Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: मंडे को भी 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल, 'टॉक्सिक' का ऐसा रहा हाल

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. हाल ही में रिलीज हुई  ‘मिर्जापुर द मूवी’ का तो भौकाल मचा हुआ है और इसने 100 करोड़ का आंकड़ा चार दिनों में ही पार कर लिया. दूसरी ओर एक महीने पहले रिलीज हुए ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने तो लोगों को हैरान ही कर डाला है. इन दोनों फिल्मों के आगे यश की टॉक्सिक का बुरा हाल है. तो चलिए जानते हैं मंडे को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मंडे को मचाया भौकाल

अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिव्येंदु (Divyendu) स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. ओपनिंग वीकेंड पर ही इसने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी.  पहले दिन 25.50 करोड़, दूसर दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन इसने था. वहीं चौथे दिन तो ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई. 

चौथे दिन कितनी की कमाई

चौथे दिन भले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में थोड़ी मंदी देखने को मिली है, लेकिन मंडे के हिसाब से इसने अच्छा खासा कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के चौथे (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4) दिन यानी पहले मंडे को 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 109.25 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, क्षिती जोग से जितेंद्र जोशी तक इन चेहरों ने जीता दिल

'हनुमान अंश' ने मचाया तहलका

दूसरी ओर सिनेमाघरों में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का दबदबा देखने को मिल रहा है.ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बन चुकी है जो थमने का नाम नहीं ले रही है. इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को 22.5 करोड़ की कमाई कर हैरान कर दिया. वहीं अब पांचवें मंडे यानी 32वें (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32) दिन इसने 9.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की कुल नेट कमाई 131.63 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: राजेश शर्मा का आया हेल्थ अपडेट, दीपिका कक्कड़ की ननद के घर हुई चोरी

Continue reading on the app

उम्र में धोखाधड़ी मामले में बाहर हुए खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का BCCI ने किया ऐलान, जानिए किसे मिला मौका

IND U19 VS AUS U19: हाल ही में उम्र में बीसीसीआई ने उम्र में धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों पर बैन लगाया था, जिसमें एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल मिला, जो अपकमिंग ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज का हिस्सा था. उस खिलाड़ी का नाम है रोहित, जो अब राजकोट और अहमदाबाद में खेली जाने वाली अंडर-19 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

 


जूनियर क्रिकेट कमेटी ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवासानी को भारत की अंडर-19 वन-डे टीम में रोहित यादव के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया है, जबकि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को मल्टी-डे टीम में उनके प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है।

रोहित, जिन्हें राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ आगामी मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम में नामित किया गया था, को उम्र संबंधी विसंगतियों के कारण टीम से वापस ले लिया गया है।

एक दिवसीय मैचों के लिए भारत U19 की अद्यतन टीम: लक्ष्य रायचंदानी (C), यशबर्धन चौहान (VC), रजत बघेल (WK), आर्यवीर सहवाग, V.K. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवासानी

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत U19 की अद्यतन टीम: यशबर्धन चौहान (C), लक्ष्य रायचंदानी (VC), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (WK), अभिप्राय विश्वास (WK), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोदा

Continue reading on the app

  Sports

मालदीव ट्रिप भी है क्या? केविन पीटरसन के केएल राहुल ने लिए मजे, इंग्लैंड के मेंटोर बनते ही उड़ा मजाक

दिग्गज क्रिकेट केविन पीटरसन को इंग्लैंड की टीम मेंटॉर नियुक्त किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया. ईसीबी के इस पोस्ट पर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने भी रिएक्ट पर पीटरसन के मजे ले लिए. सिर्फ इतना ही नहीं, आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी रिएक्ट किया है. Tue, 8 Sep 2026 12:15:47 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: इमरान मसूद बोले- अखिलेश को CM बनाएंगे? | UP Election 2027 | Akhilesh Yadav | Imran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:15:33+00:00

Aam Aadmi Press Conference LIVE: AAP National Media In-Charge Anurag Dhanda की प्रेस कॉन्फ्रेंस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers