Responsive Scrollable Menu

'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' की टूटी परंपरा, 72 सालों में पहली बार बदला ठिकाना, जानें दिल्ली से बाहर कब-कहां होगा आयोजन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 को लेकर 72 सालों के इतिहास में पहली बार एक बड़ा और ऐतिहासिक फेरबदल हुआ है. दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए अब यह प्रतिष्ठित समारोह देश की राजधानी दिल्ली की बजाय गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने जा रहा है. भारतीय सिनेमा का यह गरिमामय मंच इस बार 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के साए में सजेग. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियों को देश के सर्वोच्च सिनेमाई सम्मान से नवाजा जाएगा.

Continue reading on the app

डीजे बैन, अष्टमी पर ड्राई डे... बंगाल में कैसी होगी BJP सरकार की पहली दुर्गा पूजा? CM सुवेंदु ने पलटा ममता का ये फैसला

Bengal Durga Puja: देशभर में 11 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू होगा. यूनेस्को विरासत में शामिल पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई है. इस बार बंगाल में दुर्गा पूजा बेहद खास होने वाली है. बंगाल में 75 साल में पहली बार बीजेपी की सरकार आई है. अब बीजेपी सरकार की पहली दुर्गा पूजा है. इसके लिए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने खुद दुर्गा पूजा को लेकर नए नियम बताए हैं.

राजधानी कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे नहीं बजाए जा सकते. लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पूजा आयोजकों, विक्रेताओं और आम जनता को नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा. कहा कि महालय के दिन, पर्यटन विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. दुर्गा पूजा की आधिकारिक शुरुआत महालय के दिन ही ईडन गार्डन्स में होगी. इस भव्य कार्यक्रम में एक खास ड्रोन शो और आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा, तीन बड़े एरियल ड्रोन शो भी होंगे. 

अष्टमी पर शराब पर बैन

सीएम ने कहा कि महा अष्टमी की पवित्रता बनाए रखने के लिए पूरे राज्य में 'ड्राई डे' (शराब की बिक्री पर रोक वाला दिन) मनाया जाएगा. शराब की सभी खुदरा दुकानों और बार को सख्ती से बंद रखना होगा और पूरे दिन शराब की बिक्री की बिल्कुल भी इजाजत नहीं होगी. नियमों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है. 

पलटा पूर्व सीएम ममता का फैसला 

मुख्यमंत्री सुवेंदु ने कहा कि इस साल सरकार दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन नहीं करेगी. यह कार्निवल पिछली सरकार (ममता बनर्जी) के कार्यकाल की एक खास पहचान माना जाता था. उन्होंने साफ कहा कि पहले जो कार्निवल "थोपा गया था", उसे अब आयोजित नहीं किया जाएगा. 

महालय के बाद ही शुरू होगी दुर्गा पूजा

मुख्यमंत्री अधिकारी ने यह भी कहा कि इस बार महालय से पहले दुर्गा पूजा की शुरुआत नहीं होगी. यानी पूजा पारंपरिक त्योहार कैलेंडर के अनुसार ही शुरू की जाएगी. पिछले कई वर्षों से दुर्गा पूजा की शुरुआत महालय से पहले ही कर दी जाती थी. महालय को देवी पक्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. सरकार के इस फैसले के बाद अब दुर्गा पूजा की शुरुआत पारंपरिक समय के अनुसार ही होगी.

अलग-अलग कैटेगरी में मिलेगा अवॉर्ड

सीएम ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे. बेस्ट मूर्ति, बेस्ट पंडाल, बेस्ट इको-फ्रेंडली पूजा, बेस्ट भीड़ मैनेजमेंट, बेस्ट पंडाल आर्ट और बेस्ट मूर्तिकार के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे. ये अवॉर्ड निष्पक्ष और सही तरीके से दिए जाएं, इसके लिए जजों का एक स्वतंत्र पैनल बनाया जाएगा. सभी आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे पक्का करें कि मूर्तियां, पंडाल की थीम और सजावट दुर्गा पूजा की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का पूरा सम्मान करें. इन परंपराओं को ठेस पहुंचाने या नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्ती से रोक है.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday VIDEO: शुभमन गिल का मना बर्थडे, अभिषेक शर्मा ने केक काटने से पहले दिया ये कैसा गिफ्ट?

Shubman Gill 27th Birthday: शुभमन गिल ने अपने 27वें जन्मदिन का केक काटा. इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, जिसमें माता-पिता और बहन शामिल रहे. Tue, 08 Sep 2026 07:30:26 +0530

  Videos
See all

Congress Trapped in Uttarakhand:अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस ! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T02:38:34+00:00

Saharanpur Masjid Bulldozer Action LIVE: अवैध मस्जिद के नीचे महादेव का मंदिर? | UP | CM Yogi | ASI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T02:37:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers