Responsive Scrollable Menu

टर्नस एपल के नए CEO, ₹600 करोड़ का पैकेज:आईफोन समेत कई प्रोडक्ट की इंजीनियरिंग की; टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में

बात 2001 की है। एक 26 साल का नौजवान इंजीनियर आंखों में कुछ अलग करने का सपना लिए एपल के दफ्तर में दाखिल होता है। उसका काम था- मैक कंप्यूटरों की स्क्रीन का डिजाइन तैयार करना। दिन गुजरते गए, आईफोन, आईपैड, एपल वॉच जैसे गैजेट्स दुनिया के सामने आते गए। इन सबके पीछे की हार्डवेयर इंजीनियरिंग को यही नौजवान चुपचाप तराशता रहा। आज 25 साल बाद, 1 सितंबर को जब टिम कुक ने 15 साल बाद अपनी कुर्सी छोड़ी, तो पूरी दुनिया की नजरें इसी इंजीनियर पर जाकर टिक गईं। नाम है- जॉन टर्नस। 1976 में शुरू हुई एपल कंपनी के इतिहास में कमान संभालने वाले वे 8वें सीईओ बन गए हैं। 7 सवालों के जवाब में टर्नस की पूरी कहानी… सवाल 1: एपल में यह क्या बदलाव हुआ है? टिम कुक ने CEO पद क्यों छोड़ा? जवाब: एपल में 15 साल से सीईओ की कुर्सी संभाल रहे टिम कुक का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस वजह से कंपनी के 25 साल पुराने भरोसेमंद साथी और हार्डवेयर इंजीनियरिंग के बॉस जॉन टर्नस को अब कमान दी गई है। इसका ऐलान 4 महीने पहले ही हो गया था, लेकिन आज 1 सितंबर पद संभाला है। सवाल 2: जॉन टर्नस कौन हैं? इनका एपल से कितना पुराना रिश्ता है? जवाब: जॉन टर्नस एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से पढ़ाई की है। वे 2001 में एपल से जुड़े थे। एपल में आने से पहले उन्होंने चार साल 'वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स' में काम किया था। एपल में उन्होंने अपनी शुरुआत बहुत बेसिक लेवल से की थी। मैक स्क्रीन डिजाइनिंग से शुरुआत के बाद धीरे-धीरे कंपनी की हार्डवेयर टीम के सबसे बड़े अफसर बन गए। सवाल 3: हमारे हाथों में आज जो आईफोन और आईपैड हैं, क्या उनमें भी जॉन का कोई रोल रहा है? जवाब: बिल्कुल! आप जो आईफोन, आईपैड, मैक, एपल वॉच, एयरपॉड्स या हाल ही में आया विजन प्रो इस्तेमाल करते हैं, उन सभी के फिजिकल डिजाइन और हार्डवेयर को तैयार करने में जॉन टर्नस और उनकी टीम का ही दिमाग रहा है। 2021 से तो वे एपल की पूरी हार्डवेयर इंजीनियरिंग के मालिक ही थे। सवाल 4: टिम कुक के रहते हुए एपल ने जॉन टर्नस को ही अपना अगला बॉस क्यों चुना? जवाब: देखिए, टिम कुक का ज्यादा ध्यान बिजनेस ऑपरेशन्स और सप्लाई चेन यानी सामान बनवाने और बेचने पर रहता था। लेकिन अब जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड चिप्स का है। जॉन टर्नस एक इंजीनियर हैं। एपल को लगा कि कंपनी के अपने कल्चर, डिजाइन और चिप्स की जितनी गहरी समझ टर्नस को है, उतनी बाहर से लाए किसी बंदे को नहीं हो सकती। सवाल 5: टिम कुक का अपने इस नए बॉस के बारे में क्या कहना है? जवाब: टिम कुक ने जॉन की तारीफ में कहा कि "जॉन के पास एक सच्चे इंजीनियर का दिमाग, एक आविष्कारक की आत्मा और ईमानदारी से नेतृत्व करने वाला दिल है। एपल में 25 सालों का उनका योगदान इतना बड़ा है कि गिनाया नहीं जा सकता। एपल को भविष्य में ले जाने के लिए उनसे बेहतर इंसान कोई नहीं हो सकता।" सवाल 6: जॉन टर्नस की कमाई और नेटवर्थ कितनी है? क्या उन्हें टिम कुक जितना पैसा मिलेगा? जवाब: एपल में 25 साल काम करके जॉन ने अपनी सैलरी, बोनस और शेयर्स के जरिए 7.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग ₹700 करोड़ की संपत्ति बनाई है। अब सीईओ बनने के बाद उनका पैकेज भी टिम कुक जैसा ही ₹600 करोड़ करीब होगा। टिम कुक को पिछले साल करीब ₹700 करोड़ का पैकेज मिला था। वैसे टिम कुक की कुल संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर यानी करीब ₹28 हजार करोड़ है। सवाल 7: जॉन टर्नस क्या करना पसंद करते हैं? उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है? जवाब: जॉन अपनी पर्सनल लाइफ को बिल्कुल छिपाकर रखते हैं, इसलिए उनकी फैमिली या शादी के बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं है। लेकिन उन्हें रेसिंग का बहुत शौक है। वे साइकिलिंग करते हैं और खाली समय में ऑफ-रोड रैली कार रेसिंग करते हैं। कई बार वे वीकेंड पर अपनी ऑफिस टीम को भी वॉशिंगटन में ऑफ-रोड कार रेसिंग के लिए ले जाते हैं। कुक ने एपल को 4 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनाया टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में CEO बने थे। उनके नेतृत्व में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब ₹32 लाख करोड़) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹350 लाख करोड़) हो गई है। कंपनी का सालाना रेवेन्यू भी 108 बिलियन डॉलर (करीब ₹10 लाख करोड़) से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर (₹39 लाख करोड़) के पार पहुंच गया है। एपल से जुड़े 3 जरूरी आंकड़े

Continue reading on the app

Smart Plug पर 81% तक की छूट, ₹649 से शुरू ये 5 Wi-Fi Plug घर के Appliances को बनाएंगे Smart

अगर आप घर के AC, Geyser, TV या दूसरे Appliances को Smart बनाना चाहते हैं, तो Smart Plug एक आसान ऑप्शन हो सकता है. Amazon पर Wipro, Qubo, AZIOT, Bharat और Zebronics के Smart Plug पर 56% से 81% तक की छूट मिल रही है. कीमतें ₹649 से शुरू हो रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi DRS: ले लो भैया ले लो... कप्तान ईशान के पीछे पड़े वैभव सूर्यवंशी, जबरदस्ती दिलवाया DRS और बल्लेबाज आउट

vaibhav sooryavanshi drs video: वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बैटिंग से ही तहलका नहीं मचा रहे, बल्कि उनकी पारखी नजर भी विपक्षी के लिए खतरा साबित हो रही है. दलीप ट्रॉफी फाइनल में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला, जिसमें उपकप्तान वैभव ने अपने और ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन को डीआरएस लेने के लिए कहा और अंत में उनके ही पक्ष में ही गया, जिससे टीम को बड़ी सफलता मिली. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. Tue, 8 Sep 2026 16:03:16 +0530

  Videos
See all

UP Textile Conclave: यूपी मतलब 'अनलिमिटेड पोटेंशियल'-CM Yogi | UP Tex 2026 | Textile News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T10:44:21+00:00

Saharanpur Mosque Demolition LIVE Updates | ASI को जो मिला देख सबके होश उड़े! | Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T10:46:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers