Responsive Scrollable Menu

Tewolde GebreMariam संभालेंगे Air India की कमान, भारी घाटा और सुरक्षा चुनौतियों के बीच Leadership का नया दौर

एयर इंडिया में सोमवार से नेतृत्व का एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख तेवोल्डे गेबरियाम एयर इंडिया के कामकाज की कमान संभालेंगे। वह पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन की जगह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है, जब एयर इंडिया पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, परिचालन को भरोसेमंद बनाने और लगातार बढ़ते घाटे को नियंत्रित करने का दबाव है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, तेवोल्डे गेबरियाम को फिलहाल आधिकारिक तौर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जवाबदेह प्रबंधक का पद नहीं दिया जाएगा, क्योंकि उनकी सुरक्षा मंजूरी अभी लंबित है। माना जा रहा है कि यह मंजूरी इस महीने के अंत तक मिल सकती है। इसके बावजूद सोमवार से वह एयरलाइन के रोजमर्रा के कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन सोमवार को कर्मचारियों के साथ होने वाली बैठक में उनका परिचय करा सकते हैं।

बता दें कि तेवोल्डे गेबरियाम पिछले महीने की शुरुआत में टाटा समूह की एयरलाइन से जुड़े थे। तब से एन. चंद्रशेखरन और एयर इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला उन्हें एयरलाइन की व्यवस्था और चुनौतियों से परिचित करा रहे हैं। शुरुआती कुछ महीनों तक दोनों वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

गेबरियाम के सामने सबसे बड़ी चुनौती एयर इंडिया को आर्थिक और परिचालन रूप से मजबूत स्थिति में लाने की होगी। वित्त वर्ष 2026 में एयरलाइन को 26,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। इसके अलावा एयर इंडिया ने अपने मालिकों टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से 10,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी की मांग की है। ऐसे में नए नेतृत्व पर खर्च कम करने, नकदी की स्थिति पर नजर रखने और लाभ बढ़ाने का दबाव भी रहेगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। पिछले साल जून में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद एयरलाइन पर सुरक्षा को लेकर जांच और निगरानी बढ़ी है। इसके बाद 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही उड़ान के अचानक ऊंचाई खोने से करीब 20 यात्री और चार चालक दल के सदस्य घायल हो गए थे। प्रारंभिक जांच में विमान के कप्तान की पुष्टि जांच में मन:प्रभावी पदार्थ के लिए गैर-नकारात्मक रिपोर्ट सामने आने के बाद एयर इंडिया ने शुक्रवार को उन्हें नौकरी से हटा दिया।

तेवोल्डे गेबरियाम का विशेष ध्यान विमान इंजीनियरिंग, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर रहने की उम्मीद है। इथियोपियन एयरलाइंस में उन्होंने परिचालन और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एयर इंडिया के बेड़े के आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने की तैयारी को देखते हुए तकनीकी विभाग और रखरखाव व्यवस्था को मजबूत करना उनके लिए अहम जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने पिछले महीने विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर सुधार की जरूरत पर जोर दिया था। खासकर इंजीनियरिंग, सुरक्षा और आय बढ़ाने से जुड़े मामलों पर उनका ध्यान रहा। माना जा रहा है कि वह जरूरत के अनुसार टीमों में बदलाव या विभागों के पुनर्गठन का फैसला भी ले सकते हैं।

एयरलाइन के भीतर यह भी चर्चा है कि नए प्रमुख के आने के बाद कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की विदाई हो सकती है और उनकी जगह नई टीम लाई जा सकती है। साथ ही गेबरियाम से ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करने की उम्मीद है, जिसमें जिम्मेदारी तय हो, कामकाज में तेजी आए और यात्रियों को लगातार बेहतर सेवा मिले।

सोमवार को होने वाली कर्मचारियों की बैठक को नए नेतृत्व की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसमें सुरक्षा, बेहतर परिचालन, यात्री सुविधा और आर्थिक अनुशासन को एयर इंडिया की आगे की रणनीति के प्रमुख आधार के तौर पर सामने रखा जा सकता है। इस तरह तेवोल्डे गेबरियाम के सामने एयर इंडिया को सिर्फ विस्तार देने की नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित, भरोसेमंद और आर्थिक रूप से टिकाऊ एयरलाइन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी हैं।

Continue reading on the app

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, LAC वार्ता और चुनाव आयोग का फैसला

नयी दिल्ली, सात सितंबर की विभिन्न फाइल से सोमवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

अर्थ56 लीड शाह अर्थव्यवस्था वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत ने आर्थिक वृद्धि की रफ्तार कायम रखी: अमित शाह पणजी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारत ने वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद अन्य देशों के साथ जुड़ाव बढ़ाकर और रणनीतिक साझेदारियां कायम कर अपनी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को कायम रखा है।

दि85 चीन भारत वार्ता भारत, चीन की सेनाओं ने एलएसी पर शांति बनाए रखने को लेकर की वार्ता नयी दिल्ली, सीमा विवाद को लेकर बीजिंग में विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के कुछ दिन बाद भारत और चीन की सेनाओं ने अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति की समीक्षा की।

दि101 दिल्ली इमारत दूसरी लीड मालिक गिरफ्तार सत्य निकेतन हादसा : इमारत की मालकिन व पति समेत तीन गिरफ्तार, बचाव अभियान पूरा नयी दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पीजी इमारत के ढहने की घटना को लेकर भवन की मालकिन और वायुसेना से सेवानिवृत्त उनके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं संबंधित एजेंसियों ने इलाके में बचाव अभियान पूरा कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दि99 निर्वाचन आयोग उपचुनाव नंदीग्राम सहित पांच विधानसभा क्षेत्रों और नगांव लोकसभा सीट पर छह अक्टूबर को होंगे उपचुनाव नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने सोमवार को तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की, जिनमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा रिक्त की गई नंदीग्राम सीट भी शामिल है।

दि93 कांग्रेस लीड शुद्धीकरण कांग्रेस के एससी-एसटी सांसदों का साझा मंच बनाने का फैसला, समुदायों के मुद्दों पर मिलकर लड़ेंगे नयी दिल्ली, कांग्रेस के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के सांसदों ने सोमवार को एक साझा मंच बनाने का फैसला किया ताकि वे पार्टी एवं सरकार के समक्ष अपने समुदाय के मुद्दे उठा सकें और मिलकर लड़ाई लड़ सकें।

दि95 अरावली रमेश अरावली समिति की समयसीमा पर उच्चतम न्यायालय का फैसला समझ से परे: रमेश नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उच्चतम न्यायालय द्वारा अरावली पर्वतमाला संबंधी उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अनुरोध को अस्वीकार किए जाने पर सोमवार को निराशा जताई और कहा कि यह फैसला समझ से परे है।

प्रादे148 इसरो निजीकरण लीड नारायणन नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया बेंगलुरु, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी अब भी एक सरकारी संगठन है।

प्रादे129 उप्र मस्जिद कुआं जांच सहारनपुर कलेक्ट्रेट में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले कुएं की एएसआई टीम ने की जांच सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले कुएं की सोमवार को जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे71 उप्र वाहन दूसरी लीड दुर्घटना मौत उप्र : डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, 12 लोगों की मौत बागपत (उप्र), राजस्थान से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रही एक पिकअप गाड़ी के बागपत जिले में डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वि23 नेपाल लीड बाढ़ नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हुई, करीब 5,000 लोग अब भी लापता काठमांडू, नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ63 एनबीएफसी स्वर्ण ऋण एनबीएफसी का स्वर्ण आभूषण के बदले कर्ज जुलाई में 68.5 प्रतिशत बढ़ाः आरबीआई मुंबई, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की तरफ से स्वर्ण आभूषण के बदले दिए जाने वाले कर्ज (स्वर्ण ऋण) में जुलाई के दौरान 68.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खेल7 खेल तीरंदाजी पैरा सीरिज भारत विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में अहमदाबाद, मौजूदा विश्व चैम्पियन शीतल देवी ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरिज (तीसरा चरण) के तीसरे दिन सोमवार को महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

द्रविड़ – सहवाग के बेटे के साथ नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी, BCCI ने भारत की U-19 टीम से हटाया

BCCI ने टीम में बदलाव करते हुए रोहित यादव को हटा दिया है. रोहित की जगह टीम में 2 खिलाड़ियों को मौका मिला है. रोहित यादव को अंडर 19 टीम से हटाने की वजह उनसे जुड़ा एज फ्रॉड का मामला है. Tue, 08 Sep 2026 11:17:16 +0530

  Videos
See all

Rewa Video: Govt Hospital में गंदगी देख भड़के कलेक्टर | #shortvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T06:01:38+00:00

Sagar Poisonous Liquor Death News: सरकार बोली 13 मौत, Congress ने किया 50 मौतों का दावा | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T06:03:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers