Xiaomi 18 Fold: 200MP Leica कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ आया शाओमी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, जाने कीमत
Xiaomi 18 Fold Launch: शाओमी ने चीन में अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर 'Xiaomi 18 Fold' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने आए सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 की तरह ही इस नए फोल्डेबल फोन को भी एक चौड़े और अधिक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ उतारा गया है।
इस फोन में 5.38 इंच की कवर स्क्रीन और 7.58 इंच की मुख्य इनर स्क्रीन दी गई है, साथ ही यह शाओमी के नए फ्लैगशिप 'Xring O3' चिपसेट से लैस है। इस फोल्डेबल डिवाइस में Leica द्वारा ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसके लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं, और इसकी बिक्री इसी महीने के अंत से शुरू होगी।
Xiaomi 18 Fold: कीमत और कलर ऑप्शंस
Xiaomi 18 Fold के बेस वेरिएंट (12GB + 256GB) की शुरुआती कीमत 10,999 चीनी युआन (लगभग 10,39,900 रुपये) रखी गई है। इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:
- 12GB + 512GB वेरिएंट: 11,999 युआन (लगभग 11,34,500 रुपये)
- 16GB + 512GB वेरिएंट: 12,999 युआन (लगभग 12,29,000 रुपये)
- 16GB + 1TB (LPDDR6 RAM) टॉप वेरिएंट: 14,999 युआन (लगभग 14,18,400 रुपये)
इसके अलावा, शाओमी ने 16GB + 1TB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ एक स्पेशल 'सिरेमिक स्पेशल एडिशन' भी पेश किया है, जिसकी कीमत 15,999 युआन (लगभग 15,12,900 रुपये) तय की गई है। यह फोन ब्लैक, निशिनो रेड और वार्म गोल्ड व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा।
Xiaomi 18 Fold Launch: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Xiaomi 18 Fold में 5.38 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वहीं, इसमें 7.58 इंच की फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। दोनों ही स्क्रीन 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती हैं। कवर डिस्प्ले पर Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 की सुरक्षा दी गई है, जबकि इनर स्क्रीन पर अल्ट्रा-थिन फ्लेक्सिबल ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
यह फोन शाओमी के 3nm ऑक्टा-कोर 'Xring O3' AI फ्लैगशिप चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 16GB तक की रैम और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 17 (Android 17) पर आधारित HyperOS 4 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में Leica समर्थित दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी मेन कैमरा (f/1.7 अपर्चर) मौजूद है। इसके साथ ही, 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के अंदर और बाहर दोनों तरफ 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं।
पावर बैकअप के लिए इस फोल्डेबल फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 और IP59 रेटिंग के साथ आता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, ड्यूल नैनो-सिम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन अनफोल्ड होने पर 5.02mm पतला है, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 10.68mm हो जाती है, और इसका वजन 219 ग्राम है।
CP Radhakrishnan ने Meghalaya में रखी ₹1000 करोड़ की 5 प्रोजेक्ट्स की नींव
शिलांग, सात सितंबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मेघालय में सोमवार को ‘न्यू शिलांग वॉटर सप्लाई स्कीम’ के 850.58 करोड़ रुपये के दूसरे चरण सहित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी। राधाकृष्णन ने यहां सोसो थाम सभागार में राज्य सरकार और लोगों की ओर से उनके सम्मान में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। अन्य परियोजनाओं में ‘नॉर्थ ईस्ट स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम’ के तहत सड़क संपर्क की दो परियोजनाएं, शिलांग सरकारी अस्पताल में 30 बिस्तरों वाली आयुष सुविधा और ‘प्राइम मिनिस्टर्स डेवलपमेंट इनिशिएटिव फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन’ के तहत मावखानु में 132/33 किलोवाट का सब-स्टेशन शामिल हैं।
राधाकृष्णन ने सभा को संबोधित करते हुए मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी सामाजिक व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य की जीवंत जमीनी स्तर की संस्थाएं भारत की विविधता और लोकतांत्रिक परंपराओं को दर्शाती हैं। उपराष्ट्रपति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेघालय की तीन प्रमुख जनजातियों खासी, गारो और जयंतिया की प्रस्तुतियां भी देखीं।
राधाकृष्णन राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले दिन में, इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के समर्थन वाले एक समूह ने शिलांग हवाई अड्डे के पास शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में परमिट प्रणाली लागू करने, खासी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और अन्य मुद्दों के समाधान की मांग कर रहे थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi







