सैमसंग गैलेक्सी A57 और A37 खरीदने वालों को झटका! 3,000 से 6,000 रुपये तक बढ़ सकती है कीमत
सैमसंग Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की खबर सामने आई है.रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट 3,000 से 6,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं. हालांकि, सैमसंग ने अभी इन नई कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
Box Office Collection: मंडे को भी 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल, 'टॉक्सिक' का ऐसा रहा हाल
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ का तो भौकाल मचा हुआ है और इसने 100 करोड़ का आंकड़ा चार दिनों में ही पार कर लिया. दूसरी ओर एक महीने पहले रिलीज हुए ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने तो लोगों को हैरान ही कर डाला है. इन दोनों फिल्मों के आगे यश की टॉक्सिक का बुरा हाल है. तो चलिए जानते हैं मंडे को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मंडे को मचाया भौकाल
अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिव्येंदु (Divyendu) स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. ओपनिंग वीकेंड पर ही इसने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. पहले दिन 25.50 करोड़, दूसर दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन इसने था. वहीं चौथे दिन तो ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई.
चौथे दिन कितनी की कमाई
चौथे दिन भले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में थोड़ी मंदी देखने को मिली है, लेकिन मंडे के हिसाब से इसने अच्छा खासा कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के चौथे (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4) दिन यानी पहले मंडे को 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 109.25 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, क्षिती जोग से जितेंद्र जोशी तक इन चेहरों ने जीता दिल
'हनुमान अंश' ने मचाया तहलका
दूसरी ओर सिनेमाघरों में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का दबदबा देखने को मिल रहा है.ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बन चुकी है जो थमने का नाम नहीं ले रही है. इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को 22.5 करोड़ की कमाई कर हैरान कर दिया. वहीं अब पांचवें मंडे यानी 32वें (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32) दिन इसने 9.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की कुल नेट कमाई 131.63 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: राजेश शर्मा का आया हेल्थ अपडेट, दीपिका कक्कड़ की ननद के घर हुई चोरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





