Responsive Scrollable Menu

मनी प्लांट की पत्तियां छोटी हैं? डालें ये 5 घरेलू चीजें, पत्तियां होंगी हरी-भरी और बेल होगी घनी

Money Plant Growth Tips: मनी प्लांट की धीमी ग्रोथ सुधारने के लिए केले के छिलके की खाद, चायपत्ती, वर्मी कंपोस्ट और सीमित मात्रा में एप्सम सॉल्ट उपयोगी हो सकते हैं. सही पानी, रोशनी और मिट्टी की देखभाल भी जरूरी है.

Continue reading on the app

यूपी-बिहार के बीच सफर होगा आसान, 14 नए बस रूटों को मंजूरी; लाखों यात्रियों को फायदा

UP Roadways Bus: उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं का विस्तार करने और यात्रियों को अधिक सुलभ परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है. दोनों राज्यों के परिवहन निगम की बसों के किराए में एकरूपता लाने के साथ ही 14 नए मार्गों पर बसें चलाने पर सहमति बन गई है. लखनऊ के होटल अवध क्लार्क में उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के बीच हुई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

39 मार्गों पर मिलेगी परिवहन सुविधा

साल 2016 में हुए समझौते के तहत वर्तमान में दोनों राज्यों के बीच 25 अलग-अलग मार्गों पर बसें चल रही हैं. नए 14 मार्गों के जुड़ने से अब कुल 39 रूटों पर सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी. इस पहल से दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों का आवागमन बेहद आसान हो जाएगा. बैठक में तय किया गया है कि नए मार्गों के सटीक निर्धारण और समतुल्य किलोमीटर के आधार पर समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही अधिकारियों के स्तर पर दूसरे चरण की बैठक आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: पंजाब में किसानों का 7 दिन से जारी प्रदर्शन खत्म, सरकार से बनी सहमति

धार्मिक स्थलों और तीर्थयात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी पर जोर

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने अयोध्या को बिहार के पावन स्थल सीतामढ़ी और गयाजी से सीधे बस सेवा के जरिए जोड़ने का विशेष आग्रह किया. इसके अलावा बाबाधाम बैजनाथ और गंगासागर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सीधी परिवहन सेवा शुरू करने पर चर्चा हुई. बिहार के परिवहन मंत्री ने इस विचार का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार बौद्ध परिपथ और सीतामढ़ी तीर्थस्थल के कायाकल्प पर काम कर रही है. इन धार्मिक स्थलों के आपस में जुड़ने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी और इससे दोनों राज्यों के परिवहन निगमों की आय में भी इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसा: गम के बीच दो परिवारों ने दिखाई इंसानियत, मृतकों का कॉर्निया किया डोनेट

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियां, 19 साल का विश्व कीर्तिमान आज भी कायम

5 most century partnership in odi history: वनडे क्रिकेट के इतिहास में शतकीय साझेदारियां सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि दो बल्लेबाजों के बीच के अटूट भरोसे की गवाही देती हैं. सचिन-गांगुली की शतकीय साझेदारियों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से लेकर विराट-रोहित, दिलशान-संगकारा, धवन-रोहित और गिलक्रिस्ट-हेडन की विस्फोटक जोड़ियों तक, इन दिग्गजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन तालमेल के दम पर न केवल अपनी टीमों को ऐतिहासिक जीत दिलाई, बल्कि मैदान पर कई नए कीर्तिमान स्थापित किए. Tue, 8 Sep 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

Banda में Bike Shoroom में लगी भीषण आग | #shortvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:35:50+00:00

Manipur Teacher Murder News: Delhi में मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers