नवी मुंबई हवाई अड्डे के पास कैब चालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की, मामला दर्ज
नवी मुंबई हवाई अड्डे के पास कैब चालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की, मामला दर्जपाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन जब्त..., क्या अनुशासनहीनता जांच के बहाने इंग्लैंड दौरे पर पर्दे के पीछे की कहानी छुपा रहा है PCB?
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इस वक्त भारी भूचाल मचा हुआ है. यह सब इंग्लैंड दौरे पर शुरू हुआ, जब पाकिस्तान को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार मिली. अभी सीरीज का तीसरा मैच बाकी है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अचानक 7 खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया है. इतना ही नहीं, PCB ने हेड कोच समेत बॉलिंग कोच को भी पद से हटा दिया है. अब मामला और बढ़ता नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो PCB ने इंग्लैंड दौरे पर गए अपने खिलाड़ियों के व्यवहार और अनुशासन को लेकर एक आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है, लेकिन इसके पर्दे के पीछे की वजह कुछ और ही लग रही है; क्योंकि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जो हैरान करने वाली हैं. दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह पाकिस्तानी खिलाड़ियों का महज एक अनुशासनात्मक मामला है या फिर कहानी कुछ और है?
PCB मीडिया और डिजिटल डायरेक्टर आमिर मीर ने की जांच की पुष्टि
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस डायरेक्टर आमिर मीर ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि बोर्ड ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह जांच शुरू की है. उन्होंने लिखा कि मामला फिलहाल आंतरिक रूप से रिव्यू किया जा रहा है और पीसीबी के नियमों के तहत ही आगे की कार्रवाई होगी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मामला सिर्फ खराब प्रदर्शन या साधारण अनुशासनहीनता का नहीं है, बल्कि इसमें मैच फिक्सिंग का शक और संदिग्ध गतिविधियां भी शामिल हो सकती हैं.
लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद PCB ने 7 खिलाड़ियों को भेज दिया घर
पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में पाकिस्तान को करारी हार मिली. दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की एक भी पारी 200 रनों के आंकड़े को नहीं छू सकी थी. इस तरह 2 मैच हारकर पाकिस्तान ने सीरीज भी गंवा दी, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में हंगामा मचा हुआ है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान को ऐसी करारी हार मिली है, लेकिन इस बार पाकिस्तान क्रिकेट में जो बवाल मचा है वह हैरान करने वाला है. यही कारण है कि शक किया जा रहा है कि पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 194 रनों की शर्मनाक हार के बाद PCB ने अचानक से 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर स्वदेश भेज दिया और फिर कोचिंग स्टाफ की भी छुट्टी कर दी.
???? PCB INVESTIGATES IMAM & RIZWAN. ????
— Sheri. (@CallMeSheri1_) September 7, 2026
- PCB has collected the mobile data of Imam-ul-Haq and Mohammad Rizwan.
- If strong evidence is found, both could face heavy fines and bans. (Geo News) pic.twitter.com/v5urghetLa
इमाम उल हक को लेकर भी उठाए जा रहे हैं सवाल
पाकिस्तान के स्टार ओपनर इमाम-उल-हक सवालों के घेरे में हैं, जो चोट का बहाना बनाकर बैटिंग करने नहीं आए थे. कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि लंदन में टीम के सुरक्षा अधिकारी ने इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कई घंटों के लिए अपने कब्जे में ले लिए थे ताकि उनके डेटा और संपर्कों की जांच की जा सके. फोन की जांच होने से सीधे शक फिक्सिंग पर जाती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: Explainer: 26 रनों का वो भूत जिससे आज भी डरता है टेस्ट क्रिकेट! क्या कभी नहीं टूटेगा 71 साल पुराना 'कलंक'?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation




