Responsive Scrollable Menu

Meen Rashifal: व्यापार में मंगल ही मंगल, जानें आज का भाग्य अंक और रंग, पढ़ें मीन राशिफल

Aaj Ka Meen Rashifal 08 September 2026: मीन राशि के जातकों का आज (मंगलवार) व्यापार के क्षेत्र में सबकुछ मंगल होगा. अगर आप किन्हीं कार्यों को बार-बार करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनमें रुकावट बनी हुई थी, तो आज उनमें प्रयास करने से सफलता जरूर मिलेगी.

Continue reading on the app

मंदसौर में कच्ची शराब बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 700 लीटर महुआ लहान नष्ट

मंदसौर में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। यहां के दलौदा थाना क्षेत्र की पुलिस ने कुछ बाछड़ा डेरों में तलाशी ली, जो लखमखेड़ी, बनीखेड़ी और एलची मगरा में आते हैं। इस कार्रवाई के दौरान 700 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान केवल लहान ही नष्ट नहीं करवाया गया बल्कि 11 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब भी जब्त की गई है। इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कच्ची शराब जब्त

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लखमाखेड़ी से एक व्यक्ति से 11 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के मामला दर्ज किया गया है।

सूचना के बाद कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक पुलिस को ये शिकायत मिल रही थी कि इस इलाके में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसके बाद थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी अपनी पूरी टीम को लेकर अलग अलग स्थानों पर दबिश देने के लिए पहुंचे। डेरों पर दी गई दबिश के दौरान 700 लीटर महुआ लहान मिला। इन्हें सुनसान कमरों और झाड़ियों में छुपाकर रखा गया था। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सागर घटना के बाद बढ़ी सख्ती

इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर के जरिए इस इलाके में अवैध रूप से महुआ लहान और कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। जब मौके पर दबिश दी गई तो एक व्यक्ति से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं 700 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया। बता दें कि सागर में हुए जहरीली शराब से जुड़े मामले के बाद मध्य प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

ind w vs ban w women's asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया. Tue, 8 Sep 2026 23:53:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Gen-Z को साधने उतरे PM Modi.. Vadodara में दिखा नया राजनीतिक अंदाज ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T22:05:21+00:00

Pitbull ने मचा दी चीख पुकार! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T22:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers