Responsive Scrollable Menu

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

'बिग बॉस 13' से अपनी पहचान बनाने वाले आसिम रियाज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। आसिम ने शो के नए सीजन को लेकर तंज कसते हुए इसे फ्लॉप बताया है।

आसिम रियाज ने क्या लिखा?

आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है।" इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर 'बिग बॉस 20' पर निशाना साधा। हालांकि, पोस्ट वायरल होने के बाद आसिम ने इसे डिलीट कर दिया।

लेकिन पोस्ट डिलीट करने के बावजूद उनका कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। यूजर्स ने आसिम के इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "भाई जागा और उसने तथ्य बोलने का फैसला किया।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "अरे भाई इतना सच नहीं कहना होता है।"

इसे भी पढ़ें: Mahhi Vij की Bigg Boss 20 में एंट्री से भड़कीं Sana Makbul, बोलीं- अब दुनिया देखेगी असली रंग

लगातार विवादों में हैं आसिम रियाज

आसिम रियाज पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और 'बिग बॉस' फेम हिमांशी खुराना के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। हिमांशी के कुछ दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए आसिम ने कहा था कि उन्होंने किसी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की।

इसके बाद आसिम रियाज ने पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा था। वहीं, बाद में उनका नाम विशाल आदित्य सिंह के साथ विवाद को लेकर भी सामने आया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी हुई और उन्होंने पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर तंज कसे।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh ने तोड़ा Singham और '83' का रिकार्ड, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, ₹100 Crore Club में एंट्री

बिग बॉस 20 पर आसिम के कमेंट की चर्चा

आसिम रियाज खुद 'बिग बॉस' के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस 20' को लेकर उनका यह कमेंट सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। अब देखना होगा कि शो का नया सीजन शुरू होने के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है।

Continue reading on the app

ESG रेटिंग में अदाणी पावर का दबदबा! NSE सस्टेनेबिलिटी में मिला 66 स्कोर, थर्मल पावर सेक्टर में अव्वल

भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) मानकों में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। NSE सस्टेनेबिलिटी द्वारा जारी वार्षिक मूल्यांकन में अदाणी पावर का ESG स्कोर बढ़कर 66 हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष (FY26) में 65 था। इस उपलब्धि …

The post ESG रेटिंग में अदाणी पावर का दबदबा! NSE सस्टेनेबिलिटी में मिला 66 स्कोर, थर्मल पावर सेक्टर में अव्वल appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket Chaos: आकिब जावेद पर बरसे अजहर अली, बोले- हर फैसला पड़ रहा उल्टा, नहीं संभल रही पाकिस्तान क्रिकेट की हालत

Pakistan Cricket Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 0-2 से पीछे है। हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में मिली हार के बाद अब 9 सितंबर से एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तान कप्तान अजहर अली ने PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद पर जमकर हमला बोला है।

अजहर का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए आकिब को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार गलत फैसले लिए जा रहे हैं। अजहर ने आकिब के हालिया इंटरव्यू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरफराज अहमद और बाबर आजम पर दोष डाल रहे हैं।

अजहर ने कहा- उनका हर फैसला उल्टा पड़ जाता है और फिर वह कहते हैं कि इसमें मेरी गलती नहीं है। पहले खुद को देखना चाहिए। अगर आप टीम को संभाल नहीं सकते और पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव नहीं ला सकते तो आपको हट जाना चाहिए।

पाकिस्तान की परेशानी सिर्फ इंग्लैंड सीरीज तक सीमित नहीं है। टीम में लगातार कप्तान, कोच और मैनेजमेंट बदलते रहे हैं। अजहर के मुताबिक कभी पाकिस्तान की पहचान उसकी अनिश्चितता हुआ करती थी। टीम एक दिन 46 रन पर ऑलआउट हो सकती थी तो अगले ही दिन किसी मजबूत टीम को हरा सकती थी। लेकिन अब हालात इतने खराब हैं कि टीम ने अपनी वही अनिश्चितता भी खो दी है और नकारात्मक तरीके से लगातार हार रही है।

अजहर ने लंबे समय की योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तेज गेंदबाजों की नई पौध तैयार करने पर काम करना होगा। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तेज गेंदबाजों को तैयार करने के लिए लगातार प्रयास हुए और इसका फायदा टीम को मिला।

उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अजहर के मुताबिक पाकिस्तान को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जिसमें लोगों को 3-4 साल का समय देकर उनका समर्थन किया जाए।

बाबर आजम को लेकर अजहर ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि बाबर पर बहुत ज्यादा दबाव रहा है और लगातार आलोचना ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया। अजहर ने माना कि बाबर मानसिक रूप से मिस्बाह-उल-हक और यूनिस खान जितने मजबूत नहीं हैं, लेकिन उन्हें बेहतर माहौल देने की जरूरत है।

वहीं एजबेस्टन टेस्ट को लेकर अजहर ज्यादा उम्मीद नहीं जता रहे। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें देखकर नहीं लगता कि टीम अच्छी स्थिति में है। अजहर ने यहां तक कहा कि उन्हें हैरानी होगी अगर आखिरी टेस्ट वास्तव में कड़ा मुकाबला बन पाता है।

Mon, 07 Sep 2026 22:40:11 +0530

  Videos
See all

Black & White with Anjana Om kashyap Full Show : जर्जर बिल्डिंग ने ली छात्रों की जान | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:40:26+00:00

Sara Arfeen Khan: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सारा अरफीन खान #saraarfeenkhan #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers