डीजे बैन, अष्टमी पर ड्राई डे... बंगाल में कैसी होगी BJP सरकार की पहली दुर्गा पूजा? CM सुवेंदु ने पलटा ममता का ये फैसला
Bengal Durga Puja: देशभर में 11 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू होगा. यूनेस्को विरासत में शामिल पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई है. इस बार बंगाल में दुर्गा पूजा बेहद खास होने वाली है. बंगाल में 75 साल में पहली बार बीजेपी की सरकार आई है. अब बीजेपी सरकार की पहली दुर्गा पूजा है. इसके लिए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने खुद दुर्गा पूजा को लेकर नए नियम बताए हैं.
राजधानी कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे नहीं बजाए जा सकते. लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पूजा आयोजकों, विक्रेताओं और आम जनता को नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा. कहा कि महालय के दिन, पर्यटन विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. दुर्गा पूजा की आधिकारिक शुरुआत महालय के दिन ही ईडन गार्डन्स में होगी. इस भव्य कार्यक्रम में एक खास ड्रोन शो और आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा, तीन बड़े एरियल ड्रोन शो भी होंगे.
Kolkata: West Bengal CM Suvendu Adhikari says, "DJs cannot be played during Durga Puja, nor can they be played during the immersion processions. Total compliance from all puja organizers, vendors, and the public is mandatory to preserve public safety and order... Furthermore, to… pic.twitter.com/PIPSFqsmIS
— ANI (@ANI) September 8, 2026
अष्टमी पर शराब पर बैन
सीएम ने कहा कि महा अष्टमी की पवित्रता बनाए रखने के लिए पूरे राज्य में 'ड्राई डे' (शराब की बिक्री पर रोक वाला दिन) मनाया जाएगा. शराब की सभी खुदरा दुकानों और बार को सख्ती से बंद रखना होगा और पूरे दिन शराब की बिक्री की बिल्कुल भी इजाजत नहीं होगी. नियमों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है.
पलटा पूर्व सीएम ममता का फैसला
मुख्यमंत्री सुवेंदु ने कहा कि इस साल सरकार दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन नहीं करेगी. यह कार्निवल पिछली सरकार (ममता बनर्जी) के कार्यकाल की एक खास पहचान माना जाता था. उन्होंने साफ कहा कि पहले जो कार्निवल "थोपा गया था", उसे अब आयोजित नहीं किया जाएगा.
महालय के बाद ही शुरू होगी दुर्गा पूजा
मुख्यमंत्री अधिकारी ने यह भी कहा कि इस बार महालय से पहले दुर्गा पूजा की शुरुआत नहीं होगी. यानी पूजा पारंपरिक त्योहार कैलेंडर के अनुसार ही शुरू की जाएगी. पिछले कई वर्षों से दुर्गा पूजा की शुरुआत महालय से पहले ही कर दी जाती थी. महालय को देवी पक्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. सरकार के इस फैसले के बाद अब दुर्गा पूजा की शुरुआत पारंपरिक समय के अनुसार ही होगी.
अलग-अलग कैटेगरी में मिलेगा अवॉर्ड
सीएम ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे. बेस्ट मूर्ति, बेस्ट पंडाल, बेस्ट इको-फ्रेंडली पूजा, बेस्ट भीड़ मैनेजमेंट, बेस्ट पंडाल आर्ट और बेस्ट मूर्तिकार के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे. ये अवॉर्ड निष्पक्ष और सही तरीके से दिए जाएं, इसके लिए जजों का एक स्वतंत्र पैनल बनाया जाएगा. सभी आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे पक्का करें कि मूर्तियां, पंडाल की थीम और सजावट दुर्गा पूजा की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का पूरा सम्मान करें. इन परंपराओं को ठेस पहुंचाने या नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्ती से रोक है.
Aaj Ka Mausam: देश के 17 राज्यों में दिखेगा आंधी-तूफान और बारिश का खौफनाक रूप! IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का कहर अभी भी जारी है. उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर तक लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आ गई है. वहीं दूसरी ओर मानसून की रफ्तार भी कम नहीं हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिससे लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली हैं.
कहीं भारी बारिश तो कहीं आंधी-तूफान बरपाएगा कहर
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कम से कम 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है. जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है. जबकि पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. उधर पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. जबकि उत्तर-पूर्व भारत में भी आज भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
पहाड़ी इलाकों की यात्रा न करने की सलाह
इसके साथ ही लोगों को पहाड़ी राज्यों की यात्रा ने करने की सलाह दी गई है. जबकि मछुआरों को समुद्री में न जाने को कहा गया है. मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है. जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम के खराब होने की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक ट्रफ के बनने से भारी बारिश की आशंका है.
इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी मंगलवार को देश के कम से कम 17 राज्यों भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान से भारी तबाही मच सकती है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
अगर बात करें उत्तर-पश्चिम भारत की तो यहां आज भी मौसम खराब रहने की आशंका है. मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है. बारिश का ये दौर 13 सितंबर तक जारी रह सकता है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 से 13 सितंबर और पश्चिमी राजस्थान में 12-13 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. जबकि उत्तराखंड में मंगलवार और बुधवार को अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 8 से 13 सितंबर तक भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.
मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 से 11 सितंबर के बीच, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 सितंबर को तो वहीं विदर्भ में 8 से 10 सितंबर और 13 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की आशंका है. जबकि 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
देश के अन्य हिस्सों में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 11-13 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि झारखंड में 12-13 सितंबर और बिहार में 10-13 सितंबर के बीच भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं ओडिशा में आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उसके बाद 10-12 सितंबर के बीच भी राज्य में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों- असम और मेघालय में कहीं-कहीं बारिश होने की आशंका है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 8 से 13 सितंबर के बीच जमकर बारिश होगी. उधर असम और मेघालय में 12 और 13 सितंबर को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7-13 सितंबर के दौरान भारी बारिश की आशंका है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







