Responsive Scrollable Menu

Delhi Building Collapsed News : मलबे में फंसे लोग, क्या बोला चश्मदीद? #shorts #ytshorts #delhinews

#delhi #delhibuildingcollapse #rekhagupta #satyaniketan #motibagh #buildingcollapse #cmrekhagupta #delhicm #delhinews #motibaghnews #hindinews #latestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

साइबर ठगी की रकम खपाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, इंदौर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, 10 खातों में करोड़ों का लेनदेन

इंदौर: मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों को बैंक खातों के जरिए खपाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों दीपक राव और गौरव राठौर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों से जुड़े करीब 10 बैंक खातों में साइबर ठगी से जुड़ी करोड़ों रुपये की रकम ट्रांसफर हुई है।

बता दें कि जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में 5 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव राठौर साइबर ठगी से मिली रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराने का काम करता था।

साइबर ठगी की रकम फर्जी खातों में ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि साइबर ठगी से हासिल रकम को फर्जी तरीके से दीपक राव के बैंक खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। दीपक अंडे का ठेला लगाता था और इसके बदले गौरव उसे लेनदेन की रकम का एक कुछ प्रतिशत कमीशन के रूप में देता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।

आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 8 सिम और 11 एटीएम कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, आठ एक्टिव सिम कार्ड, 10 बैंक खाते और 11 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इन सभी संसाधनों की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने तथा जांच एजेंसियों से बचने के लिए किया।

कई राज्यों तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों का नेटवर्क केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं था। आरोपियों से जुड़े साइबर ठगी के मामलों के तार देश के कई राज्यों से जुड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठगी की वारदातों से इनका कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अब बैंक खातों की पूरी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है। साथ ही मोबाइल फोन और सिम कार्ड से मिले डेटा के आधार पर आरोपियों के संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साइबर ठगी की रकम किन-किन खातों में भेजी गई और इस रकम को आगे किन लोगों तक पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson: 100 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त! ऑली रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, बुमराह को पछाड़ा

Ollie Robinson 100 Test Wickets: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है. Wed, 09 Sep 2026 16:07:08 +0530

  Videos
See all

ओडिशा में कहां से आए 5 ऑरंगुटान? | #Orangutans #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:34:39+00:00

Ujjain में Hanuman Temple हटाने की कोशिश पर श्रद्धालुओं की महाआरती, प्रशासन के सामने चुनौती #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers