Responsive Scrollable Menu

EPFO-पोर्टल पर गलत एग्जिट डेट से अटक सकता है PF-क्लेम:जानिए जॉब छोड़ने की तारीख सुधारने का आसान ऑनलाइन तरीका

जब आप नौकरी छोड़ते हैं, तो आपकी पुरानी कंपनी को EPFO पोर्टल पर आपकी एग्जिट डेट यानी जॉब छोड़ने की तारीख दर्ज करनी होती है। अगर यह तारीख दर्ज नहीं है या गलत दर्ज हो गई है, तो नए एम्प्लॉयर के पास पीएफ ट्रांसफर अटक सकता है। इसके अलावा नई कंपनी में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन यानी BGV के दौरान भी आपकी नौकरी की तारीखों को लेकर सवाल उठ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस गलती को सुधारने के लिए कर्मचारियों को हमेशा अपनी पुरानी कंपनी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। एम्पलाइज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन अपने UAN-लिंक्ड मेंबर पोर्टल पर एग्जिट डेट खुद अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा देता है। अपडेट करने से पहले जानें जरूरी शर्तें अगर ऑनलाइन बदलाव न हो तो क्या करें? गलत एग्जिट डेट से क्या नुकसान हो सकता है? EPFO रिकॉर्ड्स में दर्ज एग्जिट डेट आपके एम्प्लॉयमेंट और सर्विस रिकॉर्ड का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। पीएफ ट्रांसफर और विड्रॉल: नई नौकरी में जाने पर पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर करने के लिए सही एग्जिट डेट होना अनिवार्य है। इससे बाद में पीएफ का पैसा निकालना भी आसान हो जाता है। ओवरलैपिंग और BGV की समस्या: अगर आपकी एग्जिट डेट गलत है या पोर्टल पर दर्ज नहीं है, तो आपकी पुरानी और नई नौकरी की तारीखों में ओवरलैपिंग यानी एक ही समय में दो जगह काम करना दिख सकता है। इससे नई कंपनी में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन (BGV) के दौरान गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं और आपकी जॉइनिंग में देरी या रुकावट आ सकती है। EPFO मेंबर्स सुरक्षा का ध्यान रखें EPFO अपने मेंबर्स को सतर्क करता है कि वे इस काम के लिए केवल आधिकारिक EPFO मेंबर पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। रिटायरमेंट फंड संस्था का प्रतिनिधि बनकर कॉल करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ अपना UAN पासवर्ड, आधार, पैन या बैंक खाते की जानकारी भूलकर भी साझा न करें।

Continue reading on the app

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान से अहमदिया समुदाय का उत्पीड़न बंद करने को कहा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान से अहमदिया समुदाय का उत्पीड़न बंद करने को कहा

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson: 100 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त! ऑली रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, बुमराह को पछाड़ा

Ollie Robinson 100 Test Wickets: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है. Wed, 09 Sep 2026 16:07:08 +0530

  Videos
See all

ओडिशा में कहां से आए 5 ऑरंगुटान? | #Orangutans #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:34:39+00:00

Ujjain में Hanuman Temple हटाने की कोशिश पर श्रद्धालुओं की महाआरती, प्रशासन के सामने चुनौती #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers