Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन जब्त..., क्या अनुशासनहीनता जांच के बहाने इंग्लैंड दौरे पर पर्दे के पीछे की कहानी छुपा रहा है PCB?

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इस वक्त भारी भूचाल मचा हुआ है. यह सब इंग्लैंड दौरे पर शुरू हुआ, जब पाकिस्तान को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार मिली. अभी सीरीज का तीसरा मैच बाकी है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अचानक 7 खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया है. इतना ही नहीं, PCB ने हेड कोच समेत बॉलिंग कोच को भी पद से हटा दिया है. अब मामला और बढ़ता नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो PCB ने इंग्लैंड दौरे पर गए अपने खिलाड़ियों के व्यवहार और अनुशासन को लेकर एक आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है, लेकिन इसके पर्दे के पीछे की वजह कुछ और ही लग रही है; क्योंकि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जो हैरान करने वाली हैं. दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह पाकिस्तानी खिलाड़ियों का महज एक अनुशासनात्मक मामला है या फिर कहानी कुछ और है?

PCB मीडिया और डिजिटल डायरेक्टर आमिर मीर ने की जांच की पुष्टि

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस डायरेक्टर आमिर मीर ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि बोर्ड ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह जांच शुरू की है. उन्होंने लिखा कि मामला फिलहाल आंतरिक रूप से रिव्‍यू किया जा रहा है और पीसीबी के नियमों के तहत ही आगे की कार्रवाई होगी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मामला सिर्फ खराब प्रदर्शन या साधारण अनुशासनहीनता का नहीं है, बल्कि इसमें मैच फिक्सिंग का शक और संदिग्ध गतिविधियां भी शामिल हो सकती हैं. 

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद PCB ने 7 खिलाड़ियों को भेज दिया घर

पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में पाकिस्तान को करारी हार मिली. दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की एक भी पारी 200 रनों के आंकड़े को नहीं छू सकी थी. इस तरह 2 मैच हारकर पाकिस्तान ने सीरीज भी गंवा दी, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में हंगामा मचा हुआ है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान को ऐसी करारी हार मिली है, लेकिन इस बार पाकिस्तान क्रिकेट में जो बवाल मचा है वह हैरान करने वाला है. यही कारण है कि शक किया जा रहा है कि पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 194 रनों की शर्मनाक हार के बाद PCB ने अचानक से 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर स्वदेश भेज दिया और फिर कोचिंग स्टाफ की भी छुट्टी कर दी.  

इमाम उल हक को लेकर भी उठाए जा रहे हैं सवाल

पाकिस्तान के स्टार ओपनर इमाम-उल-हक सवालों के घेरे में हैं, जो चोट का बहाना बनाकर बैटिंग करने नहीं आए थे. कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि लंदन में टीम के सुरक्षा अधिकारी ने इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कई घंटों के लिए अपने कब्जे में ले लिए थे ताकि उनके डेटा और संपर्कों की जांच की जा सके. फोन की जांच होने से सीधे शक फिक्सिंग पर जाती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 26 रनों का वो भूत जिससे आज भी डरता है टेस्ट क्रिकेट! क्या कभी नहीं टूटेगा 71 साल पुराना 'कलंक'?

Continue reading on the app

यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वैश्विक सफलता अब यूरोपीय देशों का भी ध्यान आकर्षित कर रही है। आयरलैंड की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी आईडीए आयरलैंड के फिनटेक एवं पेमेंट्स प्रमुख सीन मैकविलियम्स ने सोमवार को कहा कि आयरलैंड यूपीआई की तेज प्रगति को समझना चाहता है और यह भी जानना चाहता है कि इस मॉडल का उपयोग आयरलैंड, यूरोपीय संघ (ईयू) और अन्य बाजारों में किस प्रकार किया जा सकता है।

मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल के दौरान न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में मैकविलियम्स ने कहा कि भारत की यात्रा का उनका मुख्य उद्देश्य देश के तेजी से विकसित हो रहे फिनटेक और डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को समझना है। साथ ही वे यह भी जानना चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना बना रही भारतीय कंपनियों के लिए आयरलैंड किस प्रकार सहयोगी भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यूपीआई आज भारत की भुगतान व्यवस्था का एक केंद्रीय स्तंभ बन चुका है और दुनिया भर के देश ऐसे समाधानों की तलाश कर रहे हैं जो भुगतान को अधिक सरल, तेज, सुलभ और सुविधाजनक बना सकें।

मैकविलियम्स ने कहा, मैं विशेष रूप से यह समझने में रुचि रखता हूं कि भारत में यूपीआई की सफलता का आयरलैंड और यूरोपीय संघ के लिए क्या महत्व हो सकता है। साथ ही यह भी देखना चाहता हूं कि आयरलैंड में हो रहे फिनटेक नवाचारों और यूपीआई मॉडल के बीच किस प्रकार की संभावित समानताएं या सहयोग के अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान क्षेत्र में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन का विषय बन चुकी है। भारत ने बड़ी आबादी को डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोड़ते हुए भुगतान प्रणाली को व्यापक और समावेशी बनाया है, जिससे अन्य देशों को भी महत्वपूर्ण सीख मिल सकती है।

मैकविलियम्स ने बातचीत के दौरान आयरलैंड की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रणनीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि आयरलैंड ने हाल ही में राष्ट्रीय एआई रणनीति शुरू की है, जिसका उद्देश्य देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एआई नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाना है।

उन्होंने कहा कि इस रणनीति का फोकस उभरती प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, कौशल विकास, प्रतिभा निर्माण और जिम्मेदार व नियामक ढांचे के भीतर नवाचार को प्रोत्साहित करने पर है।

उन्होंने आगे कहा कि वित्तीय सेवाओं में नवाचार की आयरलैंड की मजबूत परंपरा रही है और अब एआई अगली बड़ी तकनीकी क्रांति के रूप में उभर रही है। इससे बहुराष्ट्रीय फिनटेक कंपनियों के साथ-साथ स्टार्टअप्स को भी वैश्विक विस्तार में सहायता मिल सकती है।

मैकविलियम्स ने बताया कि इस वर्ष यूरोपीय संघ की अध्यक्षता के तहत आयरलैंड 14 अक्टूबर को एक अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें वैश्विक कंपनियां, नीति-निर्माता और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ भाग लेंगे।

सम्मेलन में एआई से जुड़ी चुनौतियों, अवसरों और प्रमुख रुझानों पर चर्चा होगी तथा आयरलैंड को एआई नवाचार केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक विस्तार की योजना बना रही भारतीय कंपनियों के लिए आयरलैंड कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान कर सकता है।

मैकविलियम्स ने कहा, मुझे लगता है कि यूरोपीय बाजार तक पहुंच, मजबूत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र, नवाचार-समर्थक नीतियां और वैश्विक वित्तीय सेवाओं की मौजूदगी भारतीय कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकती हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

All White Look में Sonam Kapoor ने खींचा सबका ध्यान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:55:27+00:00

रनवे पर बेकाबू हुआ Amazon का विमान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers