Responsive Scrollable Menu

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID की कार्रवाई, Bihar से 11वां आरोपी गिरफ्तार

रांची, आठ अगस्त झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बिहार में हुई इस गिरफ्तारी के साथ ही राज्य के जांच जांच विभाग ने 2024 में आयोजित सीजीएल-2023 परीक्षा में अनियमितताओं के सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन अनियमितताओं को लेकर पिछले महीने रांची में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि सीआईडी ने सोमवार को राजन कुमार को गिरफ्तार किया। वह बिहार के पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ले गया था, जहां उन्हें परीक्षा के प्रश्न और उत्तर याद करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के जरिए कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिला और कुछ सफल भी हुए। इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य 10 लोगों में से चार जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हैं।

सीआईडी ने मुख्य आरोपी अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को भी गिरफ्तार किया है। झारखंड सरकार ने नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद 17 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल-2023 सहित कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी।

अदालत ने यह आदेश भर्ती परीक्षा के उन सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर दिया, जिन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था। झारखंड सीआईडी की एक विशेष टीम जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

Telangana Assembly Speaker पर कथित टिप्पणी मामले में BRS के दो MLC गिरफ्तार

हैदराबाद, आठ सितंबर तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के दो विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाथा मधुसूदन और एन. नवीन कुमार रेड्डी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

दलित नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ मधुसूदन द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोपों को लेकर सोमवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कथित टिप्पणी को तेलंगाना के चार करोड़ लोगों का ‘‘अपमान’’ करार दिया था। हालांकि, मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया।

कांग्रेस के कई दलित विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि बीआरएस एमएलसी मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि ये टिप्पणियां उस समय की गईं, जब पुलिस ने विपक्षी विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

क्या इस हिल स्टेशन पर घर बनाएंगे सचिन तेंदुलकर? 70 करोड़ में खरीदी इतनी जमीन

सचिन तेंदुलकर ने 70 करोड़ रुपये में 3.89 एकड़ जमीन खरीदी है. मास्टर ब्लास्टर ने ये जमीन लोनावाला में खरीदी है. Tue, 08 Sep 2026 14:36:31 +0530

  Videos
See all

LIVE : Punjab Government के खिलाफ Congress का प्रदर्शन | CM Bhagwant Mann | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:07:14+00:00

Punjab सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | #shortvideo #shorts #viral #viralvideo #video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:06:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers