Responsive Scrollable Menu

Huawei FreeBuds 7 Launch: 100dB कॉल और 750% तेज AI एल्गोरिदम के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत

Huawei ने अपने लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स FreeBuds 7 को ग्लोबल टेक मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने इन्हें HarmonyOS 7 और Mate XT 2 लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया। नए ईयरबड्स में 100dB टू-वे साइलेंट कॉलिंग, एडवांस AI नॉइज़ कैंसिलेशन और पिछली पीढ़ी के मुकाबले 750% तेज AI एल्गोरिदम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए अब इसकी खासियत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें। 

Huawei FreeBuds 7 के फीचर्स 
Huawei FreeBuds 7 में कंपनी ने अपनी तीसरी पीढ़ी की सेल्फ-डेवलप्ड ऑडियो AI चिप का इस्तेमाल किया है। Huawei के अनुसार, यह चिप पिछली पीढ़ी की तुलना में 100% ज्यादा कंप्यूटिंग पावर देती है। यह चिप आसपास के शोर को प्रति सेकंड 4 लाख बार तक सैंपल कर सकती है। वहीं, नॉइज़ प्रोसेसिंग की लेटेंसी सिर्फ 8 माइक्रोसेकंड है।

ये भी पढ़े-ः Xiaomi 18 Fold: 200MP Leica कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ आया शाओमी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, जाने कीमत

कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से औसत नॉइज़ रिडक्शन डेप्थ पिछली पीढ़ी की तुलना में 230% बेहतर हुई है, जबकि नॉइज़ रिडक्शन बैंडविड्थ 275% ज्यादा चौड़ी है।

100dB टू-वे साइलेंट कॉलिंग
कॉलिंग के लिए FreeBuds 7 में 100dB टू-वे साइलेंट कॉल फीचर दिया गया है। ईयरबड्स में सेमी-इन-ईयर डिजाइन मिलता है, यानी इन्हें पारंपरिक इन-ईयर ईयरबड्स की तरह कान के अंदर गहराई तक फिट नहीं किया जाता। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम है। Huawei ने ईयरबड्स के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को भी 17% अंदर की ओर शिफ्ट किया है, जिससे इन्हें पहनने में बेहतर आराम मिलने का दावा किया गया है।

चार्जिंग केस भी हुआ छोटा और हल्का
Huawei ने FreeBuds 7 के चार्जिंग केस को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार, नया केस पिछली पीढ़ी की तुलना में 25% छोटा और 17% हल्का है। FreeBuds 7 में नया AI Perception Noise Reduction Algorithm दिया गया है, जो बैकग्राउंड में लगातार काम करता है। यह यूजर के आसपास के वातावरण, कान के आकार और ईयरबड्स की फिटिंग को प्रति सेकंड 10,000 से ज्यादा बार जांचता है। Huawei का दावा है कि नए AI एल्गोरिदम की convergence speed पिछली पीढ़ी की तुलना में 750% तेज है।

Huawei FreeBuds 7 की कीमत
Huawei FreeBuds 7 की कीमत 999 युआन रखी गई है, जो लगभग 140 डॉलर के बराबर है। कंपनी ने इसे खास तौर पर बेहतर AI नॉइज़ कैंसिलेशन, क्लियर कॉलिंग और हल्के सेमी-इन-ईयर डिजाइन पर फोकस करते हुए पेश किया है।

Continue reading on the app

घर पर खुद ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? WHO ने शेयर किया तरीका, कहा इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

How To Check Blood Pressure: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया घर पर ब्लड प्रेशर चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. कुछ सावधानियां बरतते हुए सही रीडिंग्स ली जा सकती हैं.

The post घर पर खुद ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? WHO ने शेयर किया तरीका, कहा इन जरूरी बातों का रखें ध्यान appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

हार-जीत की सनक में जब घुट गई थी क्रिकेट की आत्मा, 8 साल बाद उसी मैदान पर फिर से उतरने का साहस कैसे जुटाएंगे कंगारू?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. कंगारू टीम 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2018 में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेली है. Wed, 9 Sep 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

UP News | Sambhal में फिर ASI Survey... 2024 के बाद अब किस जगह पर शुरू हुई कार्रवाई? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T00:38:22+00:00

Durga Puja Non Veg Controversy: बागेश्वर बाबा के बयान पर बंगाल BJP अध्यक्ष का ये कैसा बयान?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T00:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers