Responsive Scrollable Menu

iPhone 18 Pro Series Launch: 9 सितंबर को होगी एंट्री, लॉन्च से पहले कलर और स्पेसिफिकेशन लीक

Apple जल्द ही अपनी अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro को भारतीय और ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। कंपनी ने अपकमिंग iPhone को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ समय से सामने आ रहे लीक्स और अफवाहों ने फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर काफी कुछ सामने ला दिया है। अब लॉन्च से ठीक पहले एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर iPhone 18 Pro सीरीज को दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro के कलर हुए लीक
कोरियन टिप्स्टर yeux1122 ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर Apple की अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज नजर आ रही है। लीक वीडियो के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max को डार्क चेरी कलर में देखा गया है, जबकि iPhone 18 Pro ब्लू शेड में नजर आया है।

हालांकि, Apple की ओर से इन कलर ऑप्शन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। ऐसे में लॉन्च के समय कंपनी की ओर से अलग कलर वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं।

iPhone 18 Pro सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की चर्चा है। इसके साथ Apple का कस्टम C2 मॉडल भी जोड़े जाने की बात सामने आई है। स्टोरेज और मेमोरी की बात करें तो फोन में 12GB RAM और अधिकतम 2TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े-ः Huawei FreeBuds 7 Launch: 100dB कॉल और 750% तेज AI एल्गोरिदम के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत

48MP के ट्रिपल कैमरा का मिल सकता है सेटअप
कैमरा की बात करें तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में पीछे की तरफ ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है। हालांकि, कैमरा सेंसर और उनके फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बैटरी को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में 4,288mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में 5,425mAh से 5,567mAh के बीच की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple 9 सितंबर को अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकता है। कंपनी के इस इवेंट को लेकर पहले ही पुष्टि किए जाने की बात सामने आई है। लॉन्च इवेंट के दौरान Apple अपने नए iPhone मॉडल्स के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स और फीचर्स से भी पर्दा उठा सकता है।

iPhone 18 Pro और Pro Max की संभावित भारत कीमत
भारत में iPhone 18 Pro की कीमत करीब 1,39,900 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,59,900 रुपये हो सकती है। हालांकि, ये कीमतें आधिकारिक नहीं हैं और केवल सामने आई रिपोर्ट्स व लीक्स पर आधारित हैं। Apple लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत का ऐलान करेगा।

Continue reading on the app

Huawei FreeBuds 7 Launch: 100dB कॉल और 750% तेज AI एल्गोरिदम के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत

Huawei ने अपने लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स FreeBuds 7 को ग्लोबल टेक मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने इन्हें HarmonyOS 7 और Mate XT 2 लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया। नए ईयरबड्स में 100dB टू-वे साइलेंट कॉलिंग, एडवांस AI नॉइज़ कैंसिलेशन और पिछली पीढ़ी के मुकाबले 750% तेज AI एल्गोरिदम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए अब इसकी खासियत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें। 

Huawei FreeBuds 7 के फीचर्स 
Huawei FreeBuds 7 में कंपनी ने अपनी तीसरी पीढ़ी की सेल्फ-डेवलप्ड ऑडियो AI चिप का इस्तेमाल किया है। Huawei के अनुसार, यह चिप पिछली पीढ़ी की तुलना में 100% ज्यादा कंप्यूटिंग पावर देती है। यह चिप आसपास के शोर को प्रति सेकंड 4 लाख बार तक सैंपल कर सकती है। वहीं, नॉइज़ प्रोसेसिंग की लेटेंसी सिर्फ 8 माइक्रोसेकंड है।

ये भी पढ़े-ः Xiaomi 18 Fold: 200MP Leica कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ आया शाओमी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, जाने कीमत

कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से औसत नॉइज़ रिडक्शन डेप्थ पिछली पीढ़ी की तुलना में 230% बेहतर हुई है, जबकि नॉइज़ रिडक्शन बैंडविड्थ 275% ज्यादा चौड़ी है।

100dB टू-वे साइलेंट कॉलिंग
कॉलिंग के लिए FreeBuds 7 में 100dB टू-वे साइलेंट कॉल फीचर दिया गया है। ईयरबड्स में सेमी-इन-ईयर डिजाइन मिलता है, यानी इन्हें पारंपरिक इन-ईयर ईयरबड्स की तरह कान के अंदर गहराई तक फिट नहीं किया जाता। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम है। Huawei ने ईयरबड्स के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को भी 17% अंदर की ओर शिफ्ट किया है, जिससे इन्हें पहनने में बेहतर आराम मिलने का दावा किया गया है।

चार्जिंग केस भी हुआ छोटा और हल्का
Huawei ने FreeBuds 7 के चार्जिंग केस को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार, नया केस पिछली पीढ़ी की तुलना में 25% छोटा और 17% हल्का है। FreeBuds 7 में नया AI Perception Noise Reduction Algorithm दिया गया है, जो बैकग्राउंड में लगातार काम करता है। यह यूजर के आसपास के वातावरण, कान के आकार और ईयरबड्स की फिटिंग को प्रति सेकंड 10,000 से ज्यादा बार जांचता है। Huawei का दावा है कि नए AI एल्गोरिदम की convergence speed पिछली पीढ़ी की तुलना में 750% तेज है।

Huawei FreeBuds 7 की कीमत
Huawei FreeBuds 7 की कीमत 999 युआन रखी गई है, जो लगभग 140 डॉलर के बराबर है। कंपनी ने इसे खास तौर पर बेहतर AI नॉइज़ कैंसिलेशन, क्लियर कॉलिंग और हल्के सेमी-इन-ईयर डिजाइन पर फोकस करते हुए पेश किया है।

Continue reading on the app

  Sports

हार-जीत की सनक में जब घुट गई थी क्रिकेट की आत्मा, 8 साल बाद उसी मैदान पर फिर से उतरने का साहस कैसे जुटाएंगे कंगारू?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. कंगारू टीम 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2018 में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेली है. Wed, 9 Sep 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे के मृतकों की याद में कैंडल मार्च! #shorts #news #delhi #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T00:03:55+00:00

PM Modi Vadodara Speech: PM ने किसको बताया नाराज़ फूफा जी? #pmmodi #congress #bjp #gujarat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T00:03:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers