Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या:शोर करने का विरोध करने पर वारदात, डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों पर आरोप

दिल्ली के किलोकरी गांव में सोमवार तड़के शोर-शराबे और शराब पीने का विरोध करने पर 54 साल के मणिपुरी संगीतकार सी विक्रम सिंह की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि डिलीवरी वर्कर्स और ढाबा कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पिटाई की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सिंह मणिपुर के रहने वाले थे और कई साल से किलोकरी गांव में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वह मैतेई समुदाय से थे। सिंह के बेटे याइफाबा उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज छह लोगों पर हमला करने का आरोप पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सिंह ने अपने घर के बाहर छह युवकों के शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद युवकों ने उन पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। NESSDU ने निष्पक्ष जांच की मांग की दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी (NESSDU) ने संगठन ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। संगठन ने कहा, “रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली के किलोकरी में सिंह के घर के बाहर छह लोग शराब पी रहे थे और शोर कर रहे थे। आवाज कम करने के लिए कहने सिंह अपने घर से नीचे आए। इसके बाद उन लोगों ने सिंह पर हमला किया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण बाद में उनकी मौत हो गई।” NESSDU ने इस घटना को “बेवजह की हिंसा” बताया। साथ ही कहा कि सिंह सम्मानित संगीतकार थे। ---------------- ये खबर भी पढ़ें:

Continue reading on the app

कभी इस एक्टर के पास रहती थी फिल्मों की लाइन, आज शादी में डांस करके 2-4 लाख कमा रहा ये स्टार

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो कभी स्टार थे, लेकिन आज वह शादी में डांस करके पैसे कमा रहे हैं। वह 60 साल में भी खूब मेहनत कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

जब क्रिकेट के 'भगवान' के सामने खेला गया इतिहास का सबसे रहस्यमयी मैच, क्या था 54 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनने का राज?

cricket unique stories: 1994 में कानपुर में खेले गए भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैच में अंतिम 9 ओवरों (54 गेंदों) में जहां आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, वहां मोंगिया और प्रभाकर मिलकर केवल 16 रन ही बना सके. मोंगिया ने 21 गेंदों में महज 4 रन बनाए. दूसरी तरफ, प्रभाकर ने अपना शतक तो पूरा किया (154 गेंदों में नाबाद 102 रन), लेकिन उन्होंने टीम को जीत दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया. भारत यह मैच 46 रनों से हार गया और स्टेडियम में मौजूद दर्शक सन्न रह गए. Tue, 8 Sep 2026 13:16:22 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Masjid News Live : सहारनपुर ढाहाई गई मस्जिद के नीचे मिला कुआं 250 साल पुराना, मिला खजाना! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:39:26+00:00

MP के Sagar में जहरीली शराबकांड में 23 लोगों की मौत से एक दिन पहले दी गई थी क्लीन चिट | Liquor News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers