Responsive Scrollable Menu

'मरना पसंद करूंगा, डरपोक जज कहलाना नहीं’:36 दोषियों को फांसी सुनाने वाले यूपी के जज ने लिखा- डरने से अच्छा इस्तीफा दे दूं

'मैं मरना पंसद करूंगा, डरपोक जज कहलवाना नही। जब तक मैं अपने सिद्धांतों पर चल सकता हूं। तब तक सर्विस करूंगा वरना इस्तीफा दे दूंगा। जब तक मैं जज की कुर्सी पर हूं तो फैसला लेने का अधिकार भी एकमात्र मेरा ही होगा। मुझे माता-पिता ने शुरू से सिखाया है कि भगवान से डरो, किसी और से नहीं। अगर मैं किसी और से डरूंगा तो जनता का भरोसा कोर्ट से उठ जाएगा। मैं माफियाओं से डरने लगूंगा तो इस पवित्र न्यायिक संस्था से इस्तीफा देना ही ठीक रहेगा।' यह टिप्पणी सोमवार को मुजफ्फरनगर में जज रवि कुमार दिवाकर ने शाहपुर शहजादी हत्याकांड में पति नदीम को फांसी की सजा सुनाते हुए अपने फैसले में लिखी। कोर्ट ने नदीम पर 1 लाख जुर्माना भी लगाया। रवि कुमार दिवाकर वही जज हैं, जिन्होंने अपनी 17 साल की न्यायिक सेवा में 36 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। सिर्फ मुजफ्फरनगर में उन्होंने 5 महीने में 23 दोषियों को मृत्युदंड दिया है। पिछले महीने जिला जज ने उनकी कोर्ट से करीब 100 मुकदमों को रिकॉल कर दूसरी अदालतों में ट्रांसफर कर दिया था। फैसले में लिखीं जज रवि कुमार दिवाकर की बड़ी टिप्पणियां- 1. मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर और माफियाओं का आतंक था जज ने लिखा- मुजफ्फरनगर में भरी अदालत में विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई थी। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं था। एक समय शौकीन गैंग का आतंक हुआ करता था। हाल ही में इसी कोर्ट ने शौकीन के भाई शाहनवाज को फांसी की सजा दी गई है। 2. ज्ञानवापी मामले के बाद परिवार को भी धमकियां मिलीं जज ने फैसले में कहा- वाराणसी के ज्ञानवापी मामले के बाद मुझे और परिवारवालों को कई बार जान से मारने की धमकी मिली। अंततरराष्ट्रीय स्तर से भी धमकियां दी गईं। एक आरोपी अदनान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धमकी दी थी कि काफिर का खून तुम्हारे लिए हलाल है, जो तुम्हारे दीन के खिलाफ लड़ रहे हैं। मेरी फोटो लगाकर आंखों के ऊपर लाल रंग से काफिर लिखा था। 3. इस वक्त बोलना ठीक नहीं, पद की भी मर्यादा होती है जज ने लिखा- इस वक्त मैं कुछ व्यवहार से बहुत दुखी हूं। कोई व्यक्ति दुनिया को बेवकूफ बना सकता है, लेकिन अपनी अंतरात्मा को नहीं। ऐसे बर्ताव की वजह माफियाओं, गैंगस्टरों और अपराधियों को बचाना है। ऐसा क्यों हुआ, मैं यह भी जानता हूं। लेकिन, इस वक्त बोलना ठीक नहीं होगा, क्योंकि पद की भी मर्यादा होती है। 4. गैंगस्टर ने मैसेज भेजा- अभी सिर्फ मुकदमे हटवाए, नहीं माने तो ट्रांसफर करवा देगें जज ने यह भी लिखा कि मुझे पश्चिम के एक गैंगस्टर ने मैसेज भेजा था कि अभी तो सिर्फ मुकदमों को ही हटवाया गया है। अगर हमारे पीछे पड़े तो कोर्ट भी चेंज करवा देंगे। जिले से बाहर ट्रांसफर करवा देगें, क्योंकि हमारी पहुंच ऊपर तक है। किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए यह एक गंभीर संकट होता है, जब जज दबाव या प्रभाव में न्याय करने में असमर्थ हो जाते हैं। अब शाहपुर शहजादी हत्याकांड के बारे में विस्तार से समझ लीजिए- 29 नवंबर 2025 को संभाला था कार्यभार न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने 29 नवंबर 2025 को मुजफ्फरनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 में कार्यभार संभाला था। 2009 में न्यायिक सेवा शुरू की थी। मुजफ्फरनगर से पहले संभल और बरेली में तैनात रहे। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… डॉक्टर से 4 लाख वसूले, थानेदार ने जान दी:बस्ती की ब्लैकमेलर महिला ने प्रेमी को भी नहीं छोड़ा; मां बोली- सजा मिले “बेटी दोषी है तो उसे सजा मिले, लेकिन मेरे पति निर्दोष हैं। जो वकील है, उसी ने प्रियंका से सब कुछ कराया। हम बस यही चाहते हैं कि हमारे पति को छुड़वा दीजिए।” ये शब्द हैं प्रियंका चौधरी की मां सुभावती चौधरी के। उनकी बेटी पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप हैं। बस्ती में तैनात थानेदार सूर्य प्रकाश सिंह ने इसी मामले से परेशान होकर 29 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Royal Enfield Classic 350: रेट्रो लुक और दमदार इंजन का शानदार कॉम्बिनेशन, फुल टैंक में 450 KM तक दौड़ेगी बाइक

Royal Enfield Classic 350: रेट्रो लुक और दमदार इंजन का शानदार कॉम्बिनेशन, फुल टैंक में 450 KM तक दौड़ेगी बाइक

Continue reading on the app

  Sports

Harry Brook ने रचा इतिहास, Pakistan के खिलाफ सबसे तेज 1000 Test रन पूरे किए

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज़ इंग्लिश क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 10 सितंबर को एजबेस्टन में खेले जा रहे फ़ाइनल टेस्ट के पहले दिन नाबाद 52 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ों का पारी पर दबदबा रहा। ब्रूक की 76 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी (जिसमें चार चौके शामिल थे) की बदौलत इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल कर ली। एमिलियो गे ने भी 114 गेंदों पर शानदार 60 रन बनाकर योगदान दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Zaheer Khan ने Yuvraj Singh संग मिलाया हाथ, Canada में बढ़ाएंगे Cricket का दायरा!


ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ़ नौ टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 1,033 रन बनाए हैं। उनका औसत 79.46 और स्ट्राइक रेट 89.20 रहा है। उनके रिकॉर्ड में चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 317 रन है। वह एलिस्टर कुक (20 टेस्ट में 1,719 रन, औसत 49.11), जो रूट (21 टेस्ट में 1,159 रन, औसत 49.65) और डेविड गावर (17 टेस्ट में 1,185 रन, औसत 49.37) के साथ उन चुनिंदा इंग्लिश बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ़ 1,000 रन पूरे किए हैं।

ब्रुक ने यह उपलब्धि सिर्फ़ 14 पारियों में हासिल की, जो पाकिस्तान के खिलाफ़ किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ है। भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इससे कम पारियों (दोनों ने 11-11 पारियों में) में यह कारनामा किया है। पाकिस्तान के खिलाफ़ शानदार रिकॉर्ड रखने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भी 14 पारियों में ही 1,000 रन पूरे किए थे।
 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ़ Asia Cup Semi-final से पहले Shafali Verma का बड़ा बयान: मैं शून्य से करती हूं शुरुआत


इससे पहले, इंग्लैंड के गेंदबाजों टंग (42 रन देकर 4 विकेट), रॉबिन्सन (15 रन देकर 3 विकेट) और आर्चर (25 रन देकर 3 विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान को संघर्ष करना पड़ा। सऊद शकील ने 47 गेंदों में 43 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाए; इस दौरान पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 17:08:00 +0530

  Videos
See all

Command Centre With Major Gaurav Arya: Yemen के युद्ध में Pakistan हारेगा? | Anand Narasimhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:46:31+00:00

Harsha Nand Giri: खड़े हनुमान की महिमा सुनिए, हर्षा नंद गिरी ने क्या बताया | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers