सत्य निकेतन हादसा: गम के बीच दो परिवारों ने दिखाई इंसानियत, मृतकों का कॉर्निया किया डोनेट
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 छात्र और 2 मजदूर शामिल हैं। ये सभी छात्र सत्य निकेतन इलाके में रहकर पढ़ाई करते थे। सभी मृतकों को दिल्ली एम्स के जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अनुसार, इस हादसे में घायल 12 लोग ट्रॉमा सेंटर में लाए गए। इनमें से 6 को मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि एक मरीज ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल, 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 3 की हालत स्थिर है और 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक मरीज कृष्णा (30 वर्ष) को रविवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।
इस बीच दुख की इस घड़ी में दो परिवारों ने इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश की है। एम्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सात मृतकों में से दो के परिजनों ने उनके कॉर्निया डोनेट करने का फैसला लिया है। परिजनों के इस फैसले से मृतकों के कॉर्निया जरूरतमंद मरीजों के काम आ सकेंगे और किसी को आंखों की रोशनी मिल सकेगी।
हादसे में अपनों को खोने के बावजूद दोनों परिवारों द्वारा लिया गया यह फैसला समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। एम्स प्रबंधन ने भी परिजनों के इस कदम की सराहना की है।
एम्स द्वारा जारी सूची के अनुसार, भर्ती मरीजों में 49 वर्षीय मजदूर असगर अली, 19 वर्षीय छात्र नीरज बावा, 19 वर्षीय आदित्य कुमार और 19 वर्षीय नितिश छिब शामिल हैं।
वहीं, मृतकों में 19 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार, 19 वर्षीय छात्र अरपित जाज, 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी, 17 वर्षीय छात्र पवन कुमार, 56 वर्षीय मजदूर सुरेंद्र सिंह, 19 वर्षीय छात्र अक्षत सिंह और 30 वर्षीय मजदूर परम लाल कोरी शामिल हैं। सभी की पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।
बता दें कि सत्य निकेतन की यह इमारत काफी पुरानी थी और इसमें अवैध रूप से पीजी चलाया जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में इमारत मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
--आईएएनएस
एससीएच/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
22 सितंबर को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान के स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में की होगी भिड़ंत
India vs Japan T20I: भारतीय क्रिकेट के लिए 22 सितंबर का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इस दिन भारत और जापान की क्रिकेट में भिड़ंत होगी. दोनों देशों की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच इतिहास में पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेले जाने वाला है. इस ऐतिहासिक मैच का आयोजन 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत में स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा, जिसे 'सुजुकी कप' का नाम दिया गया है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है. जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने भारत के खिलाफ होने वाले इस इकलौते और ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग को सौंपी गई है. फ्लेमिंग न सिर्फ इस ऐतिहासिक मैच में बल्कि इसके तुरंत बाद होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी जापानी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.
जापान ने भारत के खिलाफ T20 के लिए चुनी है मजबूत टीम
जापान ने भारत के खिलाफ होने वाले इस ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी कप्तान केंडल फ्लेमिंग के हाथों में होगी, जबकि उनके साथ चार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गो इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वाटारू मियाउची, रियो सकुरानो, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लैचलान लेक, माकोटो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी ताकादा, जेक कुसुडा और एलेस्टर फ्लेमिंग जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. यह ऐतिहासिक मुकाबला मैदान पर रोमांच बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच शुरू की गई 'स्पोर्ट 75' पहल का भी एक बेहद अहम हिस्सा है.
जापान क्रिकेट की बढ़ेगी लोकप्रियता
इस 'स्पोर्ट 75' पहल का मुख्य उद्देश्य भारत और जापान के बीच खेलों के माध्यम से आपसी संपर्क, सांस्कृतिक तालमेल और कूटनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है. इस अभियान के तहत दोनों देशों के खेल संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जापान में क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाया जा सके और इस खेल को वहां के आम लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके. यह मैच दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक नया चैप्टर लिखेगा.
???????????? THE SQUAD IS HERE! ????????????
— 一般社団法人 日本クリケット協会| JCA Japan Cricket Association (@CricketJapan) September 7, 2026
日本 ???????? が、スズキカップでインド ???????? と対戦する歴史的な一戦に臨むメンバーを発表しました。#japancricket #クリケット #india #JPNvIND #SuzukiCup pic.twitter.com/DtbkXKCmt0
एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया को मिलेगा तैयारी करने का मौका
भारत और जापान, दोनों ही टीमों के लिए एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले इस मुकाबले के जरिए अपनी तैयारियों और ताकत को आजमाने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा. जहां एक तरफ जापानी टीम को दुनिया की नंबर-1 और मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के खिलाफ खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट का एक बहुमूल्य अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ियों को भी एशियन गेम्स से पहले वहां की परिस्थितियों और पिचों के मिजाज को समझने में काफी मदद मिलेगी.
BCCI सचिव ने बताया क्रांतिकारी कदम
इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मैच को एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह मुकाबला ईस्ट एशिया के नए इलाकों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने और इस खेल को सही मायनों में वैश्विक मंच पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा.
भारत के खिलाफ T20I मैच के लिए जापान की टीम: केंडल फ्लेमिंग, हार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गोउ इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, रियो साकुराना, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लाचलान लेक, मकोतो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी तकादा, जेक कुसुदा, एलेस्टर फ्लेमिंग.
यह भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया! एक ही दिन में 2 देशों के खिलाफ मैदान में उतरेगा भारत, रोहित-विराट आएंगे नजर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






