शीतल देवी वर्ल्ड पैरा सीरीज फाइनल में पहुंचीं:भारत के लिए एक मेडल पक्का किया, सरीता ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगी
अहमदाबाद में चल रही वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी सीरीज (स्टेज-3) के तीसरे दिन डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने विमेंस कंपाउंड इंडिविजुअल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने कंपाउंड इवेंट में भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया। सेमीफाइनल में उन्होंने भारत के ही सरिता को 145-143 से हराया। अब गोल्ड मेडल के मुकाबले में उनका सामना कजाकिस्तान की ऐजादा सेइदान से होगा। वहीं सरिता के पास ब्रॉन्ज जीतने का मौका है। वे चीन की वांग हुइटिंग के खिलाफ खेलेंगी। शीतल ने सरिता को 145-143 से हराया विमेंस कंपाउंड के सेमीफाइनल में शीतल और सरिता आमने-सामने थीं। दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा। शीतल ने 145-143 के स्कोर से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। शीतल जम्मू की हैं और बिना हाथों के तीरंदाजी करती हैं। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ वे इस मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 भी हैं। मेंस कंपाउंड में टॉमन कुमार सेमीफाइनल हारे मेंस कंपाउंड में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 टॉमन कुमार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इंडोनेशिया के टॉप सीड केन स्वागुमिलांग ने 146-144 से हराया। अब टॉमन ब्रॉन्ज मेडल के लिए इराक के अब्बास काधिम से मुकाबला करेंगे। इससे पहले स्वागुमिलांग ने क्वार्टर फाइनल में एक और भारतीय गुरविंदर सिंह को 143-141 से हराकर बाहर किया था। W1 में पुरुषों का अभियान खत्म, स्वाति के पास मेडल का मौका W1 पुरुष वर्ग में भारत के आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी और नुरुद्दीन क्वार्टर फाइनल में हार गए। आदिल को चेकिया के मल्टीपल पैरालिंपिक मेडलिस्ट डेविड द्राहोनिंस्की ने शूट-ऑफ में 6-5 (8-10) से हराया। वहीं नुरुद्दीन को चीन के टॉप सीड यांग शुपेंग ने 6-2 से हराया। हालांकि, विमेंस W1 में भारत की उम्मीद बनी हुई है। स्वाति चौधरी को सेमीफाइनल में चीन की लियू जिंग ने 7-1 से हराया। अब स्वाति ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी। क्या होता है W1 वर्ग? W1 वर्ग में आमतौर पर ऐसे एथलीट शामिल होते हैं जिनके शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से, धड़ और कम से कम तीन अंगों में शारीरिक अक्षमता होती है। कुछ W1 एथलीट्स को धनुष में तीर लगाने में मदद के लिए असिस्टेंट की जरूरत भी होती है। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर
पति ने पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं, असम के गुवाहाटी की घटना
असम के गुवाहाटी से एक युवक ने शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। हत्या के बाद पति फरार हो गया। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों को घर से तेज बदबू आने लगी। शिकायत के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो कमरे में महिला का धड़ मिला। कमरे की तलाशी लेने पर फ्रिज में सिर मिल। महिला के दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं और शरीर सड़ना शुरू हो गया था। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। किसी बात को लेकर हुई थी दोनों की बहस महिला की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के रूप में हुई है। रिया की शादी करीब 6 महीने पहले ही गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में रहने वाले रामानुजन गोस्वामी से हुई थी। दोनों फ्लैट में किराए से रहते थे। रिया की हत्या के बाद से ही रामानुजन फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया। पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 9 बजे घर से निकल गया था। बुटीक में काम करती थी रिया, पति कैब ड्राइवर रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी खुलासे होने की उम्मीद है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सुसाइड:17 दिन से फरार था, बेटी के सामने चाकू से किए थे वार रीवा के सगरा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार आरोपी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जहां अब धार के पीथमपुर में पुलिस को आरोपी का शव मिला है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



