Responsive Scrollable Menu

एनएसई के जीएमपी में कमी आने से आईएफसीआई और एनआईएसीएल के शेयर 14 प्रतिशत तक फिसले

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) में कमी आने के कारण न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) और आईएफसीआई के शेयर मंगलवार को 14 प्रतिशत तक फिसल गए।

एनआईएसीएल ने अब तक के कारोबार में 199.52 रुपए का इंट्राडे लो लगाया है, जो कि इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस 231.20 रुपए से 13.71 प्रतिशत कम है। दोपहर 12 बजे यह एनएसई पर 9.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 209.50 रुपए पर था।

एनआईएसीएल के पास एनएसई में 1.42 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। हालांकि, एनएसई के आईपीओ के कारण बीते कुछ हफ्तों में यह करीब 30 प्रतिशत बढ़ चुका था।

आईएफसीआई के शेयर ने अब तक के कारोबार में 92.75 रुपए का इंट्राडे का लो बनाया है, जो कि इसकी पिछली क्लोजिंग 102.51 रुपए से 9.5 प्रतिशत कम है। फिलहाल यह 8.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 94.16 रुपए पर था।

वहीं, आईएफसीआई के पास स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल) में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो कि एनएसई में करीब 4.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है। गिरावट के पहले बीते कुछ हफ्तों में इसमें 40 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी।

एनएसई आईपीओ के जीएमपी में हाल में ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह 5 सितंबर के 310 रुपए प्रति शेयर से कम होकर 8 सितंबर को 221 रुपए प्रति शेयर पर आ गया है।

बीते शुक्रवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के करीब 30,000 करोड़ रुपए के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया था।

इसका मतलब है कि अब एक्सचेंज आईपीओ लाने की अंतिम प्रक्रिया में पहुंच गया है और उसे सेबी के पास आरएचपी (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) जमा करना है और इसके बाद आईपीओ बाजार में आ सकता है।

एनएसई का पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होने वाला है, यानी इसमें कोई भी पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा। इसके तहत करीब 14.89 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी, जो कि एनएसई के कुल पेड-अप कैपिटल का करीब 6 प्रतिशत हो सकता है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'Lego Airplane' वाली टिप्पणी से कानूनी मुसीबत में Nora Fatehi, एविएशन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ रुपये का मानहानि केस

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही एक नई कानूनी मुसीबत में फँस गई हैं। गुजरात की गांधीनगर कोर्ट में एक प्रमुख एविएशन कंपनी 'ड्यून्स एविएशन' (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर उनके चार्टर्ड विमान को लेकर "अपमानजनक, गैर-जिम्मेदाराना और भ्रामक" टिप्पणियाँ की थीं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल द्वारा 25 सितंबर को की जाएगी।

नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मुकदमे में कहा गया है कि नोरा फतेही ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना सिटेशन CJ2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए थे। खबरों के मुताबिक, वीडियो में उन्होंने विमान को "छोटा", "खिलौना" और "लेगो एयरप्लेन" बताया था। बाद में उन्होंने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए।

ड्यून्स एविएशन का दावा है कि फतेही की टिप्पणियों से उनके बिजनेस पर असर पड़ा क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके बहुत सारे फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 4.6 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। कंपनी ने कहा कि इन पोस्ट के कारण बुकिंग रद्द हुईं और बुकिंग में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने यह भी दावा किया कि इन टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा और गुडविल (साख) कम हुई।

कंपनी का कहना है कि विमान DGCA-सर्टिफाइड था
इस साल अप्रैल में दायर मुकदमे में फतेही की टिप्पणियों को "गैर-जिम्मेदाराना, लापरवाह और बिना किसी तकनीकी जानकारी, पुष्टि या तथ्यात्मक आधार के की गई टिप्पणी" बताया गया है।

ड्यून्स एविएशन का कहना है कि विमान स्टैंडर्ड क्वालिटी का था और मुंबई-जयपुर यात्रा के लिए सही आकार का था। कंपनी ने यह भी कहा कि विमान पूरी तरह से DGCA-सर्टिफाइड और उड़ान भरने के लिए सुरक्षित (एयरवर्दी) था और एक वैध NSOP के तहत कानूनी रूप से संचालित किया जा रहा था।

3 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग के अलावा, कंपनी ने कोर्ट से फतेही को सोशल मीडिया से वे सभी कंटेंट हटाने का निर्देश देने को कहा है जिनमें विमान के बारे में टिप्पणी या ज़िक्र है। कंपनी ने एक्ट्रेस से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की भी मांग की है।

मई में 'सरके चुनर' गाने को लेकर नोरा फतेही विवादों में घिरी थीं
इस साल मई में, नेशनल कमीशन फॉर विमेन (NCW) ने नोरा फतेही को समन भेजा था। यह समन फिल्म 'KD: द डेविल' (जिसमें संजय दत्त भी हैं) के गाने 'सरके चुनर' के ऑनलाइन विवादों में घिरने के बाद भेजा गया था। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने गाने के बोल और डांस मूव्स पर आपत्ति जताई थी और उन्हें अश्लील बताया था। NCW के सामने पेश होने के बाद, नोरा ने मीडिया से बात की और विवाद के लिए माफ़ी मांगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का फ़ैसला किया है।
 
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy से बाहर होने पर Karun Nair का बल्ले से जवाब, Thimmappiah Trophy में जड़ा शानदार Century

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल और चेन्नई में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर वापस बेंगलुरु लौट आए हैं। इसके बजाय वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में केएससीए सचिव एकादश की ओर से थिम्मापैया ट्रॉफी में खेल रहे हैं। यह लाल गेंद से खेली जाने वाली प्रतियोगिता आमतौर पर कर्नाटक की रणजी ट्रॉफी की तैयारियों की शुरुआत मानी जाती है।

करुण नायर शनिवार को चेपॉक में दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले दक्षिण क्षेत्र के अभ्यास सत्र का हिस्सा थे। हालांकि, लगातार दूसरे मुकाबले के लिए टीम में चयन नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रविवार को टीम का साथ छोड़ दिया। इसके अगले ही दिन सोमवार को नायर ने केएससीए सचिव एकादश की ओर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया।

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण क्षेत्र के मुख्य कोच विक्रम वर्मा ने कहा कि नायर निजी कारणों से टीम से अलग हुए हैं। हालांकि, नायर की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से अलग संकेत मिले। इसके बाद दक्षिण क्षेत्र की टीम में चयन को लेकर सवाल उठने लगे।

विक्रम वर्मा ने कहा कि नायर ने घर जाने के लिए अनुमति ली थी और उन्हें निजी कारणों के चलते वापस जाना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि टीम संयोजन को ध्यान में रखते हुए नायर को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया। उनके मुताबिक, दक्षिण क्षेत्र की टीम के सामने दोनों मुकाबलों में बाएं हाथ के स्पिनरों की चुनौती थी, इसलिए मध्यक्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज को उतारने की रणनीति बनाई गई।

वर्मा ने बताया कि उत्तर क्षेत्र के खिलाफ पहले मुकाबले में युवा कोडिमेला हिमतेजा को मौका दिया गया था। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई और टीम संयोजन को देखते हुए उन्हें फिर से अंतिम एकादश में जगह दी गई। ऐसे में नायर को बाहर रखना टीम प्रबंधन के लिए आसान फैसला नहीं था, लेकिन टीम के संतुलन को प्राथमिकता दी गई।

दक्षिण क्षेत्र की फाइनल टीम में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के तौर पर केवल एन जगदीशन हैं। मुकाबले से पहले कप्तान तिलक वर्मा ने चयन का बचाव करते हुए कहा था कि उपकप्तान रिकी भुई भी पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। भुई ने बेंगलुरु में खेले गए सेमीफाइनल में भी पारी की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने 5 और 42 रन बनाए थे।

हालांकि, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 90 मुकाबले खेल चुके रिकी भुई ने अब तक केवल तीन मैचों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है। तिलक वर्मा के अनुसार भुई पहले भी पारी की शुरुआत कर चुके हैं और वरिष्ठ खिलाड़ी होने के कारण जरूरत के मुताबिक अपनी भूमिका बदल सकते हैं। इसी वजह से टीम ने उन्हें जगदीशन के साथ पारी की शुरुआत कराने का फैसला किया।

गौरतलब है कि दलीप ट्रॉफी की टीमों का चयन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा नहीं किया जाता। प्रत्येक क्षेत्र की टीम के लिए संबंधित राज्य क्रिकेट संघों के चयनकर्ता खिलाड़ियों का चयन करते हैं। ऐसे में करुण नायर के लगातार दो मुकाबलों से बाहर रहने और उनके तुरंत बाद दूसरी प्रतियोगिता में शतक लगाने के घटनाक्रम ने दक्षिण क्षेत्र के चयन और टीम संयोजन पर चर्चा तेज कर दी है। नायर फिलहाल मैदान पर अपने बल्ले से जवाब देते नजर आ रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर कर्नाटक की आगामी रणजी तैयारियों के दौरान भी नजरें टिकी हैं।
Tue, 08 Sep 2026 22:12:00 +0530

  Videos
See all

उज्जैन में हनुमान जी का चमत्कार! | Bajrangbali Power | Ujjain News | Hanuman | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:43:12+00:00

UP Election 2027: यूपी में कानून-व्यवस्था पर आर-पार,विकास Vs पीडीए? | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers