Responsive Scrollable Menu

सागर जहरीली शराब मामला: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल बोले- माफियाओं के विरुद्ध होगी सख्त कारवाई, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को बंडा क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब हादसे से प्रभावित गांवों का सघन दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दरअसल, आज उप मुख्यमंत्री शुक्ल सागर जिले के बंडा व शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती एवं पापेट पहुंचे और पीड़ित व मृतक परिवारों के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है और प्रभावित परिवार कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने परिजन को सांत्वना देते हुए स्पष्ट किया कि शासन की ओर से नियमानुसार सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त शराब माफियाओं और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। परिजन द्वारा की गई मांग पर उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के मुख्य स्रोत तक पहुंचकर जड़ों को पूरी तरह समाप्त किया जाए, जिससे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

ग्रामीणों से की ये अपील

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गांवों को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देती है। इसलिए सभी नागरिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशे की लत से दूर रहें।

अधिकारियों को दिए ये निर्देश

इससे पहले रविवार को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रभावितों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की थी।उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि जिले में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। सभी शराब दुकानों की जांच, उनके स्टॉक की निगरानी और अवैध कारोबार की गहन जांच की जाए। लापरवाही बरतने वाले एवं जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिला पुलिस प्रशासन में कसावट और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इस मामले में आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने तीन अधिकारियों सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत्त के आबकारी उप-निरीक्षक प्रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है। वही उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को जिले से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है। पुलिस विभाग ने भी इस प्रकरण में बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा और गुगरा चौकी प्रभारी एसआई पूरन लाल लड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले के प्रभारी मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

Continue reading on the app

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के उपायुक्त और चार इंजीनियरों को निलंबित, मालिक हिरासत में

दक्षिण दिल्ली की सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफसरों की लापरवाही पर भारी गुस्से में हैं उनके निर्देश पर सरकार ने MCD के डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनयरों को निलंबित कर दिया है, उधर बिल्डिंग के मालिक की तलाश कर रही पुलिस को सफलता मिल गई है, पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है।

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट में स्थित पांच मंजिल की इस इमारत का उपयोग PG के तौर पर हो रहा था , हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 12 घायल बताये जा रहे हैं जिनका AIIMS में इलाज चल रहा है, घटना के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बहुत गुस्से में हैं उन्होंने घटना के बाद अधिकारियों पर कड़े एक्शन के संकेत दिए थे जिसके बाद एक्शन भी सामने आया है।

MCD डिप्टी कमिश्नर, SE, EE, AE, JE निलंबित  

सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनियरों को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया गया है, दिल्ली सरकार ने डिप्टी कमिश्नर साउथ जोन राकेश कुमार, SE साउथ जोन रणवीर सिंह, EE (बिल्डिंग) साउथ जोन ललित कुमार गोयल, AE (बिल्डिंग)  साउथ जोन सुनील चौहान और जूनियर इंजीनयर  (बिल्डिंग) साउथ जोन आशीष कुमार को निलंबित कर दिया है।

बिल्डिंग मालिक हिरासत में 

उधर घटना के बाद से दिल्ली पुलिस बिल्डिंग मालिक हरिराम की तलाश कर रही थी, पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था अब खबर है कि मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है ANI के मुताबिक पुलिस ने हरिराम को भिवाड़ी से हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

AIIMS ने दी मृतक और घायलों की जानकारी

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 घायल है, AIIMS की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की पहचान से जुड़ी डिटेल जारी की गई है, AIIMS के अनुसार में कुल 12 मरीज लाए गए जिसमें 6 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया, 1 मरीज को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, घायल मरीजों में 3 की हालत गंभीर है, 1 मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

Continue reading on the app

  Sports

WTC पॉइंट्स दांव पर! Santner बोले - New Zealand में Team India बदला लेने को बेताब होगी

न्यूज़ीलैंड के लिमिटेड-ओवर्स कप्तान मिचेल सैंटनर भारत के खिलाफ़ होने वाली तीनों फ़ॉर्मेट की सीरीज़ को लेकर उत्साहित हैं। वे मानते हैं कि भारतीय सरज़मीन पर हाल ही में मिली हार का बदला लेने की चाहत भारतीय टीम को प्रेरित कर सकती है। न्यूज़ीलैंड ने भारत में खेलते हुए खुद को एक मजबूत चुनौती के तौर पर साबित किया है; इस साल की शुरुआत में उन्होंने भारत में अलग-अलग फ़ॉर्मेट में दो सीरीज़ जीती हैं। 'ब्लैक कैप्स' ने जनवरी 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती थी और 2024 में भारत के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप करके इतिहास रचा था।
 

इसे भी पढ़ें: No. 3 पर बल्लेबाजी की चुनौती? Devdutt Padikkal बोले - सिर्फ Team India के योगदान पर फोकस


भारतीय टीम अपनी खोई हुई साख वापस पाने के मकसद से न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जा रही है। दौरे का व्हाइट-बॉल लेग (सीमित ओवरों के मैच), जिसमें पांच T20 इंटरनेशनल और पांच वनडे इंटरनेशनल मैच शामिल हैं, 22 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ होगी, जिसकी शुरुआत 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में होगी और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल के तहत टेस्ट सीरीज़ का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि न्यूज़ीलैंड अभी स्टैंडिंग में तीसरे और भारत पांचवें स्थान पर है। यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में एडिनबर्ग कैसल रॉकरर्स की कप्तानी करते हुए ANI से बात करते हुए सैंटनर ने कहा कि भारत शायद बदला लेने की कोशिश करेगा, लेकिन उन्होंने सभी फॉर्मेट में कड़ी टक्कर वाली सीरीज़ की भविष्यवाणी की।
 

इसे भी पढ़ें: Duleep Trophy Final में Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, कप्तान के तौर पर रचा इतिहास


उन्होंने बताया कि न्यूज़ीलैंड में होने वाले टेस्ट मैचों में ऐसी पिचें मिल सकती हैं जो सीम-बॉलिंग के लिए अच्छी हों और भारत में मिलने वाली पिचों से अलग हों। साथ ही, उन्होंने व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल, दोनों तरह की क्रिकेट में भारत की बॉलिंग और ओवरऑल क्वालिटी की तारीफ़ की। जब सैंटनर से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम बदला लेने की कोशिश करेगी, तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे ऐसा सोच रहे हों... यह एक शानदार सीरीज़ होने वाली है। हर कोई लंबे समय से न्यूज़ीलैंड में भारत जैसी बड़ी टीम के ख़िलाफ़ तीनों फ़ॉर्मेट में खेलने का इंतज़ार कर रहा था।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 07 Sep 2026 18:28:00 +0530

  Videos
See all

Suraksha Sabha Aaj Tak | AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर! Future Warfare पर Defense Experts की बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:01+00:00

Bigg Boss 20: BB 20 का धमाकेदार आगाज , 16 कंटेस्टेंट्स, 2 जीवनदान, TRP के टूटेंगे रिकॉर्ड | Salman #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers