Responsive Scrollable Menu

नीमच में दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, 4 युवक घायल, 2 की हालत गंभीर

नीमच के बघाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेलनखेड़ी में दो बाइक में जोरदार टक्कर देखने को मिली। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनपर सवार 4 युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इनमें से एक बाइक नीमच ओर एक केसुंदा की तरफ से आ रही थी। तभी दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर बहुत ही जोरदार थी। ऐसे में दोनों बाइक पर सवार चारों युवक नीचे गिर गए।

दो युवक गंभीर

बाइकों की इससे भिड़ंत में दो युवक ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के नारायणी गांव के रहने वाले इन दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है। इनके हाथ, पैर और सिर में गहरी चोट लगी है। जिसकी वजह से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं नीमच के रहने वाले दो युवकों को ज्यादा चोट नहीं लगी है। घायल होने वाले युवकों के नाम अर्जुन सेन निवासी राजस्थान, राकेश कुमावत निवासी राजस्थान, राज और एक अन्य निवासी नीमच बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती घायल

इस घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक हादसा होने के बाद पुलिस और डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां इन सभी का इलाज किया जा रहा है।

Continue reading on the app

भारत में व्हाइट-कॉलर नौकरियों की भर्ती अगस्त में 14 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में भर्ती अगस्त में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी। इस वृद्धि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) से जुड़ी नौकरियों की अहम भूमिका रही, जिनमें 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

नौकरी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल त्योहारी सीजन की शुरुआत देर से होने के बावजूद भर्ती में यह वृद्धि दर्ज की गई। नौकरी का जॉबस्पीक इंडेक्स अगस्त में बढ़कर 3,028 हो गया, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 2,664 था।

ऑटो सेक्टर में भर्ती में 19 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद हेल्थकेयर में 16 प्रतिशत और रिटेल सेक्टर में 15 प्रतिशत की वृद्धि रही।

अन्य प्रमुख क्षेत्रों में इंश्योरेंस में भर्ती में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद आईटी में 11 प्रतिशत, बैंकिंग और एफएमसीजी में 10-10 प्रतिशत एवं बीपीओ/आईटीईएस, ऑयल एंड गैस और रियल एस्टेट में 8-8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, फार्मा और बायोटेक सेक्टर में भर्ती स्थिर रही, जबकि हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल में 4 प्रतिशत एवं एजुकेशन सेक्टर में भर्ती में 8 प्रतिशत की गिरावट आई।

फ्रेशर्स की भर्ती में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 4-7 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स की भर्ती 10 प्रतिशत बढ़ी। मिड-टू-सीनियर अनुभव वाले प्रोफेशनल्स की भर्ती में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। 8-12 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स की भर्ती में 16 प्रतिशत, 13-16 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स की भर्ती में 18 प्रतिशत और 16 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स की भर्ती में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई।

इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ हितेश ओबेरॉय ने कहा, “इस वृद्धि को त्योहारी कैलेंडर के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। पिछले साल त्योहारी अवधि का बड़ा हिस्सा अगस्त में था, जबकि इस साल यह सितंबर में शिफ्ट हो गया है।”

कार्य के आधार पर हेल्थकेयर एवं लाइफ साइंसेज में भर्ती 34 प्रतिशत, मीडिया प्रोडक्शन एवं एंटरटेनमेंट में 33 प्रतिशत, इंजीनियरिंग-हार्डवेयर एवं नेटवर्क्स में 30 प्रतिशत और बीएफएसआई, इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग में 29 प्रतिशत बढ़ी।

मेट्रो शहरों में हैदराबाद ने 23 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ भर्ती वृद्धि में सबसे आगे रहा। इसके बाद कोलकाता में 22 प्रतिशत, चेन्नई में 20 प्रतिशत, बेंगलुरु और पुणे में 14-14 प्रतिशत, दिल्ली-एनसीआर में 10 प्रतिशत और मुंबई में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

उभरते शहरों में भुवनेश्वर में 32 प्रतिशत और रायपुर में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सूरत और रांची में भी भर्ती में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

अगस्त में आईटी/सॉफ्टवेयर सर्विसेज सेक्टर में भर्ती सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी। प्रमुख मेट्रो शहरों में भी वृद्धि देखने को मिली। कोलकाता में आईटी भर्ती 33 प्रतिशत बढ़ी, जबकि हैदराबाद में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

आईटी सेक्टर के भीतर एआई/एमएल से जुड़ी भर्ती 22 प्रतिशत बढ़ी, जबकि आईटी एवं इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी से संबंधित पदों की मांग में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह विशेष तकनीकी कौशल वाले प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) में भर्ती अगस्त में 10 प्रतिशत बढ़ी। दक्षिण भारत के टेक्नोलॉजी हब में भर्ती वृद्धि सबसे मजबूत रही। हैदराबाद में जीसीसी भर्ती 28 प्रतिशत बढ़ी, जबकि चेन्नई में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान 'होस्ट' तो टीम इंडिया होगी दिल्ली में मेहमान, फिर कौन चुकाएगा अरुण जेटली स्टेडियम का खर्चा और कमाएगा सीरीज से माल?

ind vs afg series: 13 सितंबर से शुरु हो रही भारत बनाम अफगानिस्तान द्विपक्षीय सीरीज के वित्तीय मोर्चे पर एक बेहद दिलचस्प समीकरण सामने आया है. इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का पूरा किराया बीसीसीआई नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी जेब से चुकाएगा Tue, 8 Sep 2026 18:41:01 +0530

  Videos
See all

Noida Online Shopping Fraud: ऑनलाइन मंगाई Android Device,पैकेट खोलते ही निकला गोबर! युवक के उड़े होश #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:16:21+00:00

मटकी फोड़ने का ऐसा खेल नहीं देखा होगा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:14:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers