएगा, लेकिन बिग बॉस के घर में कोई राइटर नहीं है। सलमान ने कनिका से कहा कि अब देखना होगा कि ‘कनिका का ड्रैगन मोड कब ऑन होगा।’ इस पर कनिका ने अपने पुराने किरदार के अंदाज में ड्रैगन की एक्टिंग करके दिखाई। सलमान ने भी मजाकिया अंदाज में उनके लिए प्रॉप मंगवाया और कनिका के साथ यह पूरा सेगमेंट हंसी-मजाक से भर गया। ‘खून खोलने’ वाली सिचुएशन में दिखेगा असली ड्रैगन इसके बाद सलमान ने कनिका को बिग बॉस के घर की असली चुनौती समझाई। उन्होंने कहा कि वह कनिका को घर के अंदर की ऐसी परिस्थितियां देंगे, जिनमें उनका ‘खून खोल’ सकता है। सलमान ने समझाया कि जब अंदर से कनिका ‘आग बबूला’ होंगी, तभी उनका असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा। कनिका ने भी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मजाकिया अंदाज में अपना जवाब दिया। पानीपत में जन्म, पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ मॉडलिंग का सफर कनिका मान का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को हरियाणा के पानीपत में हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री की तरफ बढ़ने लगा था। शुरुआत में मनोरंजन की दुनिया में जाना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। परिवार की तरफ से भी पढ़ाई और करियर को लेकर चिंताएं थीं। हालांकि बाद में परिवार ने उनका साथ दिया और कनिका ने मॉडलिंग को अपना करियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। पंजाबी म्यूजिक वीडियो से मिली पहली पहचान कनिका ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियो से की। 2015 के आसपास उन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका चेहरा पहचाना जाने लगा। म्यूजिक वीडियो के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों का रुख किया। ‘रॉकी मेंटल’ में काम करने के बाद फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी दर्ज हुई। इसके बाद वह ‘दाना पानी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। ‘बढ़ो बहू’ से टीवी की दुनिया में कदम पंजाबी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद कनिका ने हिंदी टेलीविजन का रुख किया। वर्ष 2018 में उन्होंने टीवी शो ‘बढ़ो बहू’ से छोटे पर्दे पर शुरुआत की। इस शो में उन्होंने टिटली का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें असली पहचान इसके बाद मिले एक ऐसे किरदार से मिली, जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया। ‘गुड्डन’ बनीं तो घर-घर में पहचान मिली कनिका मान के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’। जी टीवी के इस शो में उन्होंने गुड्डन का मुख्य किरदार निभाया। शो की लोकप्रियता के साथ कनिका भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं। उनकी एक्टिंग और किरदार को दर्शकों ने पसंद किया। यही वह दौर था, जब मॉडल और पंजाबी म्यूजिक वीडियो की दुनिया से निकली कनिका हिंदी टीवी की जानी-पहचानी अभिनेत्री बन गईं। टीवी के बाद ओटीटी और रियलिटी शो में भी आजमाया हाथ ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के बाद कनिका ने खुद को सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने ओटीटी पर ‘रूहानियत’ में काम किया। इसके बाद 2022 में उन्हें रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी देखा गया, जहां वह फाइनलिस्ट तक पहुंचीं। यानी कनिका ने अपने करियर में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खुद को आजमाया—म्यूजिक वीडियो, फिल्म, टीवी, ओटीटी और स्टंट रियलिटी शो। सोशल मीडिया पर भी कनिका की मजबूत पकड़ है कनिका मान की सोशल मीडिया पर भी मजबूत पकड़ है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 73 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उन्हें 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ कनिका सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें, वीडियो और प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हैं। अब बिग बॉस के घर में नई परीक्षा कनिका मान के करियर का नया पड़ाव अब ‘बिग बॉस 20’ है। 6 सितंबर 2026 को शो के ग्रैंड प्रीमियर में उन्होंने सलमान खान के सामने परफॉर्म किया और इसके बाद बिग बॉस के घर में एंट्री की। बिग बॉस में एंट्री के साथ ही कनिका को घर में एक खास भूमिका भी मिली और उन्हें ‘पपेट मास्टर’ के तौर पर पेश किया गया। अब उनके सामने चुनौती सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने की नहीं, बल्कि घर के रिश्तों, विवादों और रणनीति के बीच खुद को मजबूत बनाए रखने की भी है।

Continue reading on the app

दलीप ट्रॉफी फाइनल- लंच तक साउथ जोन का स्कोर 115/2:पडिक्कल अर्धशतक लगाकर नाबाद; ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए

चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में साउथ जोन ने तीसरे दिन लंच तक 2 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। टीम अभी ईस्ट जोन से 593 रन पीछे है। साउथ जोन की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल 58 और शैक रशीद 22 रन बनाकर नाबाद हैं। नारायण जगदीशन ने 32 रन बनाए, जबकि रिकी भुई 1 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार और शिखर मोहन को एक-एक विकेट मिला। ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 37 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली। सिराज को एक भी विकेट नहीं साउथ जोन की ओर से त्रिपुराना विजय ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए। शेख रशीद को एक विकेट मिला। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि, मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। सिराज को पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशिया कप-पाकिस्तानी प्लेयर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन है। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: नागोया में 136 साल बाद हुई इतनी खतरनाक बारिश, खिलाड़ियों को बचाने के लिए उठाया गया ये कदम

जापान के शहर नागोया में खतरनाक बारिश की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. क्या एशियन गेम्स पर भी खतरा मंडरा रहा है? Wed, 09 Sep 2026 14:31:07 +0530

  Videos
See all

Chandauli Gold Smuggling | चंदौली में Gold की बड़ी खेप बरामद! कीमत सुनकर चौंक जाएंगे! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:15:02+00:00

J&K Handwara Terrorist Arrested: हंदवाड़ा से हिज्बुल का आतंकी गिरफ्तार #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:16:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers