इंदौर में बारिश बनी आफत, चलती कार पर गिरा विशाल इमली का पेड़, डिप्टी डायरेक्टर की मां की दर्दनाक मौत
इंदौर में सोमवार दोपहर तेज बारिश के बीच ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क पर चल रहे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। केंद्रीय जेल के पास अचानक एक विशाल पुराना इमली का पेड़ उखड़कर सड़क से गुजर रही दो कारों पर जा गिरा।
पेड़ इतना भारी था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह दब गईं। हादसे में कार में सवार 78 वर्षीय राधा देवी सिंघी और 55 वर्षीय वैशाली जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। राधा देवी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राधा देवी सिंघी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में डिप्टी डायरेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां थीं।
दो कारों पर गिरा विशाल इमली का पेड़
पेड़ सीधे कारों पर गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों वाहनों में कुल पांच लोग सवार बताए गए। पेड़ की मोटी शाखाओं और भारी तने के नीचे कारों का बड़ा हिस्सा दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश शुरू की और पुलिस को घटना की सूचना दी।
हादसे में 78 वर्षीय राधा देवी सिंघी और उनके साथ कार में बैठी 55 वर्षीय वैशाली जायसवाल पेड़ के नीचे दब गईं। दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।
पेड़ के नीचे फंसी महिला को पुलिस वाहन से पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने की जल्दबाजी थी। इसी दौरान एंबुलेंस आने में देरी की बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने समय गंवाए बिना अपनी एफआरवी गाड़ी से घायल राधा देवी को अस्पताल पहुंचाया।
बताया गया कि जब अधिकारियों को पता चला कि घायल महिला नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की डिप्टी डायरेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां हैं, तो अपर कलेक्टर रजनीश कसेरा भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने रेस्क्यू और राहत कार्य की जानकारी ली।
इंदौर में पेड़ गिरने के बाद कई घंटे प्रभावित रहा यातायात
हादसे के बाद सड़क पर भारी पेड़ और उसकी शाखाएं फैल गईं। इससे जेल रोड के आसपास यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन ने पहले वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया और इसके बाद पेड़ हटाने का काम शुरू कराया।
नगर निगम की टीम क्रेन और कटर लेकर मौके पर पहुंची। भारी तने को छोटे हिस्सों में काटकर सड़क से हटाया गया। पेड़ हटाने के बाद ही रास्ते पर यातायात सामान्य हो सका।
सिर्फ जेल रोड नहीं, शहर के दूसरे हिस्सों में भी गिरे पेड़
सोमवार को हुई बारिश और तेज हवाओं का असर इंदौर के कई इलाकों में देखने को मिला। चिमनबाग क्षेत्र के अलावा नयापुरा मार्ग, राजमहल कॉलोनी और दूसरे स्थानों पर भी पेड़ या उनकी बड़ी शाखाएं गिरने की जानकारी सामने आई।
कई जगह सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई। कुछ रास्तों पर जाम की स्थिति बनी और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश के दौरान सड़क पर पहले से ही फिसलन रहती है। ऐसे में अचानक पेड़ या बड़ी शाखा गिरने से खतरा और बढ़ जाता है।
Inspirational Quotes by Priyanka Chopra: खुद को किसी ढांचे में फिट मत करो, अपनी राह खुद बनाओ, स्टूडेंट्स के लिए बड़ी सीख
Priyanka Chopra Inspirational Quote: कई बार जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हमें किसी बने-बनाए रास्ते की तलाश रहती है. खासकर पढ़ाई और करियर के समय स्टूडेंट्स पर यह दबाव ज्यादा होता है कि वे वही करें जो बाकी लोग कर रहे हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा का एक विचार इस सोच को बदलने की सीख देता है. उनका कहना है कि खुद को किसी तय जगह में फिट करने की कोशिश करने के बजाय उन सीमाओं को तोड़ना चाहिए जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








.jpg)