Aaj Ka Rashifal 8 September 2026: मंगलवार को पुष्य नक्षत्र से लकी राशियों का होगा मंगल, मिलेगा बंपर धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026: आज यानी 8 सितंबर 2026 को मंगलवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों को लाभ होने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मंगलवार के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादश तिथि है. यह तिथि दोपहर 02:44 समाप्त होगी और त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. आज नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र का प्रभाव शाम 04:40 तक रहेगा और फिर अश्लेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज रात 12 बजकर 40 मिनट तक परिघ योग और फिर शिव योग रहेगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 8 सितंबर 2026 (Today Horoscope 8 September 2026)
1.मेष
आज मेष राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. आज इनके रोग और शत्रु परास्त होंगे तथा षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. आज चतुर्दिक लाभ होगा और व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. आज माता-पिता का सुख मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. आज भूमि तथा वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.
सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. आज परिवार में खुशहाली रहेगी. चतुर्दिक विकास हो सकता है. धन की स्थिति मजबूत रहेगी. प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग है. तीर्थाटन, देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7
3.मिथुन
इस राशि के लोगों का आज आय से अधिक खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज करियर को लेकर समय उत्तम है.
माली हालत सुदृढ़ होगी. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है. आज नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं, आज माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.
सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
5.सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन रोग तथा चोट से बचने की जरूरत है. आज
नकारात्मक सोच से दूर रहें. माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है.
सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. आज भूमि, भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8
7.तुला
तुला राशि के लोगों को आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार में लाभ मिल सकता है. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. दूर देश की यात्रा होगी. विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और नई नौकरी मिल सकती है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7
8.वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज चौतरफा धन लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. आज भाई-बहन का सुख मिलेगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
9.धनु
धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज
लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें. आज आपको नौकरी मिलने का प्रबल योग है. ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.
सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेने चाहिए. आज आपको तेज गति में गाड़ी चलाने से परहेज करना चाहिए. आज माता-पिता की आज्ञा का पालन करें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. रोग और शत्रु पराजित होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के आज भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. मन प्रसन्न रहेगा. मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7
12.मीन
मीन राशि के लोगों के आज कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपने छवि को लेकर सचेत रहें और बेवजह यात्रा करने से बचें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट
Aaj Ka Panchang 08 September 2026: भौम प्रदोष व्रत के दिन किस समय करें पूजा? नोट करें शुभ-अशुभ मुहूर्त व पंचांग
Aaj Ka Panchang 08 September 2026: आज यानी 8 सितंबर 2026 को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. यह भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. द्वादशी तिथि पर एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. मंगलवार के दिन पड़ने की वजह से प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष कहा जा रहा है. दरअसल, मंगल देव को भौम कहा जाता है. आज के दिन पुष्य नक्षत्र का प्रभाव शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 8 सितंबर 2026 (Today Panchang 08 September 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 8 सितंबर 2026
- दिन- मंगलवार
- तिथि- द्वादशी
- नक्षत्र- पुष्य
- सूर्योदय- सुबह 6:02 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:35 बजे
- करण- तैतिल, गर
- चंद्रमा- कर्क राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:53 से दोपहर 12:43 तक
- राहुकाल- 3:26 से शाम 5:01 तक
- दिशा शूल- उत्तर
- दिशा शूल उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें.
आज का महामंत्र
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06.05 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 29 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 08 सितंबर सुबह 03.02 बजे पर होगा.
चंद्र अस्त- 08 सितंबर को शाम 04.46 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:39 मिनट से सुबह 05:27 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:09 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:53 से दोपहर 12:43 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 01 मिनट तक
यम गण्डक- सुबह 09:19 मिनट से सुबह 10:52 बजे तक रहेगा.
गुलिक काल- दोपहर 12:24 मिनट से दोपहर 01:56 मिनट तक रहेगा.
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:42 बजे से सुबह 09:32 बजे तक और सुबह 11:14 मिनट से दोपहर 12:01 मिनट तक.
व्रत
भौम प्रदोष व्रत
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





