बिहार के 12 जिलों में बाढ़, 4 हजार घर डूबे:यूपी के 49 जिलों में अलर्ट, MP में चार दिनों तक रहेगा बारिश का दौर
बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती के उफान से बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। भागलपुर के अकबरनगर में रिंग बांध ओवरफ्लो होने से सुल्तानगंज की 9 पंचायतों के 4 हजार घर डूब गए हैं। यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सोमवार को रीवा और सागर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में अलवर में सोमवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार की छुट्टी रही। इधर, मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने और मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है। देशभर से मौसम की तस्वीरें
भास्कर अपडेट्स:ठाणे में 17 साल का लड़का बिल्डिंग से कूदा, पसंदीदा इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिलने पर दुखी था, 12वीं में 95.7% मार्क्स थे
ठाणे शहर में 17 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी पसंद के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिल पाने से परेशान था। उसने 12वीं क्लास की साइंस परीक्षा में 95.7% मार्क्स हासिल किए थे। स्टूडेंट ने फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज भेजकर अपनी जान देने की बात कही। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, वह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 22वीं मंजिल के रिफ्यूज एरिया से कूद गया। यह घटना शुक्रवार 4 सितंबर को हुई। आज की बाकी बड़ी खबरें… ओडिशा में नए DGP की नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया रोकी ओडिशा में नए पुलिस महानिदेशक DGP की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि राज्य सरकार ने DGP चुनने के लिए तय नियमों से हटकर कुछ जूनियर अधिकारियों के नाम भी UPSC को भेज दिए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल UPSC को DGP के लिए पैनल अंतिम रूप नहीं देने को कहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others





