Responsive Scrollable Menu

Horoscope 08 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

उमंग उल्लास से आगे बढ़ेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यक्तित्व में निखार, अनायास काम बनेंगे। समय को पहचान पर कार्य करें।

वृष

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम न करें। 'आ बैल मुझे मार' कहावत आप पर लागू होगी। मानहानि से तिलमिला उठेंगे। दोपहर बाद आचरण संयमित रखें।

मिथुन

बच्चों को सुख-सुविधाएं देने की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, तनाव से मुक्ति। आत्मबल से भरपूर रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों से लाभ।

कर्क

नए-नए सम्पर्क भविष्य में लाभप्रद होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ज्ञान विज्ञान में रूचि बढ़ेगी। व्यापार बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

सिंह

मानसिक स्थिति में सुधार, काम निबटेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य केन्दि्रत होना चाहिए। नया काम शुरू होगा, नए पुराने मित्रों से लाभ। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी।

कन्या

आवश्यक काम दोपहर से पहले निपटा लें, तत विवाद संभव। अपने कार्यों से आत्मसंतोष मिलेगा। रिश्वत का लेन-देन संभव है। पदोन्नति के योग है, सहयोग भी मिलेगा।

तुला

सम्मेलन परिचर्चा में भाग लेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सफलताओं से परिपूर्ण दिन। विश्वासघात और ठगी के शिकार हो सकती है।

वृश्चिक 

जल्दबाजी में गलतियां होगी, सचेत रहें। पैर और एड़ी के दर्द से परेशानी, यात्रा स्थगन। उलझनें आपको घेरे रहेंगी। विवादों में विजय प्राप्त करने की खुशी होगी।

धनु

कोर्ट कचहरी में विजय की संभावना। आत्मबल से भरपूर रहेंगे। यात्रा संभव, स्थगित करना ठीक रहेगा। अनिश्चित परिस्थितियां, अपमान भी संभव।

मकर 

स्वास्थ्य भी डगमगाएगा। रिश्तेदारों और मित्रों से निकटता बनेगी। प्रेम संबंधों में आयेगा नयापन। धैर्य से काम लें, समस्या दूर होगी।

कुंभ

क्रोध और असफलता निराशा के कारण। पुराने और नए परिचय से लाभ मिलेंगे। व्यस्तता और थकान भरा दिन है। अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम न करें।

मीन

छोटी-सी लापरवाही नुकसानदायक होगी। प्रतिष्ठा और सम्पत्ति दोनों में वृद्धि। प्रयत्नों के सुपरिणाम मिलेंगे। किसी नई योजना का श्री गणेश होगा।

Continue reading on the app

Weather Update IMD Alert: देश भर में मानसून का रौद्र रूप; हिमाचल, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और आसपास के चक्रवातीय परिसंचरण के कारण एक मजबूत मानसूनी तंत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

​हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन और तबाही की आशंका

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हालात संवेदनशील बने हुए हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण बारिश के साथ-साथ चट्टानें खिसकने और भूस्खलन की गंभीर चेतावनी जारी की है। भूस्खलन के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों के बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आए पर्यटकों को नदियों, नालों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

​बिहार और उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश से बढ़ेगा जलस्तर

मैदानी इलाकों में मानसून की सक्रियता से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। बिहार के निचले इलाकों में लगातार बारिश के चलते गंगा, कोसी और गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

​60 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आकाशीय बिजली का खतरा

IMD के अनुसार, बारिश के दौरान तटीय और मैदानी इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की तेज गति से कच्चे मकानों, टीन की छतों और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। इसके अलावा, कई इलाकों में वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने की कड़ी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को खुले मैदानों, जलभराव वाले क्षेत्रों या बड़े पेड़ों के नीचे शरण न लेने की विशेष हिदायत दी है।

​प्रशासन अलर्ट पर, आपदा राहत टीमें मुस्तैद

मौसम की गंभीरता को देखते हुए संबंधित राज्य सरकारों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित होने वाले संवेदनशील जिलों में आपातकालीन नियंत्रण कक्षों को सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान 'होस्ट' तो टीम इंडिया होगी दिल्ली में मेहमान, फिर कौन चुकाएगा अरुण जेटली स्टेडियम का खर्चा और कमाएगा सीरीज से माल?

ind vs afg series: 13 सितंबर से शुरु हो रही भारत बनाम अफगानिस्तान द्विपक्षीय सीरीज के वित्तीय मोर्चे पर एक बेहद दिलचस्प समीकरण सामने आया है. इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का पूरा किराया बीसीसीआई नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी जेब से चुकाएगा Tue, 8 Sep 2026 18:41:01 +0530

  Videos
See all

मटकी फोड़ने का ऐसा खेल नहीं देखा होगा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:14:03+00:00

Noida Online Shopping Fraud: ऑनलाइन मंगाई Android Device,पैकेट खोलते ही निकला गोबर! युवक के उड़े होश #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:16:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers