Responsive Scrollable Menu

Sensex शुरुआती कारोबार में 382 अंक टूटा, Nifty में भी गिरावट

मुंबई, आठ सितंबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 97.80 अंक टूटकर 23,681.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे।

वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘मजदूर दिवस’ के अवसर पर बंद थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 97.52 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच यह तेजी आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 280.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स सोमवार को 382.62 अंक और निफ्टी 118.55 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Continue reading on the app

ESDS Share Price: 3 दिन में पैसा 3 गुना! रॉकेट बने इस AI शेयर में अब फ्रेश एंट्री लें या नहीं?

ESDS Software Share Price: ESDS सॉफ्टवेयर के शेयर ने लिस्टिंग के महज 3 दिनों में 201% का बंपर रिटर्न देकर पैसा 3 गुना कर दिया। जानें अब नई खरीदारी करें या नहीं?

Continue reading on the app

  Sports

क्या इस हिल स्टेशन पर घर बनाएंगे सचिन तेंदुलकर? 70 करोड़ में खरीदी इतनी जमीन

सचिन तेंदुलकर ने 70 करोड़ रुपये में 3.89 एकड़ जमीन खरीदी है. मास्टर ब्लास्टर ने ये जमीन लोनावाला में खरीदी है. Tue, 08 Sep 2026 14:36:31 +0530

  Videos
See all

LIVE : Punjab Government के खिलाफ Congress का प्रदर्शन | CM Bhagwant Mann | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:07:14+00:00

Punjab सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | #shortvideo #shorts #viral #viralvideo #video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:06:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers