Responsive Scrollable Menu

पति ने पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं, असम के गुवाहाटी की घटना

असम के गुवाहाटी से एक युवक ने शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। हत्या के बाद पति फरार हो गया। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों को घर से तेज बदबू आने लगी। शिकायत के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो कमरे में महिला का धड़ मिला। कमरे की तलाशी लेने पर फ्रिज में सिर मिल। महिला के दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं और शरीर सड़ना शुरू हो गया था। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। किसी बात को लेकर हुई थी दोनों की बहस महिला की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के रूप में हुई है। रिया की शादी करीब 6 महीने पहले ही गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में रहने वाले रामानुजन गोस्वामी से हुई थी। दोनों फ्लैट में किराए से रहते थे। रिया की हत्या के बाद से ही रामानुजन फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया। पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 9 बजे घर से निकल गया था। बुटीक में काम करती थी रिया, पति कैब ड्राइवर रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी खुलासे होने की उम्मीद है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सुसाइड:17 दिन से फरार था, बेटी के सामने चाकू से किए थे वार रीवा के सगरा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार आरोपी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जहां अब धार के पीथमपुर में पुलिस को आरोपी का शव मिला है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दिल्ली हादसा- परिवार ने बेटे की आंखें दान कीं:पिता बोले- काश बेटे को PG से निकाल पाता; एक रात पहले ही वीडियो कॉल पर बात की

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में PG बिल्डिंग गिरने से जान गंवाने वाले 18 साल के अर्पित जय के परिवार ने उनकी आंखें दान कर दीं। उनके पिता ने कहा कि काश बेटे को उस PG से निकाल पाते। एक रात पहले ही उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। इसी तरह दिल्ली के बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वालों में DU के PGDAV कॉलेज के सेकेंड ईयर के छात्र अक्षत सिंह यादव भी थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार सोमवार सुबह नई दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। अक्षत के शव को देखकर उनके माता-पिता टूट गए। उनकी बहन लीची सदमे में है और बोल नहीं पा रही है। दो दिन पहले ही अक्षत ने मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक और शव निकाला। हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। हॉस्टल 5 मंजिला इमारत में था, जो करीब 40 साल पुरानी थी। रक्षाबंधन पर घर आया था परिवार के मुताबिक, अक्षत हाल ही में रक्षाबंधन पर घर आए थे। उनके पिता ने उन्हें कुछ दिन और रुकने के लिए कहा था, लेकिन अक्षत ने कहा कि उनका टिकट पहले ही बुक है और उन्हें दिल्ली लौटना होगा। अक्षत को तलवारों में काफी दिलचस्पी थी। उनकी मां ने बताया कि हाल ही में 2,500 रुपए की एक तलवार घर पहुंची थी। वीडियो कॉल के दौरान परिवार ने उन्हें तलवार दिखाई तो वह बहुत खुश हुए। UPSC की तैयारी कर रहे थे अक्षत के पिता ने बताया कि उनके शिक्षक अक्सर अक्षत की पढ़ाई की तारीफ करते थे। अक्षत उनसे कहा करते थे, “पापा, एक दिन मैं अफसर बनकर आपको गर्व महसूस कराऊंगा।” अक्षत के पिता ने इस हादसे को लेकर प्रशासन से सवाल किया। उन्होंने कहा कि ऐसी इमारतों का नियमित निरीक्षण होना चाहिए, ताकि वहां रहने या पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा, “लोग अपने बच्चों को इन इमारतों में यह भरोसा करके भेजते हैं कि वे सुरक्षित हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा वहां असुरक्षित होगा।” पिता बोले- बेटे को PG में नहीं रहने देता अर्पित के पिता भूपेंद्र जय ने कहा, “मेरा बेटा रक्षाबंधन की छुट्टियों के बाद हमारे शहर से वापस लौटा था। वह कल सुबह अपने PG पहुंचा था और अगली बार हमने उसे उसके शव के रूप में देखा।” उन्होंने कहा, “हर कोई हमें बता रहा है कि PG की हालत कितनी खराब थी। काश, मेरे बेटे ने मुझे पहले बताया होता। मैं उसे वहां कभी रहने नहीं देता।” दोस्त ने बताया, रातभर अर्पित को तलाशते रहे अर्पित के एक दोस्त ने बताया कि जब उनका परिवार अस्पताल पहुंचा और शव देखा, तो चोटों की गंभीरता के कारण पहचान करना मुश्किल था। दोस्त ने कहा, “सोमवार सुबह अस्पताल यानी AIIMS ने हमें बताया कि एक शव हमारी बताई पहचान से मेल खाता है। लेकिन जब हम पहचान करने गए, तो शव बुरी तरह घायल था और हम उसे पहचान नहीं सके।” उसने आगे बताया, “करीब सुबह 6:30 बजे उनका परिवार पहुंचा। आखिरकार वे अर्पित की पहचान कर सके। उनकी मां ने शरीर पर मौजूद जन्मचिह्नों से पहचान की।” दोस्त ने कहा कि वे पूरी रात अर्पित को तलाशते रहे, लेकिन उनका पता नहीं चला। उसने बताया, “हम पूरी रात उन्हें ढूंढते रहे और वे कहीं नहीं मिले। आखिरकार हमें बताया गया कि वह अब नहीं रहे।” --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मलबे के अंदर से छात्रों ने परिचित को फोन किया:बताया- हम जिंदा हैं; मलबा हटाया तो दबा मिला युवक; दिल्ली बिल्डिंग हादसे की 19 PHOTOS दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल की बिल्डिंग रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे गिर गई। मलबे में फंसे छात्रों ने अपने परिचितों को फोन किया और बताया कि वे जिंदा हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

Breaking News: ट्रंप के नए नक्शे ने क्यों मचाया हड़कंप? | Donald Trump | Truth Social | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:42:34+00:00

Republic Bharat LIVE: Delhi Building Collapsed | PM Modi | Satya Niketan | Amit Shah | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers