Responsive Scrollable Menu

गिरिराज सिंह को फिर जान से मारने की धमकी, 2 साल पुराने केस की जांच पर उठे सवाल ?

Death Threat Giriraj Singh : केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद करीब 2 साल पुराना नगर थाना कांड संख्या 537/24 चर्चा में आ गया है। सितंबर 2024 में गिरिराज सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के [...]

Continue reading on the app

पंजाब में शराब का लंगर लगाया:लुधियाना में दरगाह पर चढ़ाई गई, स्टॉल लगाकर बांटा; श्रद्धालु बोले- ये 100 साल पुरानी परंपरा

लुधियाना में जगराओं के काउंके कला स्थित बाबा रोडे शाह की दरगाह से जुड़ी आस्था की एक अनोखी परंपरा है। यहां लोग मन्नत मांगने आते हैं और मन्नत पूरी होने पर सालाना मेले में शराब की बोतलें चढ़ाते हैं। मेले में चढ़ाई गई शराब को टब में डालकर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर स्टॉल लगाए जाते हैं, जहां लोग लाइन में लगकर प्रसाद लेते हैं। यह परंपरा करीब 100 साल पुरानी बताई जाती है। मेले के एक दिन महिलाएं और बाकी दो दिन पुरुष श्रद्धालु आते हैं। इस बार वार्षिक मेला 5 से 7 सितंबर तक चला। इसमें आसपास के गांवों के अलावा दूर-दूर से लोग शराब की बोतलें और पेटियां लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि शराब नहीं पीने वाले श्रद्धालु भी प्रसाद के तौर पर एक बूंद लेते हैं। खास बात यह है कि बाबा रोडे शाह खुद शराब नहीं पीते थे। जानिए सालाना मेले में क्या-क्या होता है… कैसे शुरू हुई शराब प्रसाद में बांटने की प्रथा स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा रोडे शाह जी कुछ समय यहां पर रहे। एक निसंतान दंपत्ति ने उनसे बच्चे की कामना की और उसके बाद उसका बच्चा हो गया। वो खुश होकर बाद में शराब की बोतल लेकर उनके पास पहुंचा। वो खुद शराब नहीं पीते थे और उन्होंने बोतल खोलकर लोगों को बांट दी। उसके बाद जो भी वहां आकर मन्नतें मांगता उसकी मन्नतें पूरी होती गई और लोग वहां शराब चढ़ाते रहे। इसके बाद यहां पर शराब चढ़ाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई और अब हजारों की तादात में लोग यहां पहुंचते हैं। मेले का एक दिन महिलाओं के नाम मेले में लोग शराब पीते हैं और नशा हो जाता है। ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए काफी साल पहले तय किया गया कि मेले के पहले दिन सिर्फ महिलाएं ही आएंगी। उस दिन महिलाएं व बच्चे आकर शराब की बोतलें चढ़ाकर चले जाएंगे। बाकी के दो दिन पुरुष आएंगे ताकि शराबी हालत में कोई किसी महिला का अपमान न करें। यह परंपरा अब भी मनाई जा रही है। हालांकि कुछ महिलाएं अपने परिवार के साथ तीनों दिन मेले में आती हैं। ************** ये खबर भी पढ़ें: नवरात्रि पर पंजाब में शराब का लंगर: दरबार के बाहर बेंच पर रखी बोतलें, प्रसाद के तौर पर बांटी, नवविवाहित जोड़े करते अरदास फरीदकोट में कोटकपूरा के गांव मरहाना में चैत्र नवरात्रि के दौरान एक अनोखी परंपरा देखने को मिली, जहां बाबा काला महर के यादगार मेले में शराब का लंगर लगाया गया। दरबार के बाहर बेंचों पर देसी और अंग्रेजी शराब की बोतलें सजाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में शराब परोसी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

ind w vs ban w women's asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया. Tue, 8 Sep 2026 23:53:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Gen-Z को साधने उतरे PM Modi.. Vadodara में दिखा नया राजनीतिक अंदाज ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T22:05:21+00:00

Pitbull ने मचा दी चीख पुकार! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T22:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers