Responsive Scrollable Menu

वडोदरा में PM मोदी का Gen-Z कार्यक्रम:रजिस्ट्रेशन खुलने के 1 घंटे में ही फुल हो गईं सीटें, मंगलवार को गुजरात आएंगे मोदी

गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम का यह कार्यक्रम कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का है, लेकिन इसमें जेन-जी का पीएम से सीधा संवाद भी होगा। इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है। पीएम के मंच के साथ एक विशेष 'वाय' शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। मोदी रॉकस्टार स्टाइल में रैंप पर चलेंगे और जनरेशन-जेड के छात्रों और पेशेवरों से बातचीत करेंगे। एक घंटे में फुल हो गईं सीटें इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अरेंजमेंट किया गया है। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल सुबह 10:30 बजे खोला गया और महज एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें फुल हो गईं थीं। सीट न पाने वालों से डिप्टी सीएम ने माफी मांगी पीएम को सुनने और इस खास अवसर का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्हें कार्यक्रम में क्यूआर कोड से एंट्री मिलेगी। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला और देखते ही देखते सभी सीटें बुक हो गईं। रजिस्ट्रेशन फुल होने के चलते कई युवा कार्यक्रम में जगह नहीं बना पाए हैं। इसे लेकर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माफी मांगी है। करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे पीएम पीएम मोदी मंगलवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े करोड़ों रुपए के कई विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। ---------------------- ये खबर भी पढ़े… पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच:कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी प्रधानमंत्री शनिवार शाम मेट्रो से सफर कर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के 100वें स्थापना दिवस पर जेन-जी छात्रों के बीच 48 मिनट स्पीच दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Iran America War LIVE: ईरान ने जॉर्डन बेस पर 3 अमेरिकी F-35 उड़ाए? | IRGC | Jordan Airbase | N18G

Iran America War Live Update: ईरान ने जॉर्डन बेस पर 3 अमेरिकी F-35 उड़ाए? | IRGC | Jordan Airbase | N18G Missile Attack On Iran Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को ईरान के खर्ग द्वीप के पास एक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले की खबर सामने आई है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, खर्ग द्वीप के आसपास कई धमाकों की आवाज सुनी गई. यह इलाका ईरान का सबसे अहम तेल केंद्र है और होर्मुज के बेहद करीब होने के कारण यहां किसी भी सैन्य घटना का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है. ईरान का सबसे ज्यादा तेल यहीं से गुजरता है. ईरान के स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क के मुताबिक शनिवार को खर्ग द्वीप के पास कई धमाके हुए. रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक ईरानी तेल टैंकर को मिसाइलों से निशाना बनाया गया. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि टैंकर कौन सा था, उस पर हमला किसने किया और हमले के दौरान असल में क्या हुआ? Missile Attack on Iranian Ship: Tensions in the Strait of Hormuz show no signs of abating. Reports emerged on Saturday of a missile attack on an oil tanker near Iran's Kharg Island. According to Iranian media, the sounds of multiple explosions were heard in the vicinity of Kharg Island. This area is Iran's most critical oil hub; given its proximity to the Strait of Hormuz, any military incident here could impact the entire region. A vast majority of Iran's oil shipments pass through this area. According to Iran's Student News Network, several explosions occurred near Kharg Island on Saturday. Reports claimed that an Iranian oil tanker was targeted by missiles. However, it remains unclear which tanker was involved, who carried out the attack, and exactly what transpired during the incident. #iranamericawar #iranwar #iranuswar #iranwarupdate #irannews #trump #donaldtrump #khargisland #khargislandnews #iranoil #oiltankerattack #missileattack #middleeastwar #middleeastcrisis #usiranconflict #warupdate #breakingnews #topnews #worldnews #hindinews ==================================================== news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, saharanpur mosque demolition, satya niketan building collapse, irctc scam, lalu yadav case, up assembly election 2027, monsoon alert, delhi weather, bihar flood, ganga water level, north sikkim landslide, pm modi review meeting, congress protest in dehradun

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket Chaos: आकिब जावेद पर बरसे अजहर अली, बोले- हर फैसला पड़ रहा उल्टा, नहीं संभल रही पाकिस्तान क्रिकेट की हालत

Pakistan Cricket Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 0-2 से पीछे है। हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में मिली हार के बाद अब 9 सितंबर से एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तान कप्तान अजहर अली ने PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद पर जमकर हमला बोला है।

अजहर का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए आकिब को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार गलत फैसले लिए जा रहे हैं। अजहर ने आकिब के हालिया इंटरव्यू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरफराज अहमद और बाबर आजम पर दोष डाल रहे हैं।

अजहर ने कहा- उनका हर फैसला उल्टा पड़ जाता है और फिर वह कहते हैं कि इसमें मेरी गलती नहीं है। पहले खुद को देखना चाहिए। अगर आप टीम को संभाल नहीं सकते और पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव नहीं ला सकते तो आपको हट जाना चाहिए।

पाकिस्तान की परेशानी सिर्फ इंग्लैंड सीरीज तक सीमित नहीं है। टीम में लगातार कप्तान, कोच और मैनेजमेंट बदलते रहे हैं। अजहर के मुताबिक कभी पाकिस्तान की पहचान उसकी अनिश्चितता हुआ करती थी। टीम एक दिन 46 रन पर ऑलआउट हो सकती थी तो अगले ही दिन किसी मजबूत टीम को हरा सकती थी। लेकिन अब हालात इतने खराब हैं कि टीम ने अपनी वही अनिश्चितता भी खो दी है और नकारात्मक तरीके से लगातार हार रही है।

अजहर ने लंबे समय की योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तेज गेंदबाजों की नई पौध तैयार करने पर काम करना होगा। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तेज गेंदबाजों को तैयार करने के लिए लगातार प्रयास हुए और इसका फायदा टीम को मिला।

उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अजहर के मुताबिक पाकिस्तान को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जिसमें लोगों को 3-4 साल का समय देकर उनका समर्थन किया जाए।

बाबर आजम को लेकर अजहर ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि बाबर पर बहुत ज्यादा दबाव रहा है और लगातार आलोचना ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया। अजहर ने माना कि बाबर मानसिक रूप से मिस्बाह-उल-हक और यूनिस खान जितने मजबूत नहीं हैं, लेकिन उन्हें बेहतर माहौल देने की जरूरत है।

वहीं एजबेस्टन टेस्ट को लेकर अजहर ज्यादा उम्मीद नहीं जता रहे। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें देखकर नहीं लगता कि टीम अच्छी स्थिति में है। अजहर ने यहां तक कहा कि उन्हें हैरानी होगी अगर आखिरी टेस्ट वास्तव में कड़ा मुकाबला बन पाता है।

Mon, 07 Sep 2026 22:40:11 +0530

  Videos
See all

Black & White with Anjana Om kashyap Full Show : जर्जर बिल्डिंग ने ली छात्रों की जान | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:40:26+00:00

Sara Arfeen Khan: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सारा अरफीन खान #saraarfeenkhan #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers