7 सितंबर को विद्यार्थियों द्वारा दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस मनाया गया ।छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में एक जीवंत एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कार्यक्रम का उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन किया ।इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का स्मरण किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षक/ शिक्षिकाओं के प्रति कृतज्ञता की भावना को जन्माष्टमी से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और जीवन मूल्यों के साथ सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया। शिक्षार्थियों ने विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी की विषयवस्तु पर आधारित एक विशेष नाट्य प्रस्तुति छात्र / छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे सभी ने अत्यंत सराहा, छात्राओं-भूमि, मानसी और उनकी टीम ने इस कार्यक्रम में रंग और उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम में संवादात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का संचालन छात्राओं की ओर से, श्रुति और प्रिया ने किया। इनके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षणकर्मियों के बीच आनंद, सहभागिता तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण हुआ। शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी को समर्पित एक भावपूर्ण कविता-पाठ भी प्रस्तुत किया गया। कविता में युवा मस्तिष्कों के निर्माण में शिक्षक समुदाय की अमूल्य भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के शाश्वत संदेश और सांस्कृतिक महत्त्व को भी अभिव्यक्त किया गया।
इस समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। साथ ही, इसने शिक्षार्थियों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का समापन आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव राय के अलावा डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. नसरुद्दीन, डॉ. ऋचा, डॉ. शगुफ्ता एवं डॉ. पारुल सहित अन्य शिक्षकगण और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कल का मौसम: उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में 8 सितंबर को मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह से एक्टिव रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार यानी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है
Pakistan Cricket Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 0-2 से पीछे है। हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में मिली हार के बाद अब 9 सितंबर से एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तान कप्तान अजहर अली ने PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद पर जमकर हमला बोला है।
अजहर का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए आकिब को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार गलत फैसले लिए जा रहे हैं। अजहर ने आकिब के हालिया इंटरव्यू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरफराज अहमद और बाबर आजम पर दोष डाल रहे हैं।
अजहर ने कहा- उनका हर फैसला उल्टा पड़ जाता है और फिर वह कहते हैं कि इसमें मेरी गलती नहीं है। पहले खुद को देखना चाहिए। अगर आप टीम को संभाल नहीं सकते और पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव नहीं ला सकते तो आपको हट जाना चाहिए।
पाकिस्तान की परेशानी सिर्फ इंग्लैंड सीरीज तक सीमित नहीं है। टीम में लगातार कप्तान, कोच और मैनेजमेंट बदलते रहे हैं। अजहर के मुताबिक कभी पाकिस्तान की पहचान उसकी अनिश्चितता हुआ करती थी। टीम एक दिन 46 रन पर ऑलआउट हो सकती थी तो अगले ही दिन किसी मजबूत टीम को हरा सकती थी। लेकिन अब हालात इतने खराब हैं कि टीम ने अपनी वही अनिश्चितता भी खो दी है और नकारात्मक तरीके से लगातार हार रही है।
अजहर ने लंबे समय की योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तेज गेंदबाजों की नई पौध तैयार करने पर काम करना होगा। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तेज गेंदबाजों को तैयार करने के लिए लगातार प्रयास हुए और इसका फायदा टीम को मिला।
उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अजहर के मुताबिक पाकिस्तान को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जिसमें लोगों को 3-4 साल का समय देकर उनका समर्थन किया जाए।
बाबर आजम को लेकर अजहर ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि बाबर पर बहुत ज्यादा दबाव रहा है और लगातार आलोचना ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया। अजहर ने माना कि बाबर मानसिक रूप से मिस्बाह-उल-हक और यूनिस खान जितने मजबूत नहीं हैं, लेकिन उन्हें बेहतर माहौल देने की जरूरत है।
वहीं एजबेस्टन टेस्ट को लेकर अजहर ज्यादा उम्मीद नहीं जता रहे। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें देखकर नहीं लगता कि टीम अच्छी स्थिति में है। अजहर ने यहां तक कहा कि उन्हें हैरानी होगी अगर आखिरी टेस्ट वास्तव में कड़ा मुकाबला बन पाता है।