सात्विक-चिराग चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे:डेनमार्क की जोड़ी को हराया; पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हारे
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीन मास्टर्स 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जोड़ी ने शुक्रवार को डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स रासमुसेन को 21-13, 16-21, 21-18 से हराया। चीन के शेनझेन शहर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय जोड़ी ने 15-17 से पिछड़ने के बाद वापसी की। उन्होंने तीसरे गेम के आखिरी सात में से छह पॉइंट जीतकर मैच अपने नाम किया। सात्विक-चिराग ने दबाव में वापसी की श्रीकांत सीधे गेम में हारे, ली यू ने हराया पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत का अभियान क्वार्टर फाइनल में हार के साथ खत्म हो गया। उन्हें हांगकांग के ली चेक यू ने 21-16, 21-16 से हराया। श्रीकांत ने दोनों गेम में कुछ मौकों पर लय बनाई, लेकिन वह अपनी चुनौती को कायम नहीं रख सके। ली चेक यू ने संयम बनाए रखा और सीधे गेम में मुकाबला जीत लिया। वर्ल्ड नंबर 13 लक्ष्य को कनाडा के वर्ल्ड नंबर 9 विक्टर लाई ने 38 मिनट चले मुकाबले में 21-14, 21-7 से हराया। ------------------------------------ भारतीय बैडमिंटन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… त्रिसा-गायत्री के कोच का नाम एशियन गेम्स लिस्ट में नहीं; वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद मेडल दिलाया एशियन गेम्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की आधिकारिक कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ लिस्ट में त्रिसा- जॉली और गायत्री गोपीचंद के कोच बी. सुमित रेड्डी का नाम शामिल नहीं है। त्रिसा-गायत्री ने अगस्त में नई दिल्ली में हुई वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया था। पढ़ें पूरी खबर
युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा से उठक-बैठक लगवाई:कहा- बोल कि मैं पहली गेंद पर लप्पा नहीं मारूंगा; बर्थडे पर वीडियो पोस्ट किया
अभिषेक शर्मा के बर्थडे पर उनके मेंटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अभिषेक से युवराज कहते हैं कि 'बोलो, मैं पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा।' इसके बाद अभिषेक कान पकड़कर ऐसा ही कहते हुए उठक-बैठक लगाते हैं। अभिषेक आज 4 सितंबर को 26 साल के हो गए। उन्होंने अब तक भारत के लिए 56 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 2 शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से 1629 रन बनाए हैं। युवराज ने लिखा- आप अपनी गलतियों से सीखते हैं युवराज सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘सर अभिषेक, आपका जन्मदिन है। कितना शुभ दिन है! आप जिस इंसान के रूप में बदले हैं, उससे मुझे प्यार है।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘आप अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखते हैं और एक बेहतरीन लीडर हैं। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और हर बार ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं। आपको ढेर सारे रनों और शतकों की शुभकामनाएं।’ युवी की मेंटरशिप में बने नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज अभिषेक को इंटरनेशनल क्रिकेट के शिखर तक पहुंचाने में युवराज सिंह की बड़ी भूमिका रही है। युवी की गाइडेंस में ट्रेनिंग करने के बाद ही अभिषेक ने भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाई। युवराज की मदद से अभिषेक दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज भी बने। फिलहाल वे ICC टी-20 रैंकिंग में 819 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वीडियो में दोनों के बीच का गुरु-शिष्य वाला यह खास बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








