बिजनौर की महिलायें स्थानीय जड़ी-बूटी से तैयार कर रही खास तरह की हर्बल टी, विदेशों तक पहुंचा इसका स्वाद, खूब है इसकी डिमांड
Business Idea: मुरादाबाद मंडल के बिजनौर जिले की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही विदुर हर्बल टी अब देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है. स्थानीय जड़ी-बूटियों से बनी यह ऑर्गेनिक चाय अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस तक पहुंच चुकी है. इस स्वयं सहायता समूह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक से एक लाख का ऋण लेकर इस हर्बल चाय का काम शुरू किया था.आज समूह की 10 महिलाएं मिलकर पूरी तरह केमिकल-मुक्त और ऑर्गेनिक हर्बल टी तैयार कर रही हैं. इस कुटीर उद्योग ने इन सभी महिलाओं को लखपति बना दिया है.
'कंचना देवी... दिन रात काम करो', अरावली रिपोर्ट मामले पर CJI सूर्यकांत की फटकार
अरावली रिपोर्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति को बड़ा झटका दिया है. समिति ने अंतिम रिपोर्ट के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय मांगा था, लेकिन मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की पीठ ने इसे खारिज कर दिया. कोर्ट ने कंचना देवी की अध्यक्षता वाली समिति से कहा कि वह 'दिन-रात काम' करे और 30 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपे. अदालत ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो समिति का पुनर्गठन किया जा सकता है. कोर्ट ने राजस्थान और गुजरात के आदिवासी समुदायों समेत सभी हितधारकों को सुनने का निर्देश भी दिया है. अरावली की परिभाषा का विवाद खनन और पर्यावरण संरक्षण से सीधे जुड़ा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





